सारण: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

 सारण: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

छपरा। बिहार के सारण जिले में अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना अकिलपुर थाना क्षेत्र की है, जहाँ गंगाजल गांव निवासी सुरेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अजय कुमार सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अजय कुमार सिंह पटना में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार की रात जब वह अपने कार्यस्थल से घर लौट रहे थे, तब रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी। घटना के तुरंत बाद अजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन मामले की तहकीकात जारी है। 

Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Advertisement

Latest News

औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल, न्यायिक कार्य ठप औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल, न्यायिक कार्य ठप
औरंगाबाद।  औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में सोमवार से कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी, जिसका व्यापक प्रभाव न्यायिक कार्यों...
केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ी सौगात
औरंगाबाद: स्कूटी सवार महिला हादसे का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
औरंगाबाद: खड़े वाहन से टकराई बाइक, युवक की मौत; दो दोस्त लापता
झारखंड: हाईकोर्ट ने 4 महीने में निकाय चुनाव कराने का दिया आदेश
IPS शिवदीप लांडे का इस्तीफा 117 दिनों बाद मंजूर, काम्या मिश्रा को अभी भी इंतजार
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार हमला, हॉस्पिटल में भर्ती