औरंगाबाद : अष्टभुजी धाम पिपरा महोत्सव को मिला राजकीय दर्जा

संजीव कुमार सिंह के निरंतर प्रयासों से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में संस्कृति को नई पहचान

औरंगाबाद : अष्टभुजी धाम पिपरा महोत्सव को मिला राजकीय दर्जा

बारुण। बारुण प्रखंड के ग्राम पिपरा स्थित अष्टभुजी धाम महोत्सव को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा राजकीय दर्जा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर अष्टभुजी धाम महोत्सव आयोजन समिति ने जदयू के वरिष्ठ नेता और महोत्सव रत्न संजीव कुमार सिंह को बधाई दी।

समिति के अध्यक्ष और मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने कहा कि संजीव कुमार सिंह के भागीरथी प्रयास और लगातार संघर्ष से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। प्रारंभिक दौर से ही उन्होंने अपने लेटर पैड पर महोत्सव को राजकीय दर्जा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए। समिति के अन्य सदस्यों—संरक्षक अजीत मिश्रा, संयोजक सुरेश विद्यार्थी, उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया अजय कुमार, सचिव राजा दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष रामेश्वर भगत, आलोक कुमार गुप्ता, लालमोहर प्रजापति, अक्षय लाल गुप्ता, कर्मदेव पाल—ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

अन्य महोत्सवों के प्रतिनिधियों ने भी बधाई दी, जिनमें सत्यचंडी धाम महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, दोमुहान सूर्य महोत्सव के अध्यक्ष सिंहेश सिंह, कल्पवृक्ष धाम परता के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मां वैष्णवी दुर्गा महोत्सव के अध्यक्ष पूर्व मुखिया संजीव कुमार द्विवेदी, शिक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर सुनील बॉस, पुनपुन महोत्सव टंडवा के सचिव राजेश अग्रवाल, और विष्णु धाम महोत्सव के स्वागताध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार सिंह के प्रयास से अब तक लगभग 10 महोत्सवों को राजकीय दर्जा प्राप्त हो चुका है और दो-तीन अन्य महोत्सवों को भी शीघ्र राजकीय दर्जा मिलने की संभावना है। इस उपलब्धि को सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है और इसे स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Views: 65
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND