रोहतास - सोन वर्षा वाणी - Sonvarsha Vani

सासाराम में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आकर देवर-भाभी और मासूम की मौत
रोहतास। बिहार के सासाराम में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नगर थाना क्षेत्र के बढ़ियाबाग इलाके में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गई जान

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय परमानंद कुमार, उनकी 28 वर्षीय भाभी खुशबू देवी और खुशबू देवी की 2 वर्षीय बेटी काव्या के रूप में हुई है। सभी रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि तीनों सासाराम के तकिया मोहल्ले से अपने गांव लौट रहे थे, जहां परिवार में श्राद्ध कर्म में शामिल होना था। घर से निकलने के कुछ ही देर बाद यह हादसा हो गया।

अनियंत्रित ट्रैक्टर बना हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईंट से लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। नो-एंट्री के बावजूद सुबह के समय भारी वाहनों के शहर में प्रवेश से हादसे की आशंका बनी रहती है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। खुशबू देवी के पति विकास कुमार ने बताया कि पूरा परिवार एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। एक साथ पत्नी, भाई और मासूम बेटी की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

स्थानीय लोगों ने उठाई मुआवजे की मांग

घटना के बाद इलाके में आक्रोश भी देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रोहतास में 12 हजार की घूस लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से हड़कंप
रोहतास। बिहार में रिश्वतखोरी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी विभाग को एक और बड़ी सफलता मिली है। करगहर प्रखंड के ठोरसन पंचायत के पंचायत सचिव ऋतु रंजन पंडित को 12 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय और संबंधित पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नल-जल योजना के तहत अनुरक्षक के दो वर्षों के बकाया भुगतान के बदले पंचायत सचिव 12 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि भुगतान जारी करने के नाम पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद बिहार निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया। करगहर प्रखंड के सीढ़ी गांव में छापेमारी कर पंचायत सचिव को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी रीता कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि वार्ड सदस्य की शिकायत के आधार पर सत्यापन किया गया था। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पंचायत सचिव को आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना ले जाया गया है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

रोहतास में शादी समारोह के दौरान नाच कार्यक्रम बना खूनी, युवक की तीन गोली मारकर हत्या
रोहतास। जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोढनडीह गांव में शनिवार की सुबह एक शादी समारोह उस समय दहशत और मातम में बदल गया, जब बारात में चल रहे नाच कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ढोढनडीह गांव निवासी 24 वर्षीय वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मिथिलेश सिंह की पुत्री की शादी थी। शुक्रवार की शाम भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव से बारात आई थी। विवाह समारोह के तहत देर रात तक नाच-गाना चल रहा था।

मंच पर नाच के दौरान हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाच कार्यक्रम के दौरान वीर बहादुर सिंह मंच पर नाचने वाली कलाकार के साथ नाचने पहुंचे और उस पर पैसे लुटा रहे थे। इसी बीच उनका एक करीबी मित्र भी मंच पर चढ़ गया। वीर बहादुर ने उसे मंच से उतरने के लिए कहा, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।

तीन गोलियां चलीं, मंच पर ही मौत

विवाद के दौरान आरोपी ने अचानक रिवॉल्वर निकालकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। गोलियां लगते ही वीर बहादुर सिंह मंच पर ही गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से शादी स्थल पर अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही पलों में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

मंच से नोट और मोबाइल बरामद

घटना के बाद पुलिस ने मंच के आसपास बिखरे हुए नोट और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही सूर्यपुरा थाना, नटवार थाना, भानस ओपी और दावथ थाना की पुलिस इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव और डीएसपी सिंधु शेखर सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

एक खोखा बरामद, एफएसएल जांच शुरू

घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। गोली चलाने वाला मृतक का करीबी मित्र बताया जा रहा है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से ढोढनडीह गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

रोहतास में ट्रॉली बैग से मिली नाबालिग लड़की की लाश, सब्जी मंडी के पीछे फैली सनसनी
रोहतास। बिहार के रोहतास जिले में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब डेहरी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे कूड़े-कचरे के ढेर के बीच लाल रंग की ट्रॉली बैग से एक लड़की की लाश बरामद की गई। ट्रॉली बैग में शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह कूड़ा बिनने वाले बच्चों की नजर जब संदिग्ध हालत में पड़े रेड कलर के ट्रॉली बैग पर पड़ी, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची, इसके बाद नगर थाना पुलिस और वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

16 से 18 वर्ष की बताई जा रही उम्र

पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव एक लड़की का पाया गया है, जिसकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव को जिस तरह ट्रॉली बैग में बंद कर फेंका गया है, उससे मामला बेहद गंभीर और संदिग्ध माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ पहले किसी जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया और बाद में सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को ट्रॉली बैग में भरकर यहां फेंका गया।

एफएसएल टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से ट्रॉली बैग, आसपास की मिट्टी, कचरे और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए। हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या किस तरह की गई और इसमें कितने लोग शामिल हो सकते हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदा लड़कियों की सूची खंगाल रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय महिला सुनीता यादव ने कहा कि इस तरह की घटना बेहद भयावह है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके के पास इस तरह शव मिलना कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

क्या बोले एसपी

पूरे मामले पर रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड सब्जी मंडी के पीछे लाल रंग की ट्रॉली बैग में डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली है। नगर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा।

रोहतास से अमेरिका तक : मानवी की नई शुरुआत की दिल छू लेने वाली कहानी
रोहतास। रोहतास की छोटी-सी मानवी आज एक बिल्कुल नई दुनिया की ओर बढ़ चली—हजारों मील दूर, महासागरों के पार, अमेरिका के ओहायो राज्य में, जहां उसके लिए एक नया परिवार, नई मुस्कानें और नया भविष्य इंतजार कर रहा है। मंगलवार का दिन रोहतास के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पहली बार जिले में किसी परित्यक्त बच्चे का अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

एक साल की मानवी के जीवन में आया नया उजाला

मानवी, जो अब तक सासाराम स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (SAA) में पल रही थी, आज अपने नए माता-पिता की गोद में मुस्कुरा रही थी। जिला मुख्यालय के समाहरणालय कक्ष में पूरा माहौल बेहद भावुक था। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची को उसके दत्तक माता-पिता नंदा बलौड और आयरन बलौड को सौंपा। दोनों अमेरिका के ओहायो से लंबी यात्रा कर मानवी से मिलने रोहतास पहुंचे थे। जैसे ही मानवी को उनकी बाहों में दिया गया, कुर्सियों पर बैठे सभी लोग उस पल की गर्माहट को महसूस कर सकते थे।

“यह पल हमारे दिल में हमेशा जीवित रहेगा”

मानवी को गोद लेने के बाद अमेरिकी दंपती की आंखें खुशी से चमक उठीं। उन्होंने कहा हमारी जिंदगी का यह सबसे खूबसूरत और अनमोल पल है। मानवी अब हमारे परिवार का हिस्सा है। हम उसे प्यार से, सुरक्षा से और हर खुशी के साथ पालेंगे। यह पल हमेशा के लिए हमें याद रहेगा। उनकी आवाज़ में भावनाओं की खनक साफ महसूस की जा सकती थी।

जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मानवी की नई यात्रा पर खुश होकर कहा की हर बच्चे को एक सुरक्षित और स्नेहपूर्ण परिवार मिलना चाहिए। मानवी आज एक नए अध्याय की ओर जा रही है। हमारी शुभकामनाएं उसके साथ हैं। उन्होंने बाल संरक्षण इकाई को भी निर्देश दिया कि आगे भी जरूरतमंद बच्चों के लिए इसी प्रकार पुनर्वास और देखभाल की प्रक्रिया जारी रखी जाए।

CARA के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी हुई प्रक्रिया

जिला बाल संरक्षण इकाई की पदाधिकारी विनीता कुमारी ने बताया कि दंपति को मानवी का एडॉप्शन CARA के सभी मानकों के तहत फाइनल किया गया। टीकाकरण, स्वास्थ्य और विकास संबंधी जरूरी सलाह भी दंपति को दी गई। विनीता ने कहा की मानवी की जिंदगी में एक नई सुबह आई है। दोनों माता-पिता उसकी हर जरूरत का ख्याल रखने के लिए बेहद उत्साहित और समर्पित दिखाई दे रहे हैं।

विदाई का दृश्य जिसने सबको भावुक कर दिया

जैसे ही दंपती मानवी को लेकर कार की ओर बढ़े, मानवी की छोटी-छोटी उंगलियां अपने नए माता-पिता की गर्दन से लिपटी थीं। पीछे खड़े SAA के कर्मचारी और जिला प्रशासन के अधिकारी उसे जाते हुए देख भावुक हो उठे।

रोहतास: पत्नी और पिता को गोली मारने के बाद खुद को शूट किया, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
बिक्रमगंज,रोहतास। जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल के भानस थाना क्षेत्र स्थित डिहरा गांव मंगलवार सुबह दहशत और मातम से भर गया। एक ही घर में तीन लोगों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घर से लगातार रोने की आवाज आने के बाद जब पड़ोसी इकट्ठा हुए तो अंदर का नज़ारा देखकर सभी सन्न रह गए—एक ही परिवार के पति, पत्नी और पिता खून से लथपथ हालत में मृत पड़े थे।

मृतकों की पहचान अमित सिंह, उसकी पत्नी नीतू देवी और पिता शालिग्राम सिंह के रूप में हुई है। तीनों के सिर पर गोली के निशान मिले हैं। परिजनों व पुलिस जांच के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे अमित सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से पहले अपनी पत्नी नीतू को गोली मारी। अचानक गूंजे फायर की आवाज के बाद घर के लोग घबराकर कमरे से बाहर निकले, तभी अमित ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

पत्नी की हत्या के बाद अमित आंगन की ओर गया तो उसके पिता शालिग्राम ने रोकने की कोशिश की, लेकिन अमित का गुस्सा बेकाबू था। उसने बिना कुछ सुने पिता पर भी गोली दाग दी और उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद अमित घर के एक कोने में गया, बंदूक की नली अपनी गर्दन पर रखी और पैर से ट्रिगर दबाकर खुद को भी शूट कर लिया।

तीनों शवों को देखकर परिजन बेहोश हो गए और पड़ोसियों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बीहड़ शांत गांव में भारी पुलिस बल पहुंचा। ASP अंकित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे पुलिस टीम घर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लग गई है।

अमित के बड़े भाई राजेश सिंह का कहना है कि अमित की मानसिक स्थिति कुछ समय से खराब थी और उसका इलाज बनारस में चल रहा था। वह अक्सर तनाव में रहता था और घर में छोटे-बड़े विवाद होते रहते थे। सोमवार रात भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद यह भयावह घटना घट गई।

दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव का माहौल शोक से भर गया है। आसपास के लोग बताते हैं कि परिवार मिलनसार और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता था, इसलिए इतनी बड़ी त्रासदी की किसी को कल्पना भी नहीं थी। तीनों की मौत से गांव ही नहीं, पूरा इलाका गमगीन है। पुलिस फिलहाल मानसिक स्थिति, घरेलू विवाद और लाइसेंसी हथियार की जांच सहित हर पहलू से पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

ऑल इंडिया नाटक प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता को लेकर हुई चर्चा
डेहरी,रोहतास। राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की नाट्य टीमों का डेहरी शहर में आगमन जिला हीं नहीं बिहार के लिए बेहतर है। अभिनव कला संगम द्वारा 26 से 30 दिसंबर तक डेहरी शहर के स्टेशन रोड स्थित झुनझुनवाला वाटिका में होने वाले ऑल इंडिया नाट्य प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा। कार्यक्रम ऐतिहासिक को इसके लिए सभी तरह का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें एएसपी रौशन कुमार ने अभिनव कला संगम सदस्यों के साथ अपने कार्यालय में बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन से बिहार में कला संस्कृति के विकास व बिहार का एक सकारात्मक संदेश देश भर में जाता है। लगातार अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित ऐसे आयोजन जिला ही नहीं राज्य व देश के लिए एक सकारात्मक संदेश व बिहार में विकसित कला संस्कृति का संदेश देता है। अकस अध्यक्ष कमलेश कुमार द्वारा एसपी को कार्यक्रम से सबंधित पूर्ण जानकारी दी। अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा की संस्था द्वारा आयोजित होने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेपाल व अन्य देश की टीमें भाग लेंगी। 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अखिल भारतीय नाट्य, गीत,नृत्य, पेंटिंग व ,नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता समेत अन्य कला- सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  26 से 29 दिसंबर तक प्रतिदिन दिन में गीत, संगीत, नृत्य, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जबकि प्रतिदिन शाम से देर रात तक नाट्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 30 दिसंबर को कार्यक्रम समापन के दिन पूरे शहर में भव्य रंग यात्रा निकाली जाएंगी। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की टीम अपने-अपने परिधानों में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ झांकी प्रस्तुत करेंगे। संध्या काल से मध्य रात्रि तक पारितोषिक वितरण किया जाएगा। निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभिनव कला संगम परिवार की अपनी प्रबलता , संबल , एकजुटता बरकरार रखते हुए जिले के सभी सामाजिक आयोजन एवं कला सांस्कृतिक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। एसपी ने कहा कि  राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय टीमों के कलाकारों के साथ अपने में कार्यालय में मिलकर उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। अन्य प्रदेश से आने वाले सभी टीमों के विवरण की जानकारी लेकर रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक जाने व कार्यक्रम समाप्ति तक सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। एसपी के साथ मिलकर बातचीत करने वालों में संरक्षक सीमल सिंह, संजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, उपाध्यक्ष ओम जी यादव, संजय यादव, सह सचिव मुकुल मणि समेत अन्य उपस्थित थे। तत्पश्चात अभिनव का संगम सदस्यों ने डालमियानगर स्थित संस्था के कार्यालय डालमियानगर ड्रीम हाउस में शुक्रवार की देर शाम बैठक कर कार्यक्रम की तैयारी व सफलता को लेकर आपस में चर्चा की। साथ हीं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर रूपरेखा तय की गई।

एसडीएम व एएसपी ने अपने कार्यालय में अकस सदस्यों के साथ की बैठक दिसंबर माह में होगा ऑल इंडिया नाटक, नृत्य, गीत प्रतियोगिता
डेहरी। रोहतास दिसंबर में होने वाले ऑल इंडिया नाट्य प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक महोत्सव में अनुमंडल प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा। कार्यक्रम ऐतिहासिक को इसके लिए सभी तरह का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें एसडीएम निलेश कुमार ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित अकस सदस्यों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन से बिहार में कला संस्कृति के विकास व बिहार का एक सकारात्मक संदेश देश भर में जाताझा है। लगातार अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित ऐसे आयोजन जिला ही नहीं राज्य व देश के लिए एक सकारात्मक संदेश व बिहार में विकसित कला संस्कृति का संदेश देता है। एसडीएम द्वारा कार्यक्रम को लेकर मांगी गई पूर्ण जानकारी संस्था के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने दी।अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा की संस्था द्वारा आयोजित होने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेपाल व अन्य देश की टीमें भाग लेंगी। 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अखिल भारतीय नाट्य, गीत,नृत्य, पेंटिंग व ,नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता समेत अन्य कला- सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  26 से 29 दिसंबर तक प्रतिदिन दिन में गीत, संगीत, नृत्य, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जबकि प्रतिदिन शाम से देर रात तक नाट्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 30 दिसंबर को कार्यक्रम समापन के दिन पूरे शहर में भव्य रंग यात्रा निकाली जाएंगी। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की टीम अपने-अपने परिधानों में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ झांकी प्रस्तुत करेंगे। संध्या काल से मध्य रात्रि तक पारितोषिक वितरण किया जाएगा। निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभिनव कला संगम परिवार की अपनी प्रबलता , संबल , एकजुटता बरकरार रखते हुए जिले के सभी सामाजिक आयोजन एवं कला सांस्कृतिक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। एसडीएम ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, और हर स्तर से अभिनव कला संगम को सहयोग किया जाएगा। एएसपी अतुलेश मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी बिंदु को चिन्हित किया जाएगा। आने वाले सभी टीमों के विवरण की जानकारी लेकर रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक जाने व कार्यक्रम समाप्ति तक सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। अकस सदस्यों ने बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एसडीएम व एएसपी को बुके देकर सम्मानित किया। बैठक में संस्था के संरक्षक भूपेंद्र नारायण सिंह, सीमल सिंह,  कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय यादव, सह सचिव मुकुल मणि, रवि तिवारी, विनय कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।

