धनबाद - सोन वर्षा वाणी - Sonvarsha Vani

धनबाद: कतरास एरिया के कांटापहाड़ी में बड़ा हादसा, भू-स्खलन से पांच की मौत
धनबाद। बीसीसीएल के कतरास एरिया के कांटापहाड़ी में शुक्रवार को एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की आउटसोर्सिंग परियोजना के ओबी डंप में अचानक हुए भू-स्खलन ने पांच मजदूरों की जान ले ली। हादसे में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। देर रात तक रेस्क्यू जारी रहा, लेकिन अंधेरा बढ़ने पर उसे रोकना पड़ा। शनिवार सुबह फिर से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

चश्मदीदों के मुताबिक हादसा तब हुआ जब अवैध खनन के लिए करीब 30 से 35 मजदूर एक चाल (खनन क्षेत्र) में घुसे हुए थे। सुबह लगभग 10:30 बजे अचानक चाल धंस गई, जिससे कई मजदूर मलबे में फंस गए। इसके चंद मिनटों बाद ही मुंडा धौड़ा में तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई, जिससे आधा दर्जन घर जमींदोज हो गए। सात से आठ लोग दरारों में समा गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला।

इसी दौरान परियोजना के हॉल रोड पर बनी चट्टान खिसककर सर्विस वैन से जा टकराई। वैन कई बार पलटते हुए करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वैन में चालक समेत सात लोग सवार थे। चट्टान गिरने और वैन पलटने से लोग बाहर गिरते गए, दो लोग गिरती चट्टानों के बीच हॉल रोड के नीचे फंस गए। देर शाम तक उन्हें निकालने का प्रयास जारी रहा। हादसे में वैन के परखचे उड़ गए। उसे बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इंजन और अन्य सामान पानी में ही रह गए।

मृतकों की पहचान स्वरूप गोप (28), अमन कुमार सिंह (28), राहुल कुमार और चालक गया प्रसाद के रूप में की गई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही बीसीसीएल का बचाव दल मौके पर पहुंचा। भू-स्खलन से हॉल रोड बंद होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर से रास्ता बनाकर शवों और वैन को बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। गुस्साए लोगों ने बीसीसीएल अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। गोविंदपुर एरिया के जीएम केके सिंह को पुलिस की मदद से वहां से सुरक्षित निकाला गया। वहीं आउटसोर्सिंग कंपनी के अफसरों का अता-पता नहीं चल सका।

स्थिति को संभालने के लिए कतरास, तेतुलमारी, अंगारपथरा, बरोरा, सोनारडीह, मधुबन सहित आसपास के थानों की पुलिस और सीआईएसएफ की टीम को बुलाया गया। बीसीसीएल एरिया 4 के जीएम राजकुमार अग्रवाल, बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू और सांसद ढुलू महतो देर रात तक मौके पर डटे रहे और पूरी स्थिति की जानकारी लेते रहे।

एक अगस्त को आएंगी धनबाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
धनबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 1 अगस्त को प्रस्तावित दौरे को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। बुधवार को डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और एसएसपी संजीव कुमार ने आईआईटी आईएसएम परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरे में राष्ट्रपति के लिए बनाए जा रहे विशेष प्रेसिडेंट सुइट, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों के आवास तथा पूरे कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।

कार्यक्रम स्थल पर चप्पे-चप्पे की ली जा रही जानकारी

निरीक्षण के दौरान आईएसएम के कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वार, ग्रीन रूम, और मुख्य मंच तक पहुंचने वाले मार्गों की गहन जांच की गई। डीसी ने संबंधित सभी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार एक-एक बिंदु पर बारीकी से काम हो और कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “कार्यक्रम की सफलता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखें। सभी कार्य समयबद्ध और सटीक हों।

हवाई अड्डे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा घेरा मजबूत

आईएसएम निरीक्षण से पूर्व डीसी और एसएसपी ने एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल के 300 मीटर की परिधि में कम्युनिटी सेंसस करने का आदेश दिया गया है। यह सर्वे सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें वहां रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति, परिवार, दुकान और कार्यालय की पहचान सुनिश्चित की जा रही है।

