झारखंड में एक और बेटी से हैवानियत रांची में मनचले ने घर में घुसकर किया रेप

नाबालिग के साथ रेप की ये घटना रांची के नारकोपी इलाके की है. हांलाकि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

झारखंड में एक और बेटी से हैवानियत रांची में मनचले ने घर में घुसकर किया रेप

रांची। झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. दुमका, चतरा के बाद अब राजधानी रांची में एक युवती के साथ जुल्म की घटना सामने आई है. जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. युवती से मोहम्मद सहरुउद्दीन नामक आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. हालांकि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को नाबालिग के घर में कोई नहीं था. नाबालिग घर से नहाने के लिए बाहर निकली तो बरसात होने लगी, जिस कारण बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिप गई और पेड़ के नीचे ही खड़ी हो गई. इसी दौरान आरोपी भी पेड़ के पास नाबालिग को खड़ा देख आने लगा लेकिन आरोपी को पेड़ के पास आते देख नाबालिग अपने घर की ओर जाने लगी. आरोपी मो0 सहरुद्दीन भी उसके पीछे-पीछे जाने लगा और जैसे ही नाबालिग घर के अंदर दाखिल हुई आरोपी भी उसके पीछे उसके घर के अंदर दाखिल हो गया. ये घटना जब हुई पीड़िता के घर में कोई नहीं था. नाबालिग ने आरोपी को घर से निकलने को भी कहा लेकिन आरोपी बारिश आने की बात कहने लगा. वहीं कुछ देर बाद आरोपी जबरन उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम देने की नियत से उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा. घर में किसी के न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया और किसी से भी इस घटना की जानकारी न देने की धमकी भी दी.

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts