औरंगाबाद - सोन वर्षा वाणी - Sonvarsha Vani

रातभर घर नहीं लौटा युवक, सुबह कुएं से मिला शव; परिवार में मचा कोहराम
औरंगाबाद। मदनपुर थाना क्षेत्र के भुईयां विगहा गांव में एक युवक का शव गुरुवार सुबह कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। युवक बुधवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। मृतक की पहचान महेंद्र प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र नीपू कुमार के रूप में हुई है।

गुरुवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण जब कुएं के पास पहुंचे तो वहां नीपू कुमार की चप्पल पड़ी देखी। इसके बाद अनहोनी की आशंका के बीच ग्रामीणों ने कुएं में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उनका शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार और एसआई रोहित कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि नीपू कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

उनके परिवार में पत्नी नीलम देवी और दो पुत्र हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कुएं में डूबने से मौत का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली से इलाज कर लौट रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई, नवजात समेत पांच घायल
औरंगाबाद। जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवजात शिशु समेत पांच लोग घायल हो गए। दिल्ली से नवजात का इलाज कर घर लौट रहा परिवार उस समय हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। यह दुर्घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के नगमतिया मोड़ के समीप हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मदनपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल लोगों की पहचान रिशु राज, तेशमणी देवी, विनय शर्मा, रोहित कुमार सिंह तथा एक नवजात शिशु के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं और दिल्ली से नवजात का इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे।

परिजनों के अनुसार, जन्म के कुछ समय बाद ही नवजात की तबीयत बिगड़ गई थी। स्थानीय चिकित्सकों की सलाह पर उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। उपचार के बाद परिवार कार से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान नगमतिया मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उनकी कार टकरा गई। मदनपुर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में स्कूल वैन नहर में गिरी, 13 बच्चे घायल; 3 की हालत गंभीर, चालक फरार
औरंगाबाद। जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तामसी मोड़ के समीप स्कूली बच्चों से भरी एक मैजिक वैन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे नहर में जा गिरी। दुर्घटना में 13 बच्चे घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकालकर कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस, अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन के प्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे।

स्कूल पहुंचने से पहले हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अंबा स्थित संत जेवियर हाई स्कूल की मैजिक वैन कुटुंबा, लखना, महुआ धाम और मीरपुर गांव से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। तामसी मोड़ के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन सड़क किनारे रेलिंग के पास से फिसलते हुए नहर में पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी। दुर्घटना के बाद वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसके शीशे टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे।

तीन बच्चों की हालत गंभीर

हादसे में घायल बच्चों में आरबी प्रताप (5), हर्ष कुमार और मौली कुमारी की हालत गंभीर बताई गई है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायल बच्चों का उपचार कुटुंबा रेफरल अस्पताल में किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश बच्चों को घर भेज दिया गया। घायलों में साक्षी कुमारी, आदित्य राज, अमी कुमारी, लकी राज सैनिक, सुगंध आर्यन, सृष्टि कुमारी, आयुष कुमार, अक्षय कुमार, वैभव गौरव, आबिद राजा और अमित कुमार सहित अन्य बच्चे शामिल हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, चालक की तलाश जारी

कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। फरार चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। वहीं विद्यालय प्रबंधन के प्रतिनिधि राहुल कुमार ने बताया कि चालक ने फोन पर जानकारी दी कि सामने से आ रहे दूसरे वाहन के कारण वैन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने दावा किया कि सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं।

स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

हादसे के बाद अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों के परिवहन के लिए पुराने और जर्जर वाहनों का उपयोग करता है तथा एक वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है। उनका कहना है कि इससे पहले भी स्कूल वाहनों से जुड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

हाईवा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चालक की मौत, दो गंभीर घायल
ओबरा (औरंगाबाद)। ओबरा थाना क्षेत्र के कारामोड़-अतरौली मार्ग पर गुरुवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक चालक और एक उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कारामोड़-अतरौली के समीप एक हाईवा और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डाहा गांव निवासी 25 वर्षीय अजय कुमार के रूप में की गई है। वहीं ट्रक में सवार खलासी संचित कुमार (28 वर्ष), निवासी डाहा गांव, गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर हाईवा चालक झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर निवासी मनोज कुमार यादव भी दुर्घटना में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार तथा एसआई सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर बाधित यातायात को पुनः सुचारु कराया।

पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एनएच-19 पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से देवर-भाभी समेत तीन घायल
औरंगाबाद। जिले के बारुण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में देवर, भाभी और उनका पुत्र शामिल हैं। घटना बारुण प्रखंड कार्यालय मोड़ के समीप हुई, जहां हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के गजना बेला गांव निवासी दीनानाथ राजवंशी के पुत्र बलराम कुमार (21), उनकी भाभी सरिता देवी तथा भतीजे अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। तीनों को स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल बारुण रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

परिजनों के अनुसार सरिता देवी अपने पुत्र के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके पिपरा गांव गई थीं। समारोह समाप्त होने के बाद बलराम कुमार उन्हें और उनके बेटे को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारुण ब्लॉक मोड़ के पास तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में उनकी बाइक आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कंटेनर के अगले हिस्से में फंस गई और काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसा देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कंटेनर के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कंटेनर चालक सुशील कुमार, जो मध्य प्रदेश का निवासी बताया जाता है, ने कहा कि वाहन रुद्रपुर से वाराणसी की ओर जा रहा था। उसने बताया कि कंटेनर में दो चालक थे। एक चालक रात में वाहन चलाने के बाद आराम कर रहा था, जबकि दूसरा वाहन चला रहा था। चालक के अनुसार बाइक चालक ने अचानक लेन बदल दी, जिसके कारण दुर्घटना हुई।

घटना की सूचना मिलने पर बारुण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का उपचार जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए यातायात नियमों के सख्ती से पालन और सड़क सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने की मांग की है।

औरंगाबाद: धावा नदी में मां और दो मासूम बेटियों के शव मिलने से मचा हड़कंप, एक साथ उजड़ गया पूरा परिवार
रफीगंज (औरंगाबाद)। औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड स्थित अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप धावा नदी में बुधवार सुबह एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अरथुआ गांव निवासी टुन्नू रवानी की 30 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी, चार वर्षीय पुत्री रानी कुमारी और तीन वर्षीय पुत्री सुहानी कुमारी के रूप में हुई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने धावा नदी में तीन शवों को तैरते देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना रफीगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को नदी से बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार रात महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में कुछ समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी आधार पर विभिन्न तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़ी हर संभावना की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

इस दर्दनाक घटना के बाद अरथुआ गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उपेंद्र नाथ वर्मा ने औरंगाबाद के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में संभाला पदभार
औरंगाबाद।  बिहार सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने मंगलवार को औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद समाहरणालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। पारंपरिक स्वागत समारोह के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नवपदस्थापित एसपी का स्वागत किया। इस अवसर पर उपेंद्र नाथ वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों और जवानों से परिचय प्राप्त किया।

अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं उपेंद्र नाथ वर्मा

उपेंद्र नाथ वर्मा राज्य के विभिन्न जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था के प्रभावी संचालन के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान रही है। प्रशासनिक दक्षता और जनसरोकार से जुड़ी कार्यशैली के कारण उन्हें एक अनुभवी एवं सक्रिय पुलिस अधिकारी माना जाता है।

पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों के साथ की बैठक

पदभार संभालने के बाद नए एसपी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने हत्या, लूट, अपहरण, महिला उत्पीड़न एवं अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही थाना स्तर पर आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन करने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर बल दिया।

अवैध कारोबार के खिलाफ चलेगा सख्त अभियान

नवनियुक्त एसपी ने शराब, गांजा और अन्य अवैध कारोबारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता का विश्वास कायम रखना प्राथमिकता

इस अवसर पर उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि औरंगाबाद की जनता की सुरक्षा और विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

एनएच-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना गेमन पुल के समीप हुई, जहां पैदल घर लौट रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के नवनेर गांव निवासी गोरख राजवंशी के 32 वर्षीय पुत्र अवधेश राजवंशी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मजदूरी कर लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार अवधेश राजवंशी बेहद गरीब परिवार से था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह प्रतिदिन की तरह काम करने के लिए डेहरी गया था। शाम में काम खत्म होने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बारुण थाना क्षेत्र के गेमन पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अवधेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के विलाप से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया।

परिवार का इकलौता सहारा था अवधेश

ग्रामीण विक्की कुमार ने बताया कि अवधेश अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मजदूरी से ही पूरे परिवार का खर्च चलता था। उसके असामयिक निधन से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। परिजनों ने बताया कि अवधेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। लगभग दस वर्ष पूर्व उसकी शादी चांदनी देवी से हुई थी। उनकी एक बेटी थी, जिसकी बीमारी के कारण पहले ही मृत्यु हो चुकी है। अब अवधेश की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है।

पुलिस कर रही वाहन की तलाश

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। नगर थाना अध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं बारुण थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। घटना के बाद नवनेर गांव में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

सीसीटीएनएस के नए संस्करण सीएएस 1.0 के सफल क्रियान्वयन हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
औरंगाबाद। अपराध एवं अपराधियों की निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए समाहरणालय स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मंगलवार को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) के नवीन संस्करण सीएएस 1.0 के संबंध में एकदिवसीय लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), बिहार एवं जिला सूचना विज्ञान केंद्र, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थानों के थाना अध्यक्षों, पुलिस पदाधिकारियों तथा तकनीकी कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सीसीटीएनएस के पुराने संस्करण से नए एवं उन्नत सीएएस 1.0 संस्करण में सुचारु रूप से संक्रमण सुनिश्चित करना तथा पुलिसकर्मियों को इसकी कार्यप्रणाली से अवगत कराना था।

अपराध प्रबंधन और निगरानी होगी अधिक प्रभावी

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वर्तमान में जिले के सभी थानों में सीसीटीएनएस प्रणाली पूर्ववर्ती संस्करण पर संचालित है, जिसे चरणबद्ध तरीके से नवीन सीएएस 1.0 संस्करण में अद्यतन किया जा रहा है। इस नई प्रणाली के लागू होने के बाद राज्य स्तर पर विभिन्न थानों एवं जिलों के आंकड़ों का केंद्रीकृत अवलोकन, निगरानी और विश्लेषण अधिक सुगमता से किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि इससे डेटा प्रबंधन, मॉनिटरिंग, प्रतिवेदन तैयार करने तथा अपराध विश्लेषण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनेगी। साथ ही पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण एवं जांच कार्यों में बेहतर तकनीकी सहयोग प्राप्त होगा।

विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने सीएएस 1.0 प्रणाली के उद्देश्य, उपयोगिता और तकनीकी विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न जिलों से जुड़े प्रतिभागियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके प्रश्नों का उत्तर भी दिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को प्रणाली के संचालन से संबंधित तकनीकी एवं प्रायोगिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही एनआईसी औरंगाबाद की तकनीकी टीम के सहयोग से संबंधित कंप्यूटर प्रणालियों में सीएएस 1.0 सॉफ्टवेयर का लाइव इंस्टॉलेशन भी कराया गया।

पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ेगी

जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ऋतिक आनंद ने कहा कि सीएएस 1.0 प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन से पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता और तकनीकी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं में भी गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ेगी तथा शिकायतों एवं मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया अधिक सुदृढ़ होगी।

तकनीकी टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में सीसीटीएनएस प्रोग्रामर विनोद कुमार चौबे, डीआरएम प्रबंधक राहुल कुमार, एनएफओ प्रमोद कुमार तथा जगदीश पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए नई प्रणाली के प्रभावी संचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
औरंगाबाद। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, ओबरा एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मदनपुर के संचालन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में दोनों महाविद्यालयों में आगामी 1 जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ कराने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्धारित तिथि से सुचारु रूप से शुरू हो सके।

फर्नीचर और अन्य संसाधनों की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में

बैठक में बताया गया कि दोनों महाविद्यालयों में पठन-पाठन शुरू कराने के लिए फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की खरीद हेतु अल्पकालीन निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कार्यादेश जारी करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भवनों का रंग-रोगन कार्य अंतिम चरण में

स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एलएईओ), औरंगाबाद द्वारा दोनों महाविद्यालयों के भवनों का रंग-रोगन कार्य कराया जा रहा है। मुख्य भवन को ग्रे तथा बॉर्डर को मैरून रंग से सजाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके अलावा अतिरिक्त वर्गकक्षों एवं भवनों के जीर्णोद्धार तथा मरम्मती कार्य के लिए भी प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है और प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है।

स्थायी परिसर के लिए भूमि उपलब्ध कराने की कवायद

बैठक में महाविद्यालयों के स्थायी परिसर निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम 2.5 एकड़ तथा ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के लिए अपर समाहर्ता (राजस्व) को आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

सुरक्षा और बिजली व्यवस्था को लेकर निर्देश

महाविद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। दोनों संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए तीन-तीन चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति हेतु पुलिस अधीक्षक को अनुरोध भेजा गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दोनों डिग्री महाविद्यालयों में अलग-अलग विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

25 जून को जारी होगी नामांकन सूची

नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को संबंधित विश्वविद्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नामांकन के लिए विद्यार्थियों की सूची 25 जून 2026 को प्रकाशित की जाएगी, जबकि 1 जुलाई 2026 से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

समय पर शुरू हों शैक्षणिक गतिविधियां

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि नवस्थापित दोनों राजकीय डिग्री महाविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी विभागों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान भोला कर्ण सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ड्यूटी पर जा रहे कार्यपालक सहायक की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से गई जान
औरंगाबाद। जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ओबरा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार (40) की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, दाउदनगर थाना क्षेत्र के भगवान बिगहा गांव निवासी रंजीत कुमार अपने मित्र अरुण कुमार उर्फ गुड्डू के साथ बाइक से ओबरा प्रखंड कार्यालय ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पिराही बाग के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रंजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अरुण कुमार का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। रंजीत कुमार वर्ष 2014 से कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में ओबरा प्रखंड कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने मिलनसार स्वभाव, ईमानदार कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे सहकर्मियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय में शोक का माहौल छा गया।

मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पूर्व उनके पिता जयनारायण सिंह का भी निधन हो गया था। अब रंजीत की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से गांव में भी मातम का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही कार्यपालक सहायक संघ के कई सदस्य और उनके सहयोगी अस्पताल पहुंच गए। सहकर्मी श्रवण कुमार, छोटू कुमार समेत अन्य कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, एसआई अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यज्ञ से लौट रही मासूम को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचला, पांच वर्षीय बच्ची की मौत, मां-बेटी गंभीर
औरंगाबाद। जिले के हसपुरा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। फतेहपुर-सिहाड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग उठाई। मृत बच्ची की पहचान फतेहपुर गांव निवासी इंद्र कुमार की पांच वर्षीय पुत्री प्रतीक्षा कुमारी के रूप में हुई है। हादसे में उसकी मां सीता देवी और बड़ी बहन इच्छा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज दाउदनगर के अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

महायज्ञ से लौटते समय हुआ हादसा

ग्रामीणों के अनुसार सिहाड़ी गांव में इन दिनों महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। सोमवार की रात सीता देवी अपनी दोनों बेटियों और अन्य ग्रामीणों के साथ प्रवचन सुनने गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर-सिहाड़ी मार्ग पर सड़क पार करते समय तेज गति से आ रहे एक हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रतीक्षा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

परिवार के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृत बच्ची के चाचा कुंदन कुमार ने बताया कि प्रतीक्षा बेहद होनहार, चंचल और सभी की प्रिय बच्ची थी। उसके पिता इंद्र कुमार गुजरात के सूरत शहर में एक साड़ी फैक्ट्री में काम करते हैं और अपनी दोनों बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाकर बड़ा अधिकारी बनाने का सपना देख रहे थे। उन्होंने कहा कि एक पल में यह हादसा पूरे परिवार की खुशियां छीन ले गया। प्रतीक्षा गांव में सभी की लाडली थी और उसकी असमय मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने रात करीब साढ़े दस बजे सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भारी वाहन बेलगाम गति से चलते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक परिवार को उचित मुआवजा तथा सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था की मांग की। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

प्रशासन ने कराया जाम समाप्त

घटना की सूचना मिलते ही हसपुरा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया तथा दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद मंगलवार तड़के करीब तीन बजे सड़क जाम समाप्त कराया जा सका और यातायात बहाल हुआ। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार हाइवा चालक और वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।