गया - सोन वर्षा वाणी - Sonvarsha Vani

गया में फायर सेफ्टी ऑडिट में बड़ा खुलासा: 76 होटल और 6 अस्पताल अग्नि सुरक्षा मानकों पर फेल
गया, संवाददाता। मुजफ्फरपुर में हाल ही में हुए भीषण अस्पताल अग्निकांड के बाद बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान के दौरान गया जिले में चिंताजनक स्थिति सामने आई है। जिले में किए गए व्यापक निरीक्षण में 76 होटल और 6 अस्पताल अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के न्यूनतम मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। फायर विभाग ने इन संस्थानों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमन कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर अस्पतालों, होटलों, कोचिंग संस्थानों और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य संभावित अग्नि दुर्घटनाओं को रोकना तथा लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक गया जिले में 73 अस्पतालों, 86 होटलों और 151 कोचिंग संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट पूरा किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में गंभीर खामियां सामने आईं। जांच में पाया गया कि 6 अस्पतालों और 76 होटलों में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद नहीं हैं। इसके अलावा 42 ऐसे अस्पताल और होटल भी चिन्हित किए गए हैं, जहां फायर सेफ्टी के बुनियादी मानकों की भी अनदेखी की गई है।

ऑडिट के दौरान कई संस्थानों में अग्निशमन यंत्रों की अनुपलब्धता, आपातकालीन निकास द्वारों की कमी, फायर अलार्म सिस्टम का अभाव तथा आग बुझाने के लिए पर्याप्त जल भंडारण व्यवस्था नहीं मिलने जैसी गंभीर कमियां सामने आई हैं। फायर विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। इसलिए सभी संस्थानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।

अमन कुमार सिन्हा ने बताया कि जिन संस्थानों में खामियां पाई गई हैं, उन्हें विभाग की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। सभी संस्थानों को आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर कमियों को दूर नहीं किया गया तो संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीम दोबारा निरीक्षण करेगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रतिष्ठानों को सील करने, लाइसेंस संबंधी कार्रवाई करने तथा आवश्यकतानुसार संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान चरण में अस्पतालों और होटलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके बाद जिले के अपार्टमेंट, गैस एजेंसियां, पेट्रोल पंप, सिनेमा हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य भीड़भाड़ वाले संस्थानों में भी व्यापक फायर सेफ्टी जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी स्थान जहां लोगों की आवाजाही अधिक होती है और जहां आग लगने की संभावना रहती है, वहां नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

प्रेस वार्ता के दौरान फायर विभाग ने सभी संस्थान संचालकों से अपील की कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन केवल कानूनी औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी भी है। छोटी सी लापरवाही कई लोगों की जान जोखिम में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि सभी संचालक समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें, कर्मचारियों को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण दें और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी रखें। इससे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सकेगा।

फायर विभाग ने स्पष्ट किया कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित वातावरण तैयार करना है ताकि भविष्य में किसी बड़े अग्निकांड की पुनरावृत्ति न हो। विशेष अभियान के तहत आने वाले दिनों में जिलेभर में निरीक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों की गति और तेज की जाएगी।

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गया में मेडिकल स्टोर बंद, व्यापारियों ने जताई नाराजगी
गया। गयाजी शहर में बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों ने 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए मेडिकल स्टोर बंद रखे। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर गया के टेकारी रोड स्थित दवा मंडी समेत शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोरों में ताले लटके रहे। पूरे दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और दवा खरीदने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

काली पट्टी बांधकर किया विरोध-प्रदर्शन

हड़ताल के दौरान दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा कंपनियों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कई दुकानों के बाहर पोस्टर और पंपलेट चिपकाए गए, जिनमें ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि ई-फार्मेसी कंपनियों की वजह से पारंपरिक दवा कारोबार पर गंभीर असर पड़ रहा है। दवा व्यापारी प्रशांत गुहा ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भारी छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं, जिससे छोटे और मध्यम दवा दुकानदार आर्थिक संकट में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से स्थानीय स्तर पर सेवा दे रहे मेडिकल स्टोर अब अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

मरीजों को दवा लेने में हुई परेशानी

शहर के कई इलाकों में मेडिकल स्टोर बंद रहने के कारण लोगों को जरूरी दवाइयां खरीदने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कई मरीज और उनके परिजन दवा दुकानों के चक्कर लगाते नजर आए। हालांकि गंभीर मरीजों और आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए कुछ स्थानों पर सीमित संख्या में दवा दुकानें खुली रखी गई थीं, ताकि लोगों को अत्यधिक परेशानी न हो।

