अफजलपुर में विवाद बना खूनी झगड़ा, मां-बेटी गंभीर रूप से घायल
On
शेरघाटी (गया): प्रखंड के अफजलपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच घास हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। घटना में कमली देवी और उनकी पुत्री ममता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आरोप है कि गोतनी उर्मिला देवी ने ईंट से प्रहार कर कमली देवी का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई ममता कुमारी पर भी ईंट-पत्थर से हमला किया गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं।
सूचना पाकर शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए उर्मिला देवी तथा लाल देवदास को पकड़ कर थाना लाई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Views: 237
Tags:
About The Author
