भोजपुर - सोन वर्षा वाणी - Sonvarsha Vani

तीन दिवसीय जागरूकता अभियान का समापन, सैकड़ों लोग हुए केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित
आरा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा महाराजा महाविद्यालय, आरा में ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का गुरुवार को समापन हुआ। 24 से 26 दिसंबर तक चले इस अभियान में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आम लोगों को मौके पर ही कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि आरा की महापौर इंदु कुमारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियानों से आमजन को उन योजनाओं की जानकारी मिलती है, जिनके बारे में वे पहले अनजान रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय डाक विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से आधार सुधार, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक बीमा और भारतीय डाक भुगतान बैंक जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलने से लोगों को काफी सुविधा हुई और बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने VB-G-RAM-G योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब गारंटी रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 कर दिया गया है और एक सप्ताह के भीतर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया गया है। इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय डाक विभाग, आरा के सहायक अधीक्षक श्रीनिवास ने बताया कि डाक विभाग के माध्यम से कई केंद्रीय योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान डाक विभाग के स्टॉल पर नए आधार कार्ड बनाए गए, बच्चों के बाल आधार बने, सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए और डाक बीमा की सुविधा भी दी गई।

तीन दिनों तक चले इस जागरूकता अभियान के दौरान प्रतिदिन क्विज प्रतियोगिता, परिचर्चा, संवाद, लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटकों के माध्यम से भी लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान कुल 38 नए आधार कार्ड, 18 बाल आधार, 22 सुकन्या समृद्धि खाते और 24 डाक बीमा की सुविधाएं मौके पर ही प्रदान की गईं।

कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने दिया। इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, लोक सांस्कृतिक कलाकार, स्वयंसेवी महिलाएं, पत्रकार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद बना मौत का कारण, बक्सर में मां ने तीन बच्चों संग जहर खाकर दी जान
बक्सर। जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक महिला ने मामूली विवाद के बाद अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे में मां और दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे ने बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सविता देवी (30 वर्ष), उसकी बेटी ज्योति कुमारी (5 वर्ष), बेटा आकाश कुमार (3 वर्ष) और एक वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। महिला के पति सुनील कुमार, जो राजमिस्त्री का काम करते हैं, ने बताया कि सविता बीते कई दिनों से मोबाइल फोन की जिद कर रही थी। वह दो नए फोन चाहती थी — एक अपने लिए और दूसरा अपने पिता को देने के लिए।

पति टीवी देखता रहा, नीचे मौत का खेल चलता रहा

सुनील ने बताया, “वो कई दिनों से फोन को लेकर मुझसे नाराज थी। मंगलवार को भी झगड़ा हुआ। उसने कहा कि सल्फास लाकर दो। मुझे लगा वो मजाक कर रही है। मैंने दवा दे दी और ऊपर के कमरे में टीवी देखने चला गया। कुछ देर बाद भाभी ने नीचे जाकर देखा तो सविता और तीनों बच्चे जमीन पर पड़े थे।”

सल्फास को पानी में घोलकर बच्चों को पिलाया

मृतका की भाभी देवंती देवी ने बताया, “सुनील की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन सविता फोन के लिए लगातार जिद कर रही थी। आज सुबह भी झगड़ा हुआ। मैंने समझाया कि फोन बाद में ले लेना, पर वो नहीं मानी। जब हम खेत में धान काटने गए, उसी दौरान उसने सल्फास को पानी में घोलकर पहले बच्चों को पिला दिया और फिर खुद भी पी लिया।

चारों को अस्पताल ले जाया गया, पर नहीं बच सके

जब परिवार के सदस्य लौटे, तो घर के भीतर चारों बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल और फिर बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सविता, ज्योति और आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटे बेटे विकास को गंभीर हालत में PMCH पटना रेफर किया गया। वहां बुधवार सुबह उसकी भी मौत हो गई।

पति की तीन शादियां, दो पत्नियां पहले भी मर चुकीं

घटना ने नया मोड़ तब लिया जब पति सुनील ने खुलासा किया कि उसकी यह तीसरी शादी थी। उसने बताया, “मेरी दो पत्नियां पहले ही मर चुकी हैं। सविता तीसरी थी। पहली पत्नी से हुई बेटी ज्योति भी आज इसी घटना में मर गई।” इस खुलासे के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। डॉक्टर सरस्वती चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि सभी ने सल्फास का सेवन किया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पति व भाभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

गांव में मातम और सवाल

एक साथ चार शवों को देखकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग हैरान हैं कि एक मामूली मोबाइल फोन के लिए एक मां ने इतनी बड़ी कदम कैसे उठा लिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से महिला की मानसिक स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों की गहन जांच की मांग की है।

भोजपुर में जमीन विवाद ने ली एक की जान, चचेरे भाइयों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली
भोजपुर। ज़मीन को लेकर उपजा पारिवारिक विवाद गुरुवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जब आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में चचेरे भाइयों ने अपने ही दो सगे भाइयों को गोली मार दी। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान भगवान सिंह (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल ददन सिंह (40 वर्ष) की हालत नाजुक बनी हुई है। भगवान सिंह को सीने और हाथ में गोली लगी थी, जबकि ददन सिंह को कमर में गोली मारी गई है। दोनों को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन भगवान सिंह को बचाया नहीं जा सका।

जमीन के बंटवारे में जबरन हड़पने का आरोप

मृतक के पिता हरी किशोर सिंह ने बताया कि तीन भाइयों के बीच कुल 22 बीघा जमीन का बंटवारा हुआ था। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने कुछ समय पहले 1 बीघा 2 कट्ठा जमीन गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दी थी। लेकिन बीते 20 दिन पहले उनका भतीजा लल्लू सिंह जबरन कम कीमत पर उनके नाम की जमीन लिखवा लिया। गुरुवार को जब हरी किशोर सिंह के दोनों बेटे खेत जोतने जा रहे थे, तभी लल्लू सिंह ने उन्हें रोका। विवाद बढ़ने पर कहासुनी हुई और फिर लल्लू सिंह ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ दोनों भाइयों को गोली मार दी।

मौत से मचा कोहराम, परिवार सदमे में

भगवान सिंह की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी रीता देवी और तीन बेटे रामबाबू, जीतन और नीतीश का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है, और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं कि आपसी रिश्ते इतनी नफ़रत में कैसे बदल गए।

एसपी ने लिया घटनास्थल का जायज़ा, आरोपियों की तलाश जारी

गोलीबारी की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी राज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि “पूर्व के जमीन विवाद को लेकर यह घटना हुई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।” उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा भी दिलाया।

सवालों के घेरे में प्रशासन और कानून व्यवस्था

यह घटना एक बार फिर बताती है कि बिहार में जमीनी विवाद किस कदर घातक रूप ले रहे हैं। सवाल यह भी उठता है कि यदि जबरन जमीन हड़पने की शिकायत पहले से थी, तो प्रशासन ने हस्तक्षेप क्यों नहीं किया? अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद एक निर्दोष की जान बच सकती थी।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के आरा स्थित घर में चोरी
आरा (भोजपुर)। भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता पवन सिंह के आरा स्थित पैतृक निवास में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान चोरों ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य के गहने, करीब 15 हजार रुपये नकद, और राइफल की 30 गोलियां चुरा लीं। हालांकि घर में रखी लाइसेंसी राइफल को चोर नहीं ले जा सके। घटना भोजपुर जिले के मझौंवा वार्ड नंबर 5 स्थित मकान की है, जहां पवन सिंह के सास-ससुर, कलावती देवी और सुनील कुमार सिंह रहते हैं।

परिजनों के मुताबिक, घटना रात के समय की है जब घर के अन्य कमरों में वे लोग सोए हुए थे। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ और बाहर निकल कर देखने पर खिड़की टूटी हुई मिली। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि जेवरात, नकद राशि और गोलियां गायब थीं। चोरी गए आभूषणों में दो कंगन, लक्ष्मी चैन, नवाबी चैन, मंगलसूत्र, सिकड़ी, अंगूठी और छागल शामिल हैं। चोरों ने खिड़की को पेचकस की मदद से खोला और घर में दाखिल हुए। घटनास्थल से राइफल की गोलियां चोरी होना पुलिस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन का कार्य शुरू किया। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पवन सिंह के भाई रानू सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना की जानकारी पवन सिंह को भी दे दी गई है और उन्होंने स्वयं भोजपुर के एसपी से बात की है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दे रही है।

घटना को लेकर एसडीपीओ-1 मनोज कुमार सुधांशु ने कहा कि जांच तेजी से की जा रही है। सास-ससुर से पूछताछ की गई है और यह भी देखा जा रहा है कि गोलियों की चोरी का मामला कितना गंभीर है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उम्मीद है कि जल्द ही चोरी में शामिल अपराधी पकड़े जाएंगे।