फर्जी प्रिस्क्रिप्शन पर दवा बिक्री का आरोप

गया जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार जमुआर और सचिव रंजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ व्यापार का मुद्दा नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त जांच के फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर भी दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पारंपरिक मेडिकल स्टोरों पर मरीज की पर्ची की जांच की जाती है और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों से संपर्क भी किया जाता है, जबकि ऑनलाइन व्यवस्था में ऐसी निगरानी का अभाव है। इससे गलत दवा मिलने और गंभीर दुष्प्रभाव होने की आशंका बढ़ जाती है।

नकली और एक्सपायरी दवा का भी खतरा

दवा विक्रेता महेंद्र शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन बिक्री में दवाइयों की सप्लाई चेन पूरी तरह पारदर्शी नहीं होती। ऐसे में नकली या एक्सपायरी दवाइयां मरीजों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि बिना विशेषज्ञ निगरानी के दवाइयों की बिक्री सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

सरकार से सख्त नियम बनाने की मांग

दवा व्यापारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर सख्त नियम लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि मरीजों की सुरक्षा और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए ई-फार्मेसी कंपनियों पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है। हड़ताल के दौरान व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: गया के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, ट्रक की टक्कर के बाद खाई में गिरी कार
गया/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ घाटी में शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। गया जिले के आमस प्रखंड निवासी एक ही परिवार के छह लोगों की कार खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, शिव कुमार मांझी अपने परिवार के साथ धनबाद से अपने पैतृक गांव तेतरिया लौट रहे थे।

शाम करीब 6 बजे दनुआ जंगल-घाटी के घुमावदार रास्ते पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनमें शिवकुमार मांझी (43), पत्नी रूबी कुमारी (35), बेटियां सोनी (12) और सुहानी (10), ससुर कृत मांझी (60), पोता प्रेम कुमार (10) शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार गुरुआ थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। आमस प्रखंड के तेतरिया और मसूरी गांव में घटना के बाद कोहराम मच गया है।

इस हादसे में शिवकुमार मांझी का 16 वर्षीय बेटा रंजीत कुमार बच गया, क्योंकि वह धनबाद में ही रह गया था। उसे अभी तक इस घटना की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। परिजनों का कहना है कि जब उसे सच्चाई पता चलेगी, तो वह यह सदमा कैसे झेल पाएगा, यह सोचकर ही सभी विचलित हैं। मृतक की मां बुधनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, उन्होंने बेटे के घर आने की उम्मीद में खाना भी तैयार किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद हादसे की खबर पहुंच गई।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम हजारीबाग में कराया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें गांव लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

1.44 करोड़ के सोना लूटकांड में गया जीआरपी के पूर्व थानाध्यक्ष भेजे गए जेल
गया। हावड़ा–जोधपुर एक्सप्रेस में हुए 1.44 करोड़ रुपये के सोना लूटकांड ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस सनसनीखेज मामले में गया रेलवे पुलिस थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि जिस अधिकारी पर यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही पूरे लूटकांड की योजना रच रहा था।

एसआईटी जांच में खुला राज

इस हाई-प्रोफाइल मामले की निगरानी पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे थे। रेल एसपी इनामुल हक के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे कांड की परतें खोलीं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, टावर लोकेशन और अन्य डिजिटल सबूतों से यह स्पष्ट हुआ कि लूट की साजिश में तत्कालीन थानाध्यक्ष की सीधी भूमिका थी।

8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

जांच के दौरान संदेह गहराने पर राजेश कुमार सिंह को पहले निलंबित किया गया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय, पटना में विशेष टीम ने उनसे करीब आठ घंटे तक गहन पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में वे कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अंततः उन्हें हिरासत में लेकर पटना रेल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

चलती ट्रेन में हुई थी करोड़ों की लूट

पूरा मामला 21 नवंबर का है, जब हावड़ा–जोधपुर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे कोलकाता के एक स्वर्ण व्यापारी के कूरियर बॉय धनंजय शाश्वत से लगभग एक किलो वजन के तीन सोने के बिस्कुट छीन लिए गए थे। आरोप है कि गया जीआरपी के चार जवानों और दो सिविलियन युवकों ने जांच के बहाने उसे रोका, सोना छीना और ट्रेन से उतार दिया। लूटे गए सोने की कीमत करीब 1.44 करोड़ रुपये आंकी गई।

पहले दबाने की कोशिश, फिर मचा हड़कंप

घटना के बाद पीड़ित के मालिक ने पहले कोलकाता में मामला दर्ज कराया था। केस जब बिहार रेल पुलिस तक पहुंचा, तो गया रेल थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश भी हुई, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामला डीजीपी तक पहुंच गया। इसके बाद उच्च स्तर पर जांच शुरू हुई और पूरा सच सामने आने लगा।