रोहतास : पुलिस के सामने चचेरे चाचा ने भतीजी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
रोहतास। रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मामूली नाली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस की मौजूदगी में ही एक युवती को गोलियों से भून दिया गया। आरोपी और मृतका के बीच चचेरे रिश्ते थे। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा और भय का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह नाली के पानी के बहाव को लेकर किरहिंडी गांव निवासी बिहारी सिंह और उनके पड़ोसी सुधाकर सिंह के परिवार के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में जमकर विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

लेकिन जैसे ही पुलिस टीम वहां से हटने लगी, तभी अचानक बिहारी सिंह का बेटा सुनील सिंह घर से हथियार लेकर आया और बिना कुछ कहे सीधे फायरिंग कर दी। गोली सुधाकर सिंह की बेटी शिवानी कुमारी उर्फ गोल्डी (20 वर्ष) के गर्दन में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना में गोल्डी के भाई शिवम कुमार को भी छर्रा लग गया, जिसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। मृतका इंटर की छात्रा बताई जा रही है और पूरे गांव में उसकी मौत के बाद मातम छा गया है। घटना के वक्त ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। महिलाओं ने शव पकड़कर चीख-पुकार मचा दी। वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डायल 112 पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी, लेकिन उसने घटना रोकने के बजाय तमाशबीन की भूमिका निभाई।

मृतका के चाचा अमरजीत सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से पैसा लिया और वीडियो बनाने लगी। तभी आरोपी सुनील की पत्नी ने बंदूक लाकर दी और सुनील ने गोल्डी के गले में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि सुनील सिंह रिश्ते में उनका चचेरा भाई है और गोल्डी उसकी भतीजी लगती थी।

दूसरी ओर, डायल 112 टीम के सब इंस्पेक्टर ने कहा कि पुलिस विवाद सुलझाकर लौट रही थी, तभी अचानक गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस वापस पहुंची तो आरोपी फरार हो चुके थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया।

रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक विवाद का मामला है। पुलिस ने आरोपी सुनील सिंह की ओर से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि मृतका की हत्या बेहद दुखद है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पुलिस टीम की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि गोलीबारी के दौरान वे मौके पर थीं या नहीं। वहीं, गांव में इस घटना के बाद भारी तनाव का माहौल है। एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

रोहतास में ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत, 3 की मौत, 1 गंभीर
रोहतास। जिले में सोमवार सुबह तिलौथू–डेहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब ऑटो में सवार यात्री अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आकर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

इस दुर्घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत डेहरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल की हालत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साथ ही घायल से बयान दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन की फिटनेस व चालक की लापरवाही की भी पड़ताल की जा रही है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात को सुचारू बनाने के लिए पुलिस ने तुरंत डायवर्जन लागू किया और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया।