आरा में पैसों के विवाद में युवक ने मां-बेटे समेत चार लोगों को पीटा, महिला के सिर में गंभीर चोट
आरा। शहर के मनसा पांडेय बाग मोहल्ले में रविवार देर शाम पैसों के विवाद को लेकर एक युवक ने मां-बेटे समेत एक ही परिवार के चार लोगों को बेरहमी से पीट दिया। हमलावर युवक ने लाठी-डंडे से सभी को निशाना बनाया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में 70 वर्षीय बुजुर्ग सोना देवी, उनकी बेटी सुमित्रा देवी (45), नाती अर्जुन कुमार (23) और ब्रजेश कुमार (18) शामिल हैं। पीड़ित अर्जुन कुमार ने बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ घर के बाहर खड़ा था, तभी नशे की हालत में एक युवक वहां आया और पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि महिला को सिर में चोट आई है, जबकि अन्य तीन को भी मारपीट के दौरान गंभीर चोटें लगी हैं। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पीड़ित परिवार ने हमलावर युवक के खिलाफ नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बक्सर: पिकअप की टक्कर से बीएमपी जवान की मौत
बक्सर। जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के एक जवान की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब जवान बकरीद की विशेष ड्यूटी से लौट रहे थे। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुंगाव गांव निवासी मुन्ना कुमार (35 वर्ष) के रूप में की गई है। वे बीएमपी-5 डुमरांव स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत थे। उनकी पोस्टिंग भागलपुर जिले के बांका में थी। ड्यूटी के बाद लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे कोरानसराय चौक के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वाहन ने जवान मुन्ना कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी जान चली गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है। मुन्ना कुमार विभाग में एक अनुशासित और कर्मठ जवान के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से विभाग और गांव दोनों में शोक की लहर है। जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

भोजपुर : अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर को मुंह में मारी गोली, हालत गंभीर
भोजपुर। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र स्थित कोयल गांव में बुधवार की अहले सुबह लगभग 4 बजे एक सनसनीखेज आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने एक युवा ट्रक चालक को उस वक्त गोली मार दी, जब वह बालू गिराकर घर लौट रहा था। गोली चालक के मुंह में लगकर गर्दन में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घायल चालक की पहचान अमरेंद्र सिंह (22 वर्ष), पिता संजय सिंह, निवासी जगजीवनपुरा गांव, इमादपुर थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। अमरेंद्र सिंह पेशे से ट्रक चालक हैं। उन्हें घायल अवस्था में परिजनों ने आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सर्जन डॉ. विकास सिंह के नेतृत्व में उनका आपातकालीन ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गोली ने अमरेंद्र के मुंह के इंटरनल पार्ट को काफी नुकसान पहुंचाया और दांत पूरी तरह उड़ गए।

डॉ. विकास सिंह ने बताया की  गोली उनके मुंह में लगकर गर्दन में फंसी थी। ऑपरेशन कर बुलेट को निकाल लिया गया है। डैमेज हुए हिस्सों की सर्जरी भी कर दी गई है। मरीज अभी स्थिर हैं, लेकिन निगरानी में रखा गया है। घटना को लेकर अमरेंद्र के ससुर रवि सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि उनके दामाद को गोली मार दी गई है। वे तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायल को अस्पताल लेकर आए। उनका कहना है कि अमरेंद्र का किसी से कोई खास दुश्मनी नहीं थी और वह रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त रहता था। रवि सिंह ने कहा  की  बालू गिराकर वह सुबह लौट रहा था, तभी हमला हुआ। हमें भी कोई जानकारी नहीं कि किसने और क्यों किया।

घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने सभी कोणों से जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया की शुरुआती जांच में पुरानी दुश्मनी की आशंका लग रही है। अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

बक्सर में राजद नेता अर्जुन यादव की दिनदहाड़े हत्या, तीन दिन में तीसरी गोलीबारी से कानून-व्यवस्था पर सवाल
बक्सर। बक्सर जिले में सरेआम गोलियों की गूंज और लगातार होती हत्याएं अब आम जनजीवन को दहशत में डालने लगी हैं। सोमवार दोपहर चौसा थाना क्षेत्र में राजद मजदूर प्रकोष्ठ के युवा नेता अर्जुन यादव (31) की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना स्थल निर्माणाधीन चौसा थर्मल पावर प्लांट के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन अज्ञात अपराधी एक ही बाइक पर सवार होकर अर्जुन यादव की थार गाड़ी का पीछा करते हुए पहुंचे। अर्जुन ने रास्ते में लस्सी लेने के लिए एक दुकान पर गाड़ी रोकी, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और बेचनपुरवा गांव की ओर फरार हो गए। तीन गोलियों के खोखे मौके से बरामद हुए हैं। थार गाड़ी को सील कर दिया गया है और एफएसएल टीम को बुलाया गया है ताकि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें।

अर्जुन यादव, चौसा में 1320 मेगावाट के निर्माणाधीन थर्मल पावर प्रोजेक्ट में पाइपलाइन कार्य से जुड़े हुए थे। वे राजद के मजदूर प्रकोष्ठ में पदाधिकारी भी थे और अक्सर सामाजिक गतिविधियों व श्रमिक हितों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहते थे। अभी अविवाहित थे और अपने भाई करण यादव के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी निभाते थे।

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक अर्जुन का किसी से कोई खुला विवाद नहीं था, जिससे यह हत्या रहस्यमयी और साजिशपूर्ण प्रतीत हो रही है। घटना के बाद अर्जुन के घर और इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। चौसा गोला और थर्मल पावर प्लांट के आसपास की दुकानें स्वतः बंद हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही बक्सर एसपी शुभम आर्य और डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। एसपी ने बयान में कहा, घटना के हर एंगल से जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

बक्सर: 4 भाइयों की गोली मारकर हत्या
बक्सर। बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर गांव में शनिवार सुबह जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। नहर किनारे टहल रहे पांच भाइयों पर अचानक अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं, जिसमें चार की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में दो सगे और दो चचेरे भाई शामिल हैं, जबकि घायल युवक भी उन्हीं का भाई है। इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव में तनाव गहरा गया है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड की जड़ में बालू कारोबार से जुड़ा पुराना विवाद था। शुक्रवार की शाम गांव की जमीन पर गिट्टी और बालू गिराने को लेकर दोनों गुटों में विवाद हुआ था, जिसे पुलिस और ग्रामीणों के हस्तक्षेप से किसी तरह शांत करवा लिया गया था। लेकिन शनिवार सुबह इस रंजिश ने खूनी रूप ले लिया।

घटना के वक्त सभी मृतक और घायल युवक सुबह-सुबह नहर किनारे टहल रहे थे। तभी कार में सवार होकर आए दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पहले दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और लाठीचार्ज होता है, फिर एक युवक राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करता है। महज एक मिनट के वीडियो में 12 बार गोली चलने की आवाज सुनाई देती है।

मृतकों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव, मंटू सिंह और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है। पांचवें युवक पुंज सिंह यादव के पेट में गोली लगी है, जिन्हें पहले कोचस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और बाद में आरोपियों के घर को घेर लिया। भारी भीड़ को देखकर प्रशासन को मौके पर चार थानों की फोर्स तैनात करनी पड़ी। एसपी शुभम आर्य, डीएसपी और राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।

एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने वारदात को पूरी तैयारी के साथ अंजाम दिया, जो दर्शाता है कि यह पूर्व नियोजित हमला था। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है

शराब तस्करों का पीछा करते पलटी पुलिस की गाड़ी, भोजपुर में होमगार्ड जवान की मौत, चार गंभीर घायल
भोजपुर। बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद शराब तस्करी पर लगाम लगाने की कोशिश में पुलिसकर्मी शनिवार को खुद हादसे का शिकार हो गए। भोजपुर जिले के जगदीशपुर उत्पाद थाना की एक बोलेरो गाड़ी शराब तस्करों का पीछा करते समय अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे होमगार्ड जवान संजय कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार शाम गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कटेया रोड स्थित पहरी बाबा ब्रह्मस्थान के पास हुआ। बताया गया कि यह गाड़ी शराब तस्करों का पीछा कर रही थी, तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और बोलेरो सड़क किनारे पलट गई।

मृतक की पहचान खवासपुर थाना क्षेत्र के हरि के टोला गांव निवासी संजय कुमार यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह होमगार्ड के जवान के रूप में जगदीशपुर उत्पाद थाने में तैनात थे। चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में अरवल जिला के अरवल थाना क्षेत्र के मोठा गांव निवासी एएसआई मो.जमील अख्तर, बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव निवासी होमगार्ड के जवान धर्मेंद्र पासवान, शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी सुशील कुमार यादव और जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिनगंज गांव निवासी विकास कुमार शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला। थोड़ी देर में गजराजगंज ओपी प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उत्पाद विभाग के अधिकारी और जगदीशपुर थाना के पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। वहीं, जैसे ही खबर गांवों में फैली, परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए।

भोजपुर : मिर्ची तोड़ने खेत गई चार किशोरियों पर गिरा ठनका, एक की हालत गंभीर
भोजपुर। भोजपुर जिले से आई है, जहां गुरुवार की दोपहर बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव में तेज बारिश और आंधी के बीच ठनका गिरने से खेत में मिर्ची तोड़ने गई चार किशोरियां उसकी चपेट में आ गईं। घटना के समय चारों बच्चियां खेत में काम कर रही थीं, तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ ठनका पास में गिरा, जिससे वे बेहोश होकर खेत में गिर पड़ीं।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को खबर दी। परिजन जब खेत में पहुंचे तो चारों बच्चियां बेहोशी की हालत में पड़ी थीं और उनके शरीर पर ओले भी पड़े हुए थे। आनन-फानन में सभी को बड़हरा पीएचसी ले जाया गया, जहां से एक किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों में बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी हरेंद्र महतो की 16 वर्षीय बेटी मानसी कुमारी, 12 वर्षीय बेटी रेखांशी कुमारी, रमेश महतो की 16 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी, और टेंगर महतो की 13 वर्षीय बेटी बटरी कुमारी शामिल हैं। मानसी की मां सोना केशरी देवी ने बताया कि सभी बच्चियां मिर्ची तोड़ने खेत में गई थीं। तभी अचानक दो फीट की दूरी पर ठनका गिरा और सभी बच्चियां उसकी झटके की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। सोना देवी ने बताया कि जब हम खेत पर पहुंचे तो देखा कि सभी बच्चियां जमीन पर गिरी हुई थीं और बारिश के साथ ओले भी उन पर पड़ चुके थे।

बड़हरा पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद मानसी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, मानसी को सांस लेने में परेशानी हो रही है और उसके दोनों हाथ व पीठ में तेज दर्द बना हुआ है। ऑन ड्यूटी डॉक्टर के एस चौबे ने बताया कि "बच्ची को बिजली के झटके से काफी असर हुआ है। फिलहाल उसे निगरानी में रखा गया है और इलाज जारी है। बाकी तीन बच्चियों का इलाज बड़हरा पीएचसी में चल रहा है।

भोजपुर: आरा तनिष्क शोरूम लूटकांड में छह और अपराधी 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी एसटीएफ और जिला पुलिस
आरा। तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड की जांच में तेजी लाते हुए पुलिस ने सोमवार को छह और आरोपियों को 48 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ये सभी आरोपी फिलहाल जेल में बंद थे, जिन्हें विशेष अनुमति के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इन सभी से एसटीएफ और भोजपुर जिला पुलिस की संयुक्त टीम गहराई से पूछताछ कर रही है।जिन अपराधियों को रिमांड पर लिया गया है, उनमें वैशाली जिले के सुमित उर्फ प्रिंस राजपूत, हिमांशु, नितिन पांडेय, गौतम कुमार शामिल हैं। इनके अलावा भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर निवासी लाइनर विशाल सिंह तथा सिन्हा के परशुरामपुर निवासी सूरज सिंह को भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। सूरज सिंह पर आरोप है कि उसने आरोपियों को शरण दी थी।

इससे पहले लूटकांड के मास्टरमाइंड चंदन कुमार उर्फ प्रिंस और ओंकारनाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह को पहले ही 48 घंटे की रिमांड पर लिया गया था, अब उनकी रिमांड अवधि को और 48 घंटे बढ़ा दिया गया है। चंदन वैशाली जिले के मंझौली गांव का निवासी है जबकि शेरू बक्सर जिले के दुल्लहपुर गांव का रहने वाला है। दोनों को गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जेल से आरा लाया गया था।पुलिस इन दोनों से न सिर्फ तनिष्क लूटकांड बल्कि पटना के दानापुर स्थित जीवा ज्वेलरी शोरूम लूटकांड के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी को जीवा शोरूम में भी लूट की घटना हुई थी। एडीजी ने दोनों लूटकांड में एक ही गैंग की संलिप्तता की पुष्टि की थी।

पुलिस अब तक पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें बांका जिले का राकी उर्फ राजा भी शामिल है। उसकी निशानदेही पर पटना और वैशाली जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस लूट के दौरान ले जाए गए तीसरे बैग की तलाश में भी जुटी हुई है। जानकारी सामने आई है कि लूट के गहनों को वैशाली जिले की ओर हस्तांतरित किया गया था।पूरी टीम सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पुलिस को इस लूटकांड से जुड़ी बड़ी और अहम जानकारियां मिल सकती हैं। इस केस को लेकर पुलिस मुख्यालय भी लगातार नजर बनाए हुए है।