रूट सुरक्षा के लिए सख्त योजना, लिंक रोड रहेंगे बंद

राष्ट्रपति के काफिले के लिए तय किए गए मार्ग — एयरपोर्ट से धैया, सिटी सेंटर, लूबी सर्कुलर रोड, रणधीर वर्मा चौक होते हुए आईआईटी आईएसएम — की दोनों ओर स्थित सभी लिंक रोड अस्थाई रूप से बंद रहेंगे। प्रत्येक इमारत की छतों पर भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। काफिला गुजरते समय कोई भी बाहरी वाहन लिंक रोड से मुख्य मार्ग पर प्रवेश नहीं कर सकेगा।

सुरक्षा के लिए हाईटेक उपकरणों की तैनाती

कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट पर मेटल डिटेक्टर, एक्सरे स्कैनर लगाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिले के सभी होटल, लॉज और अतिथिगृहों में विशेष जाँच अभियान चलाया जा रहा है। वहाँ ठहरे हर व्यक्ति की पहचान और दस्तावेज की पुष्टि की जा रही है।

बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा प्रवेश

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट के आसपास रहने वाले स्थानीय नागरिकों की पूर्व पहचान सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

धनबाद : बाघमारा में अवैध कोयला खदान धंसी, 9 मजदूरों की मौत की आशंका
धनबाद। धनबाद के बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत केसरगढ़ा स्थित जमुनिया नदी के पास मंगलवार देर शाम अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक अवैध खदान की चाल अचानक धंस गई, जिसमें 9 मजदूरों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

हादसे की सूचना मिलते ही जब मीडिया और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां अंधेरे और भय का माहौल था। अवैध खनन माफिया के हथियारबंद गुर्गों ने इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है और किसी को पास जाने नहीं दिया जा रहा। जिससे अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका है।

बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। ब्लॉक-टू क्षेत्र के नोडल सुरक्षा अधिकारी राजीव रंजन ने भी किसी प्रकार की जानकारी से इनकार कर दिया है। दूसरी ओर, कतरास और राजगंज थाना क्षेत्र के कांको इलाके में भी अचानक हलचल देखी गई है। दर्जनों संदिग्ध लोग वहां सड़क पर समूह बना कर जमा हो गए हैं, जो सड़क जाम की योजना बना रहे हैं। स्थानीय सूत्रों की मानें तो हादसे में दबे मजदूर गिरिडीह जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। इलाके में कोई स्पष्ट लिस्ट या नाम उपलब्ध नहीं है, जिससे मृतकों की संख्या और पहचान को लेकर उलझन बनी हुई है।

इस घटना को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है और खनन माफिया शवों को छिपाने में जुटा है। उन्होंने इस घटना की जानकारी धनबाद एसएसपी को भी दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने सीधे तौर पर माफिया चुनचुन का नाम लिया है और आरोप लगाया है कि वह प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन चला रहा है।

धनबाद: सड़क हादसा में दो युवकों की मौत
धनबाद। धनबाद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मृतकों की पहचान धनबाद के रेमंड शोरूम के मालिक विशाल कृष्णानी के पुत्र साहिल कृष्णानी (उम्र लगभग 22 वर्ष) और मोटर पार्ट्स व्यवसायी हर्दियाल सिंह के बेटे अनमोल सिंह (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे। घटना राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर के पास सुबह के वक्त हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक एक कार में सवार होकर सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समाजसेवी शांतनु चंद्रा के मुताबिक, साहिल और अनमोल कोलकाता में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। वे शुक्रवार को ही धनबाद लौटे थे। हादसे के वक्त दोनों बैंकमोड़ क्षेत्र में स्थित अपने घरों से निकले थे।

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धनबाद के कई नामचीन व्यवसायी भी अस्पताल पहुंचे और शोक जताया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

धनबाद: BCCL के क्लर्क और CMPFO अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
धनबाद | धनबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) और कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत रिटायरमेंट फंड की निकासी के बदले मांगी जा रही थी।

एक पीड़ित व्यक्ति रिटायरमेंट के पैसे निकालने के लिए BCCL के बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। वहीं कार्यरत क्लर्क धीरज निषाद ने इस काम के एवज में ₹20,000 की रिश्वत मांगी। परेशान होकर पीड़ित ने CBI से शिकायत की।

CBI ने शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद कार्रवाई की योजना बनाई। बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय में CBI टीम ने छापा मारा और क्लर्क धीरज निषाद को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

CBI ने जांच के दौरान CMPFO (कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन) के सेक्शन ऑफिसर विष्णु प्रसाद गुप्ता को भी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों अधिकारियों ने मिलकर रिटायरमेंट फंड की फाइल पास करने के लिए घूस की मांग की थी।

CBI सूत्रों के मुताबिक, यह एक पूर्व-नियोजित ट्रैप ऑपरेशन था, जिसमें दोनों अधिकारियों को ठोस सबूतों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आगे की पूछताछ के लिए दोनों को रांची स्थित CBI कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

धनबाद से गिरफ्तार 4 संदिग्ध निकले आतंकी, NIA की टीम करेगी पूछताछ
धनबाद। धनबाद जिले के वासेपुर इलाके से झारखंड एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों संदिग्ध आतंकवादी संगठन के सदस्य निकले हैं। शनिवार को एटीएस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुलफाम हसन, आयान जावेद, शहजाद और शबनम परवीन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि ये सभी हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी), अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस), आईएसआई और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। पूछताछ पूरी होने के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को बहकाकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए तैयार कर रहे थे। उनकी योजना थी कि स्लीपर सेल के जरिए देश में बड़े हमले कर अशांति फैलायी जाए। शनिवार को छापेमारी के समय भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

जांच एजेंसियों को शक है कि यह नेटवर्क सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है। इससे पहले एनआईए की जांच में यह सामने आया था कि हिज्ब-उत-तहरीर संगठन मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी तेजी से अपने स्लीपर सेल तैयार कर रहा है। अब धनबाद से भी इस संगठन से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की भी एंट्री हो सकती है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आयान जावेद और शबनम परवीन कंप्यूटर तकनीक में माहिर हैं। दोनों की जिम्मेदारी स्लीपर सेल के नेटवर्क को डिजिटल माध्यम से चलाने और संगठन के गुप्त संपर्कों को सुरक्षित रखने की थी। छापेमारी के दौरान एटीएस ने इनके पास से कई पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है।

धनबाद से संदिग्धों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले रांची के चान्हो और लोहरदगा से भी आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लोहरदगा के मिल्लत कॉलोनी से फैजान अंसारी को एनआईए ने पकड़ा था, जो आईएसआईएस से प्रभावित होकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रांची के बरियातू से डॉ. इश्तियाक और चान्हो से मदरसा संचालक को गिरफ्तार किया था, जो युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर हथियारों की ट्रेनिंग देने की योजना बना रहे थे।

एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियां अब धनबाद समेत पूरे झारखंड में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही हैं। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल और डिजिटल डाटा की जांच के आधार पर अन्य साथियों और बड़े नेटवर्क का भी जल्द खुलासा हो सकता है। पुलिस का मानना है कि समय रहते कार्रवाई कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

धनबाद: इलाज में लापरवाही का आरोप, आयकर विभाग के कर्मचारी की मौत पर हंगामा
धनबाद। के बाबुडीह निवासी 50 वर्षीय दिनेश कुमार सिंह की एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) में मौत हो गई। वे आयकर विभाग में कार्यरत थे। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब दिनेश कुमार सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, तब वहां कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे सही समय पर उपचार नहीं मिल पाया और उनकी जान चली गई।परिजनों के अनुसार, दिनेश कुमार सिंह को शाम में अचानक तबीयत खराब हुई और उनका ब्लड प्रेशर गिरने लगा। स्थिति बिगड़ते देख उन्हें आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में समुचित इलाज नहीं मिल पाया।

परिजनों ने किया हंगामा

मृतक के भाई अवधेश महतो समेत परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कैथलैब में कोई वरिष्ठ डॉक्टर नहीं था, जिसके कारण मरीज का समय पर इलाज नहीं हो सका। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया।अस्पताल में बवाल की सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और मामले की जांच का आश्वासन दिया। इस घटना से अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों की मांग है कि इस मामले की गहराई से जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

धनबाद: स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में चार की मौत
धनबाद। धनबाद के राजगंज में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रही स्कॉर्पियो सिक्स लेन पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही कार भी स्कॉर्पियो से टकरा गई, जिसके बाद कुछ ही देर में पीछे से आती एक बस ने दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में चार की मौत, तीन घायल

स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, बस और कार सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी

दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। बस में सवार 50 से अधिक यात्रियों में से कुछ को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया।

कार सवार भी जा रहे थे प्रयागराज

दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार यात्री भी प्रयागराज जा रहे थे। इनमें बैरकपुर निवासी सुमित भगत, सुदीप घोष, विक्रम आदित्य गुहा और अभिशिक्ता घोष शामिल हैं। ये लोग बाल-बाल बच गए।

शवों की पहचान और आगे की कार्रवाई

पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है। प्रशासन ने इस हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है और हाईवे पर ट्रक खड़ा करने के मामले में लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

धनबाद: 14 हजार रुपए रिश्वत लेते बीसीसीएल के क्लर्क गिरफ्तार
धनबाद। धनबाद में सीबीआई ने सोमवार को बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) के कर्मचारी स्थापना विभाग के क्लर्क प्रणय सरकार को 14 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी धनबाद के कोयला भवन से की गई।

पीएफ ट्रांसफर के लिए रिश्वत की मांग

प्रणय सरकार पर आरोप है कि वह पीएफ (भविष्य निधि) की राशि ट्रांसफर करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। जब इसकी शिकायत सीबीआई को मिली, तो जांच एजेंसी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे घूस लेते हुए पकड़ लिया।

सीबीआई की सक्रियता से मिली सफलता

सीबीआई ने इस मामले को लेकर कहा कि सरकारी कर्मचारियों के बीच भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई ने सरकारी संस्थानों में बढ़ते भ्रष्टाचार को उजागर किया है। इस गिरफ्तारी के बाद बीसीसीएल में अन्य मामलों की भी जांच की संभावना जताई जा रही है। मामले की गहराई से पड़ताल जारी है।

धनबाद में 30 बम फोड़े, 100 राउंड फायरिंग; डीएसपी गंभीर रूप से घायल
धनबाद। धनबाद के बाघमारा में हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर वर्चस्व को लेकर गुरुवार देर रात खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर किया गया। पुलिस ने इलाके में देर रात तक छापेमारी की, जिसमें चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

दोनों पक्षों के बीच संघर्ष, गोलियां और बमबाजी

यह झड़प कंपनी के समर्थकों और रैयतों के बीच हुई, जिसमें पत्थरबाजी, दो दर्जन से अधिक बमों के विस्फोट, और 100 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। इस हिंसा में रैयत सुभाष सिंह समेत एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। संघर्ष के दौरान एक पक्ष ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी का कार्यालय फूंकने के साथ 18 बाइक को आग के हवाले कर दिया।

डीएसपी पर हमला, स्थिति गंभीर

सूचना पर पहुंचे बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह पर झामुमो नेता कारू यादव के समर्थकों ने पत्थरों से हमला किया। इस हमले में डीएसपी के सिर और रीढ़ में गंभीर चोट आई है। उन्हें असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति देखते हुए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लापरवाही के आरोप में ओपी प्रभारी निलंबित

इस मामले में धर्माबांध ओपी प्रभारी कमलेश कुमार रवि को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी एचपी जनार्दनन ने कहा कि संघर्ष की आशंका और दोनों पक्षों की तैयारियों की सूचना ओपी प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को नहीं दी थी। इसे बड़ी कर्तव्यहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की गई।

इलाके में धारा 144 लागू

जिला प्रशासन ने मधुबन थाना और आउटसोर्सिंग कंपनी के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। साथ ही, पुलिस ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें कारू यादव और उनके समर्थकों की तलाश की जा रही है।

कंपनी और स्थानीय विवाद का पुराना मामला

हिलटॉप आउटसोर्सिंग के बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर स्थानीय रैयतों ने विरोध किया था। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पहले ही बीसीसीएल प्रबंधन को विवाद सुलझाने तक कार्य न शुरू करने की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके काम शुरू किया गया, जिसके बाद यह हिंसक झड़प हुई।

एसएसपी का बयान

एसएसपी एचपी जनार्दनन ने कहा कि "विवाद को सुलझाने के बाद ही काम शुरू करने का आदेश था। किसके आदेश पर काम शुरू हुआ, इसकी जांच होगी। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

इलाके में तनाव, छापेमारी जारी

घटनास्थल और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस की छापेमारी और तैनाती जारी है। अधिकतर पुरुष सदस्य घटना के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।