राजनीति - सोन वर्षा वाणी - Sonvarsha Vani

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने तेजस्वी से की मुलाकात, जल्द तय करने पर दिया जोर
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने तेजस्वी से आग्रह किया कि सीटों का बंटवारा जल्द से जल्द तय हो, ताकि महागठबंधन समय पर अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतर सके।

कांग्रेसी नेताओं ने स्पष्ट किया कि सीटों का चयन रणनीतिक दृष्टिकोण से किया जाए, जिससे हर सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार की स्थिति मजबूत हो और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशियों को टक्कर दी जा सके। उन्होंने कहा कि गठबंधन की एकता और समन्वय तभी संभव है, जब निर्णय समय पर और पारदर्शी तरीके से हों।

गौरतलब है कि 12 जून को हुई महागठबंधन की बैठक में सभी घटक दलों को निर्देश दिया गया था कि वे अगली बैठक से पहले अपनी प्राथमिकता वाली सीटों की सूची तैयार कर साझा करें। उसी बैठक में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर संयुक्त आंदोलन की भी रूपरेखा बनी थी।

कांग्रेस भी बिहार में पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने बताया कि कांग्रेस सीटों को लेकर एक विस्तृत सर्वे करवा रही है, जिसमें जीत की संभावना वाली सीटों का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्हीं सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे, जहां पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा हो या संभावना प्रबल हो।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रविवार को हुई बैठक में यह तय किया गया कि संभावित प्रत्याशियों के नामों को अगली समन्वय समिति की बैठक में साझा किया जाएगा। इस फैसले से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस अब महागठबंधन में अपनी भूमिका को लेकर पहले से ज्यादा सक्रिय और मुखर है।

इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार में लगातार सक्रिय हैं। राहुल गांधी कई बार राज्य का दौरा कर चुके हैं, जबकि खड़गे ने बक्सर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया था। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि इस बार पार्टी बिहार में अपनी जमीन मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

अब तक महागठबंधन की चार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन सीटों का अंतिम निर्धारण अभी शेष है। अगली बैठक में सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देने की कोशिश की जाएगी। वहीं लेफ्ट दलों के बीच सीटों को लेकर असंतोष भी सामने आया है। भाकपा माले द्वारा 45 सीटों पर दावेदारी जताए जाने के बाद सीपीआई और अन्य वामपंथी दलों ने नाराजगी जताई है, जिससे महागठबंधन के भीतर हलचल और बढ़ गई है।

आगामी बैठक में यह देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन एकजुटता के साथ किस फॉर्मूले पर सहमति बनाता है और किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। फिलहाल, कांग्रेस और राजद के बीच संवाद से यह संकेत जरूर मिल रहा है कि अब सीटों को लेकर फैसले की घड़ी नजदीक है।

पटना में 12 जून को होगी महागठबंधन की अहम बैठक, तेजस्वी यादव करेंगे अध्यक्षता
पटना। बिहार में आगामी 12 जून को महागठबंधन की चौथी महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पटना में किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे। महागठबंधन की यह बैठक ऐसे वक्त पर हो रही है जब राज्य की सियासत कई मोर्चों पर गरमाई हुई है और इंडिया गठबंधन के भीतर समन्वय को और मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता, समन्वय समिति के सदस्य और विभिन्न उपसमितियों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे। इससे पहले तीन बैठकों का आयोजन हो चुका है—17 अप्रैल को पहली बैठक राजद कार्यालय में, 24 अप्रैल को दूसरी बैठक कांग्रेस मुख्यालय में और तीसरी बैठक चार मई को दीघा में हुई थी, जिसमें जिला से लेकर प्रदेश स्तरीय नेताओं ने भाग लिया था।

महागठबंधन की पहली बैठक में तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से कोऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष चुना गया था, और तय हुआ कि वे ही गठबंधन की दिशा तय करेंगे। हालांकि बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने यह साफ किया था कि गठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई भ्रम नहीं है।

दूसरी बैठक में गठबंधन की 21 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया था, जिसमें सामाजिक प्रतिनिधित्व (सोशल इंजीनियरिंग) का भी ध्यान रखा गया था। इस समिति में प्रमुख चेहरों में आरजेडी से तेजस्वी प्रसाद यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, संजय यादव, आलोक मेहता और रणविजय साहू शामिल हैं। कांग्रेस से राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू, शकील अहमद खान और डॉ. मदन मोहन झा को जगह दी गई है। भाकपा-माले से कुणाल, धीरेन्द्र झा और राजाराम सिंह, सीपीएम से ललन चौधरी, अजय कुमार और अवधेश कुमार, सीपीआई से रामनरेश पांडेय, रामबाबू कुमार और अजय कुमार सिंह शामिल हैं। वहीं वीआईपी पार्टी से मुकेश सहनी, बालगोविंद बिंद और पप्पू चौहान को समिति में शामिल किया गया है।

बिहार चुनाव से पहले वीआईपी का 'हक अधिकार' सॉन्ग लॉन्च, मुकेश सहनी बोले- 'आरक्षण लेकर रहेंगे', भाजपा पर बोला हमला
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने अपने सामाजिक और राजनीतिक एजेंडे को धार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने रविवार को पटना के एक होटल में पार्टी का अधिकार गीत "है हक हमारा आरक्षण" लॉन्च किया। इस अवसर पर सहनी ने कहा कि यह सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के लिए लड़ रहे अतिपिछड़ों और वंचित तबकों की हुंकार है। गीत लॉन्च करते हुए सहनी ने कहा,यह गीत हमारे संघर्ष की गूंज है। हर वह आवाज़ जो अधिकार की मांग कर रही है, बराबरी की मांग कर रही है, इस गीत में समाई हुई है। आरक्षण हमारा हक है और हम लेकर रहेंगे।

उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "भाजपा के रहते आरक्षण 50% की सीमा से ऊपर नहीं जा सकता।" उन्होंने दावा किया कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो "जिसकी जितनी आबादी, उतनी भागीदारी" के सिद्धांत पर आरक्षण और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति स्पष्ट करते हुए सहनी ने कहा, वीआईपी को जितनी भी सीटें मिलेंगी, उनमें आधी सीटों पर अतिपिछड़ा और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा। यह बयान सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए वीआईपी की रणनीति को स्पष्ट करता है कि पार्टी अपना जनाधार मजबूत करने के लिए अति पिछड़े और दलित समुदायों पर विशेष ध्यान दे रही है।

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान द्वारा दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए सहनी ने कटाक्ष किया चिराग लोगों को गोल-गोल घुमा रहे हैं। उन्हें चाहिए कि दिल्ली की कुर्सी छोड़ें और बिहार की हर सीट पर चुनाव लड़कर दिखाएं। सहनी ने यह भी कहा कि "चाहे क्षेत्रीय पार्टी हो या राष्ट्रीय, निर्णय शीर्ष नेता का ही होता है। भाजपा में मोदी-शाह की चलती है, कांग्रेस में राहुल गांधी, राजद में तेजस्वी यादव और वीआईपी में मैं खुद निर्णय लेता हूं।

मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने भरोसा जताया कि बहुत जल्द INDIA गठबंधन मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगा। सीटों का बंटवारा, उपमुख्यमंत्री कौन होगा—इन सभी मुद्दों पर सहमति बन जाएगी। सहनी ने यह भी संकेत दिया कि वे INDIA गठबंधन में अपनी पार्टी की प्रभावशाली भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय हैं।

243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे चिराग!! आरा से किया चुनावी शंखनाद...
आरा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार आगाज़ कर दिया। आरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि इसका सीधा अर्थ यह नहीं कि उनकी पार्टी हर सीट पर उम्मीदवार खड़ा करेगी, बल्कि उनका इशारा इस ओर था कि वे चाहते हैं कि पूरे बिहार में एनडीए के प्रत्याशियों को जनता चिराग पासवान की सोच और चेहरे से जोड़े।

सभा को संबोधित करते हुए चिराग ने भावनात्मक अंदाज में कहा जब अपनों ने घर से बाहर निकाल दिया, तब इस बिहार की जनता ने मुझे अपने आंचल में पनाह दी। आज मैं जो भी हूं, जनता की वजह से हूं। अब तय भी जनता करेगी कि मैं किस सीट से चुनाव लड़ूं। अपने राजनीतिक विजन को दोहराते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उनका मिशन अब भी वही है— बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की कि इस नारे को हर घर तक पहुंचाएं और बिहार को विकसित राज्य बनाने के अभियान में सहभागी बनें।

सभा के दौरान चिराग ने अपने भाषण में विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा जब मेरे पिता रामविलास पासवान नहीं रहे, तब कुछ लोगों ने मेरी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची। मुझे परिवार से बाहर किया गया, लेकिन शायद वो भूल गए कि मैं शेर का बेटा हूं, झुकने वालों में से नहीं हूं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब तक बिहार को एक विकसित राज्य नहीं बना देते, “तब तक चैन की सांस नहीं लूंगा।

आरा की इस रैली में जुटी भारी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि चिराग पासवान की लोकप्रियता अब भी कायम है। भीड़ के बीच ‘चिराग नहीं झुकेगा’ और ‘बिहार फर्स्ट’ के नारे गूंजते रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा साफ झलक रही थी। जहां एक ओर चिराग पासवान ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया, वहीं यह नहीं बताया कि वह किस विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा “ये फैसला मेरी जनता करेगी। मैं आप लोगों की राय के मुताबिक चुनाव लड़ूंगा।” चिराग पासवान के इस राजनीतिक ऐलान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।

“राहुल गांधी ने हार मान ली है” – चुनाव आयोग पर आरोपों पर तीखा पलटवार

राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जाने को लेकर चिराग ने कहा कि कांग्रेस हार की ज़िम्मेदारी लेने के बजाय संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर रही है। “अगर दोष खोजना है तो अपनी पार्टी के अंदर झांके, न कि संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप मढ़ें,” उन्होंने कहा।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पहले ही बिहार में हार मान चुकी है, और असम तथा बंगाल जैसे राज्यों में भी उसे असफलता का सामना करना पड़ेगा।

“सीएम पद मेरी प्राथमिकता नहीं”

चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि उनकी नजर मुख्यमंत्री पद पर नहीं है। “यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि मैं मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में हूं, जबकि सच्चाई यह है कि मैं बिहार के विकास और एनडीए को मजबूत करने के लिए काम कर रहा हूं। चुनाव लड़ूंगा या नहीं, यह फैसला मेरी पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा,”।

मनीष कश्यप ने भाजपा से दिया इस्तीफा
पटना। सोशल मीडिया पर चर्चित युवा चेहरा और पूर्व पत्रकार मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी घोषणा खुद अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया 'एक्स' पर वीडियो जारी कर की। मनीष कश्यप ने साफ कहा कि वे पार्टी में रहकर जनता की सेवा नहीं कर पा रहे थे और अब वे बिना किसी राजनीतिक प्रतिबंध के सीधे जनता के लिए संघर्ष करेंगे।

अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए मनीष कश्यप ने कहा, "पार्टी में रहते हुए मैंने देखा कि जिन वादों के दम पर हमें जोड़ा गया था, उन पर पार्टी खरा नहीं उतर रही है। मैं जनता की आवाज को दबता हुआ देख रहा हूं, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहा। इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि अब पार्टी की सीमाओं से बाहर निकलकर पूरी तरह से जनता की सेवा करूंगा।

मनीष कश्यप ने एक वीडियो जारी कर पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में जनता ने उनपर भरोसा किया था, लेकिन उनसे एक बड़ी गलती हो गई। वे बोले, "नेताओं की बातों में आकर एक ऐसा निर्णय ले लिया, जिससे मेरे शुभचिंतक और समर्थक निराश हुए। मैं चनपटिया की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।

मनीष कश्यप ने यह भी संकेत दिए हैं कि वे आने वाले 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। गौरतलब है कि मनीष कश्यप पहले भी वर्ष 2020 में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चनपटिया से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें उस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वे जनता से चंदा लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन अचानक भाजपा में शामिल हो गए थे। उस वक्त चर्चाओं में यह बात सामने आई थी कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए राजनीतिक दबाव और रणनीति का सहारा लिया। मगर अब जब भाजपा से उनका मोहभंग हुआ है, तो वे एक बार फिर "जनता के उम्मीदवार" की छवि में लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

मनीष कश्यप की सबसे बड़ी ताकत उनका सोशल मीडिया है, जहां लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वे खुद को जनता का सच्चा सिपाही बताते हैं और कई बार जनहित के मुद्दों को सोशल प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए उठाते रहे हैं। इस्तीफे के बाद उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका मकसद किसी पार्टी विशेष की सेवा नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है।

पटना: सम्राट चौधरी का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले - कांग्रेस राज में होती थी असली फिक्सिंग
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो हार जाता है, वही ऐसी बातें करता है। असली फिक्सिंग तो कांग्रेस के शासनकाल में होती थी, जब चुनाव आयोग को अपने हिसाब से चलाया जाता था।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद एक बयान में चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए थे और ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप लगाया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी ने शनिवार को कांग्रेस पर सीधा हमला बोला।

सम्राट चौधरी ने कहा, “जो हारता है, वही ऐसी बात करता है। कांग्रेस राज में जब मुख्य चुनाव आयुक्त सेवानिवृत्त होते थे, तो उन्हें तत्काल सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा पुरस्कार के रूप में पद या सुविधा दी जाती थी। इससे बड़ी फिक्सिंग और क्या हो सकती है?” उन्होंने दावा किया कि भारतीय लोकतंत्र आज पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और निष्पक्ष है।

सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने इस चुनाव में विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है और बार-बार भाजपा को समर्थन दे रही है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब विपक्षी दल चुनाव में हार जाते हैं तो वे ईवीएम, चुनाव आयोग और लोकतंत्र को दोष देना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की जरूरत है, न कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने की।

बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए में सीटों का फॉर्मूला तय, जल्द हो सकता है आधिकारिक ऐलान
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीट शेयरिंग पर लगभग सहमति हो चुकी है। सभी घटक दलों के बीच बातचीत अंतिम दौर में है और जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

एनडीए सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित फॉर्मूला इस प्रकार हो सकता है:

JDU: 102 से 103 सीटें

BJP: 101 से 102 सीटें

लोजपा (रामविलास): 25 से 28 सीटें

हम (जीतनराम मांझी): 6 सीटें

रालोसपा (उपेन्द्र कुशवाहा): 4 से 5 सीटें

पुराने समीकरण की झलक

एनडीए में लंबे समय से यह परंपरा रही है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बढ़त मिलती है, जबकि विधानसभा चुनाव में जेडीयू को प्रमुख भागीदारी दी जाती रही है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 122 सीटों पर और बीजेपी ने 121 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जेडीयू ने अपने कोटे से जीतनराम मांझी की पार्टी को 7 सीटें दी थीं, जबकि बीजेपी ने मुकेश सहनी की पार्टी को 11 सीटें दी थीं।

चिराग पासवान इस बार साथ में

2020 में चिराग पासवान एनडीए से अलग होकर मैदान में उतरे थे और विशेष रूप से जेडीयू उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। इस बार चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को गठबंधन में 25 से 28 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे माना जा रहा है कि इस बार एनडीए एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगा।

जीतनराम मांझी ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन गठबंधन में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने संकेत दिए कि जुलाई या अगस्त तक सीटों का ऐलान कर दिया जाएगा।

क्या कहता है हालिया ट्रेंड?

2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी को 17 सीटें, जेडीयू को 16, चिराग पासवान को 5, और मांझी-कुशवाहा की पार्टियों को 1-1 सीट मिली थी। इसी समीकरण को आधार मानकर विधानसभा चुनाव के लिए भी सीटों का बंटवारा तय किया जा रहा है।

राहुल गांधी के आरोपों पर मचा सियासी घमासान: भाजपा और चिराग पासवान ने किया पलटवार
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया लेख में महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोपों के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने राहुल पर तीखे हमले किए हैं।

भाजपा का पलटवार: “हार की हताशा में गढ़ी गई कहानी”

भाजपा अध्यक्ष  जेपी नड्डा ने ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा

"राहुल गांधी का यह नया लेख दरअसल चुनाव-दर-चुनाव हारने की हताशा और निराशा का प्रतीक है। यह फर्जी कहानियां गढ़ने का खाका है ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके।"

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि राहुल गांधी बार-बार देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

चिराग पासवान का हमला: “अब EVM नहीं, फर्जी वोटर का बहाना”

एनडीए नेता चिराग पासवान ने भी राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को अब यह पहले से ही पता चल गया है कि बिहार में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन हारने जा रहा है, इसलिए वे अभी से बहानों की जमीन तैयार कर रहे हैं।

चिराग ने कहा कि पहले राहुल ईवीएम को दोष देते थे, अब फर्जी वोटर का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस की मुद्दों से भटकाने की रणनीति बताया।

नीतीश सरकार पर चिराग का भरोसा, सीएम पद पर जताई दूरी

बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग ने चिंता जरूर जताई, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि

> "मेरा सीएम बनने का कोई इरादा नहीं है, यह फैसला पार्टी करेगी।"

राहुल के लेख ने दिया सियासत को नया मुद्दा

बता दें कि राहुल गांधी का यह लेख अंग्रेजी अखबार The Indian Express में प्रकाशित हुआ है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा पर मैच फिक्सिंग और संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि अगला टारगेट बिहार हो सकता है।