खुद थानाध्यक्ष ने दर्ज की थी एफआईआर

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सोना लूटकांड में लिखित बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज करने वाला अधिकारी खुद राजेश कुमार सिंह था। बाद में जब वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच की, तो खुलासा हुआ कि पूरी साजिश का सूत्रधार वही था।

चार सिपाही पहले ही निलंबित

इस मामले में गया रेल थाना के चार सिपाही—करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजन कुमार और आनंद मोहन—पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। अब थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि लूटकांड में पूरा नेटवर्क सक्रिय था।

रेल पुलिस में मचा हड़कंप

रेल एसपी इनामुल हक ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच में तत्कालीन थानाध्यक्ष की संलिप्तता प्रमाणित हुई है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस खुलासे के बाद रेल पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और आगे और गिरफ्तारियों की भी संभावना जताई जा रही है।

गयाजी में बोरसी की गैस से दम घुटने पर नानी, नाती और नातिन की दर्दनाक मौत
गयाजी। पूरे बिहार में जारी भीषण ठंड अब जानलेवा साबित होने लगी है। ठंड से बचने के लिए जलाए जा रहे अलाव और बोरसी कई घरों में हादसे का कारण बन रहे हैं। ताजा मामला गयाजी जिले के वजीरगंज प्रखंड के कुर्कीहार महादलित टोला से सामने आया है, जहां बोरसी की गैस से दम घुटने के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे में नानी समेत उसका नाती और नातिन की जान चली गई। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय मीना देवी, उनकी छह वर्षीय नातिन आंशी और पांच वर्षीय नाती सुजीत के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बंद कमरे में जलाई गई बोरसी बनी मौत की वजह

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात परिवार के चार सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे। ठंड अधिक होने के कारण कमरे को गर्म रखने के लिए बोरसी जलाई गई थी। कमरा पूरी तरह बंद था, जिससे अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई और ऑक्सीजन की कमी हो गई। इसी दौरान नानी और दो मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई।

सुबह जगाने पर हुआ हादसे का खुलासा

बुधवार सुबह उसी कमरे में सो रही मीना देवी की बेटी काजल देवी जब अपनी मां और बच्चों को जगाने लगी, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तीनों बेहोशी की हालत में पड़े मिले। घबराए परिजनों ने तुरंत स्थानीय चिकित्सक को बुलाया, जिन्होंने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मायके में रह रही थी बेटी

बताया गया कि मीना देवी की बेटी काजल देवी पिछले दो माह से अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। उसका ससुराल फतेहपुर प्रखंड के बंधुआ स्टेशन के पास अमरपुर दलित टोला में है। काजल के पति सुदेशी मांझी चेन्नई में मजदूरी करते हैं। वहीं मीना देवी के पति गांगो मांझी और उनके बेटे जितेंद्र मांझी व बालम मांझी ईंट-भट्ठों पर काम करने बाहर गए हुए हैं। घर में हुई इस त्रासदी की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

गांव में पसरा मातम, लोग सहमे

एक साथ तीन मौतों से कुर्कीहार गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ठंड से बचने के लिए बोरसी का इस्तेमाल मजबूरी बन गया है, लेकिन इसके खतरों को लेकर लोग अब भी पूरी तरह जागरूक नहीं हैं।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

गौरतलब है कि वजीरगंज प्रखंड में इससे पहले भी बोरसी के कारण दम घुटने से मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब 15 दिन पहले दखिनगांव में भी इसी तरह की घटना में दो लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले पा रहे हैं।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील

लगातार हो रही घटनाओं के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि बंद कमरे में बोरसी या अंगीठी जलाकर न सोएं। थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार को तबाह कर सकती है। ठंड से बचाव के सुरक्षित उपाय अपनाने और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत एक बार फिर इस दर्दनाक हादसे ने उजागर कर दी है।

शेरघाटी के नयाबाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटते ही खुली सड़क
शेरघाटी,गया। शेरघाटी शहर के नयाबाजार इलाके में मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। दोपहर करीब दो बजे नगर परिषद, अंचल प्रशासन और शेरघाटी थाना की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटी और अस्थायी निर्माण को बुलडोजर से हटाया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा, हालांकि प्रशासनिक सख्ती के आगे अतिक्रमणकारियों की एक न चली।

अंचल अधिकारी उषा कुमारी ने बताया कि नयाबाजार क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सड़क और नालों के ऊपर अवैध कब्जे के कारण न केवल यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी, बल्कि पैदल चलने वालों और दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे पहले भी इस इलाके में अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए दोबारा कब्जा कर लिया था।

प्रशासन ने पूर्व नियोजित योजना के तहत यह अभियान चलाया। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अभियान के दौरान अवैध ढांचे हटाए गए और सड़क तथा नाले को पूरी तरह खाली कराया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।

अंचल अधिकारी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभियान के बाद नयाबाजार इलाके में सड़क पहले से ज्यादा चौड़ी और साफ दिखाई देने लगी है। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो गई है और जाम की समस्या में भी कमी आई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

शेरघाटी: युवक को गोली मारकर घायल, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी
शेरघाटी। गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बुधवार की सुबह अचानक गोलियों की आवाज गूंजने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान परशुराम प्रसाद के पुत्र प्रकाश रंजन के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रोज की तरह प्रकाश रंजन सुबह घर से किसी काम से बाहर निकले थे। जैसे ही वे मुख्य रास्ते पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर बेहद नजदीक से गोली चला दी। गोली लगते ही प्रकाश जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़ते हुए पहुंचे और प्रकाश को गंभीर हालत में उठाकर शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक बताते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि प्रकाश शांत स्वभाव के युवक हैं और किसी विवाद में शामिल नहीं थे, ऐसे में उन पर हमला क्यों किया गया, यह समझ से परे है।

घटना की जानकारी मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कई कोणों से की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। गांव में फायरिंग की इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। लोग सुबह-सुबह हुई इस अपराध को लेकर चिंतित और सहमे हुए हैं। पुलिस सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

बेलागंज में बस की टक्कर से दुकानदार की मौत
बेलागंज, गया। गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-22) पर बड़ा हादसा हो गया। बेलागंज बाईपास के पास सड़क पार कर रहे जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदार विजय शर्मा की अनियंत्रित बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

विजय शर्मा रैली गांव के रहने वाले थे और किसी शादी समारोह में शामिल होने बाईपास के पास पहुंचे थे। बताया जाता है कि वे जैसे ही सड़क पार कर रहे थे, पटना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे मौके पर ही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बेलागंज थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बस चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गयाजी स्थित मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और फरार बस चालक को जल्द पकड़े जाने की मांग की।

जनता का प्यार-बदलाव की पुकार, वजीरगंज में उठ रही हाथी की लहर
गया। बहुजन समाज पार्टी के वजीरगंज विधानसभा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ़ चिंटू भैया ने आज अपनी जोशीली जनसंपर्क यात्रा के तहत सहिया, बारागंधार, कमलापुर, पटवा टोली, सलेमपुर और एस.एस. कॉलोनी का दौरा किया। चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया ने कहा कि जनता के अपार उत्साह और स्वागत ने यह साबित कर दिया कि वजीरगंज की जनता अब बदलाव के मूड में है।

बुजुर्गों के आशीर्वाद, युवाओं की ऊर्जा और माताओं-बहनों के विश्वास ने इस यात्रा को जनआंदोलन का रूप दे दिया। चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया ने कहा कि यह सिर्फ जनसंपर्क यात्रा नहीं, बल्कि जनता के आशीर्वाद की यात्रा है। वजीरगंज अब ठहराव नहीं, तरक्की की राह चाहता है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास को हर घर तक पहुँचाएँगे। यही हमारा प्रण, यही हमारा संकल्प है। उन्होंने आगे कहा कि वजीरगंज की जनता का यह विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

यह यात्रा अब चुनावी नहीं रही,यह वजीरगंज के उज्जवल भविष्य की शुरुआत बन चुकी है। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं। वजीरगंज विधानसभा की लड़ाई भाजपा और कांग्रेस की सीधी नहीं, बल्कि भाजपा, बसपा और कांग्रेस के बीच की दिख रही है। चितरंजन कुमार का कहना है कि हाथी हारता नहीं है, हाथी के सामने शेर भी रास्ता बदलकर चला जाता है।

इस बार वह वजीरगंज विधानसभा सीट से चुनाव जीतेंगे और जनता की सेवा करेंगे। कहा कि चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया विकास का नया चेहरा, वजीरगंज की नई उम्मीद है। बता दें कि बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया ने बीजेपी उमीदवार वीरेंद्र सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार अवधेश सिंह को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। दिग्गजो के बीच बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया अपना चुनाव प्रचार जोर-शोर से चला रहे हैं और रेस में मजबूती से बने हुए हैं। चितरंजन कुमार का दावा है कि वह चुनाव जीत रहे हैं।

गयाजी में ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
गयाजी। गयाजी में को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर मुख्य मार्ग पर बागपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।

सूत्रों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार बिराज से शेरघाटी की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर डायल-112 की टीम पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से डुमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को गंभीर स्थिति में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मैगरा थाना की टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। डायल-112 की टीम में विनती कुमारी, रीना कुमारी, रितु कुमारी, प्रोसोत्तम कुमार और गौतम पासवान शामिल थे। टीम ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि स्पष्ट हो सके कि किसकी गलती से यह टक्कर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं और पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क पर गति नियंत्रण के लिए साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

गयाजी में स्कूल बस ड्राइवर को बाइक सवार दो बदमाशों ने खींचकर गोली मारी, हालत गंभीर
गयाजी।  गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में स्कूल बस के ड्राइवर को बाइक सवार दो अपराधियों ने बस से खींचकर पीछे ले जाकर सीने में गोली मार दी। घटना भदवर थाना क्षेत्र के बिशनपुर-रामदोहर मुख्य मार्ग के पास हुई। घायल चालक को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के अनुसार, सुबह जैसे ही ड्राइवर टनटन कुमार (30) नियमित रूट पर बिशनपुर से बच्चों को लेकर रानीगंज जा रहे थे, तभी दो बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर बस को रामदोहर ईंट भट्ठे के पास रोका। अपराधियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर बस की चाबी छीन कर ड्राइवर को जबरन बाहर घसीटा और पीछे ले जाकर सीने में गोली चला दी। मौके से एक कट्टा और खोखा बरामद किया गया है। मुख्‍य इलाज के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए गया रेफर किया गया।

बताया गया है कि वारदात के एक दिन पहले भी उसे जान से मारने की धमकी मिली थी, इसलिए प्रेम-प्रसंग के चलते यह हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय बस में बच्चे मौजूद थे, जो काफी डरे-सहमे थे; सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को खून से लथपथ हालत में इमामगंज के अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया, फिर उसे गया रेफर कर दिया गया।

भदवर थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और गवाहों के बयानों को खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधी कट्टे में दूसरी गोली भर रहे थे कि आसपास के लोगों के आने पर वे हथियार फेंककर भाग निकले। पुलिस ने इलाके में जांच-पड़ताल तेज कर दी है और संदिग्धों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए मोबाइल लोकेशन और फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घायल चालक टनटन कुमार दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीगंज की बस चलाते थे। स्कूल प्रशासन ने घटना पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

शेरघाटी: संपत्ति विवाद में विजयादशमी की शाम शराब पार्टी में बुलाकर चचेरे भाई ने की हत्या
शेरघाटी। गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में विजयादशमी की देर शाम संपत्ति विवाद को लेकर हुई सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया। शराब पार्टी में बुलाकर एक युवक की उसके ही चचेरे भाई ने 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस को साफ-साफ कह दिया— "मैंने अपने भाई को मार दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की लाश बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है, जबकि आरोपी राजेश बताया गया है। जानकारी के अनुसार, विजयादशमी की शाम राजेश ने दीपक को अपने घर शराब पार्टी के बहाने बुलाया। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। जब दीपक नशे में चूर हो गया, तभी राजेश ने पहले से रखे कट्टे से उस पर लगातार 4 गोलियां दाग दीं। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी का कबूलनामा

हत्या के बाद राजेश सीधे शेरघाटी थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि "मेरे कमरे में लाश पड़ी है, मैंने अपने भाई को मार दिया है।" पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से दीपक का खून से लथपथ शव बरामद किया। कमरे से 4 खोखे और कट्टा भी जब्त किया गया।

बचपन से ही पाल रहे थे चाचा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दीपक को करीब 35 साल पहले राजेश के चाचा द्वारिका प्रसाद ने शेरघाटी बस स्टैंड से लावारिस हालत में पाया था। उसे गोद लेकर उन्होंने ही पाला था। बाद में द्वारिका और उनकी पत्नी का निधन हो गया। उनकी दो बेटियां शादीशुदा हैं, लेकिन मरने से पहले द्वारिका ने अपनी संपत्ति दीपक के नाम कर दी थी। इसी बात को लेकर राजेश के मन में नाराजगी और द्वेष था। उसे उम्मीद थी कि चाचा कुछ संपत्ति उसके नाम पर भी छोड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यही नाराजगी अब हत्या का कारण बन गई।

संपत्ति से चलता था खर्च

बताया जाता है कि द्वारिका प्रसाद का एक गेस्ट हाउस था, जिसे दीपक ने किराए पर दे रखा था। उसी से उसे जीवनयापन का सहारा था। राजेश को इसी बात की जलन थी। ट्रेनी DSP सह शेरघाटी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह संपत्ति विवाद सामने आ रही है। आरोपी ने थाने में आकर हत्या की बात स्वीकार की है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।