दुमका - सोन वर्षा वाणी - Sonvarsha Vani

अभिजीत सिन्हा ने संभाला दुमका के उपायुक्त का पद, आंजनेयुलु दोड्डे ने सौंपा कार्यभार
दुमका। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच के अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बुधवार को दुमका के 170वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे से यह जिम्मेदारी औपचारिक रूप से प्राप्त की। इस अवसर पर दोड्डे ने सिन्हा का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और भावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

अभिजीत सिन्हा इससे पूर्व दुमका में ही उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने ग्रामीण विकास, योजनाओं की निगरानी और प्रशासनिक समन्वय जैसे दायित्वों का सफल निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली को लेकर जिले में सकारात्मक छवि बनी है।

लगभग दो वर्षों तक दुमका के उपायुक्त रहे आंजनेयुलु दोड्डे ने इस अवधि में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिए और योजनाओं को धरातल पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कोविड प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया।

पदभार ग्रहण के बाद अभिजीत सिन्हा ने संक्षिप्त बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता से सीधा संवाद, योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन और प्रशासनिक तंत्र को और अधिक जनोन्मुखी बनाना रहेगा। उन्होंने टीम भावना से कार्य करने की बात कही और जिले के विकास के लिए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।

सिन्हा के उपायुक्त बनने के साथ ही प्रशासनिक हलकों में नई ऊर्जा और बदलाव की उम्मीद जगी है।

भाजपा में चल रहा है गणेश परिक्रमा, पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं; 28 अक्टूबर को करेंगे नामांकन: डॉक्टर लुईस मरांडी
दुमका। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष सह सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन  शनिवार को शहर के हतियापाथर स्थित भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार में मंत्री रही डॉक्टर लुईस मरांडी के आवास पर बसंत सोरेन मिलने पहुंचे। जहां लुइस समर्थक काफी संख्या में बसंत सोरेन से मिलने को आतुर दिखे । उसके बाद लुईस मरांडी  बसंत सोरेन से मिलने खिजुरिया स्थित शिबू सोरेन के आवास पर पहुंची। यह बता दें कि,झारखंड मुक्ति मोर्चा के अंतिम लिस्ट में जामा से डॉ. लुईस मरांडी को उम्मीदवार बनाया गया है। 21 अक्टूबर को भाजपा से इस्तीफा देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किया ।  झारखंड मुक्ति मोर्चा का सिंबल नहीं मिलने के पूर्व के दिनों में लुईस मरांडी के आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ था। पार्टी सिंबल लेकर रांची से लौटी लुईस मरांडी के आवास पर फिर से कार्यकर्ताओं में  उत्साह लौटने लगा है।  श्रीमती मरांडी के समर्थक दुमका भाजपा में आज से ही इस्तीफा की झड़ी लगानी शुरू कर दी है। कई पूर्व और वर्तमान लुइस समर्थक झामुमो का दामन थामना शुरू कर दिया है। लुईस मरांडी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उन्हें दूध में गिरी मक्खी की तरह उठाकर फेंक दिया तो झामुमो ने उन्हें अपना कर वह सम्मान दिया जिसे लेकर ही नहीं रहेंगे भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा में काम का महत्व नहीं है। गणेश परिक्रमा करने वाले के लिए वहां पर स्थान है। महिलाओं को सम्मान भाजपा में नहीं है। इसका उदाहरण मैं हूं। भुलाया नहीं जा सकता । 28 अक्टूबर को करेंगे नामांकन    वहीं बसंत सोरेन ने अपने पत्रकारों से कहा कि कार्यकर्ताओं को संदेश देने की आवश्यकता नहीं है कार्यकर्ता तैयार थे तैयार हैं । फील्ड की ओर जा रहे हैं जो भी अड़चन हैं उसको रोंदते हुए हमलोग आगे बढ़ेंगे। सभी के सहयोग से विधानसभा चुनाव जीतना है और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर से झारखंड में सरकार बनाना है। बसंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा की अभी आचारसंहिता है । आचार संहिता खत्म होने के बाद वोटर आईडी कार्ड बनाकर झारखंड का निवासी बन जाए। असम के मुख्यमंत्री वहां की जनता भुला दिया है। असम के सीएम प्रवासी बनाकर झारखंड में घूम रहे हैं। जामा विधानसभा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि जामा विधानसभा झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ रहा है। इसलिए जामा विधानसभा का प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।