तिलौथू हाई स्कूल की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल, कदाचार का वीडियो हुआ वायरल
डेहरी, रोहतास। तिलौथू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जो कभी शिक्षा और अनुशासन के लिए अपनी पहचान रखता था, इन दिनों गंभीर आरोपों से घिर गया है। हाल ही में विद्यालय में आयोजित इंटर की त्रैमासिक परीक्षा के दौरान खुलेआम कदाचार का मामला सामने आया है। छात्रों द्वारा नकल करते हुए बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र-छात्राएँ समूह बनाकर खुले मैदान में बैठे हैं और उत्तर पुस्तिकाओं के साथ खुलेआम नकल कर रहे हैं। इतिहास और राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा के दौरान हुई इस घटना ने विद्यालय की परीक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी तिलौथू प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार को सौंपी गई। आदेश मिलते ही बीईओ विद्यालय पहुँचे और मामले की गहराई से जांच शुरू की। हालांकि प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आरोपों से पल्ला झाड़ने की कोशिश की, लेकिन वीडियो ने परीक्षा में हो रहे कदाचार की सच्चाई उजागर कर दी। बीईओ रजनीश कुमार ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसकी पूरी रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी जाएगी। वहीं विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

इस घटना से शिक्षा विभाग की छवि सोशल मीडिया पर धूमिल हुई है। वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं और परीक्षा व्यवस्था की जमकर आलोचना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर तक पहुँच चुका है। अब विभागीय स्तर पर उच्च स्तरीय टीम गठित कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। तिलौथू हाई स्कूल, जिसने कभी प्रदेश को प्रतिभाशाली विद्यार्थी और खिलाड़ी दिए थे, अब परीक्षा कदाचार जैसे मामलों के कारण चर्चा में है। देखना होगा कि जांच के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है और क्या विद्यालय की साख बहाल हो पाती है।

नोट-सोन वर्षा वाणी अखबार वायरल  वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जीविका दीदियों के खाते में पहुँचे 10 हजार रुपये, महिलाओं के चेहरे खिले
डेहरी, संवाददाता। बिहार की महिलाओं के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत डेहरी प्रखंड की जीविका दीदियों के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि पहली बार भेजी गई। जैसे ही यह रकम महिलाओं तक पहुँची, उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय में प्रशासन की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधी बातचीत कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। दोनों नेताओं ने इस मौके पर महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी सरकार की उपलब्धियों को भी साझा किया।

इस कार्यक्रम में लगभग 14,500 जीविका दीदियों को योजना की पहली किश्त मिली। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे स्वरोजगार अपनाकर अपने जीवन को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर सकें। योजना के अंतर्गत हर परिवार की एक महिला को पहले चरण में दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसके बाद छह महीने तक उनके कामकाज का निरीक्षण करने के बाद दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि महिलाएँ खेती-बाड़ी, पशुपालन, सिलाई-बुनाई, हस्तशिल्प और अन्य छोटे उद्योगों में लगा सकती हैं।

हालाँकि कुछ महिलाएँ ऐसी भी हैं जिन्हें अभी तक राशि नहीं मिल पाई है। अधिकारियों के अनुसार पात्रता की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष महिलाओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। नियम के अनुसार जिन महिलाओं या उनके परिवार की आय आयकर के दायरे में आती है, उन्हें इस योजना से बाहर रखा गया है।

योजना को सफल बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सामुदायिक संसाधन व्यक्ति प्रशिक्षण देंगे और महिलाओं को उनके काम को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही ग्रामीण हाट और बाज़ारों को विकसित किया जाएगा ताकि महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री आसानी से हो सके।

कार्यक्रम में मौजूद बीडीओ अजीत कुमार और जीविका प्रबंधक बिपूल कुमार पांडेय ने इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उनका कहना था कि इस योजना से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह योजना बिहार में महिलाओं के लिए आर्थिक और सामाजिक क्रांति लेकर आएगी और ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक महिलाएँ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएँगी।