रांची - सोन वर्षा वाणी - Sonvarsha Vani

रांची से दिल्ली जा रहा मेडिकल विमान चतरा के जंगल में क्रैश, 7 लोग थे सवार
रांची/चतरा। झारखंड में सोमवार शाम एक गंभीर विमान हादसे की खबर सामने आई है। रांची से दिल्ली जा रही एक निजी एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में मरीज, उसके परिजन, डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ सहित कुल 7 लोग सवार थे। मरीज की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बताया गया कि मेडिकल एयरक्राफ्ट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही देर बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया और वह रडार से गायब हो गया।

उड़ान के दौरान अचानक टूटा संपर्क

सूत्रों के मुताबिक यह निजी एयर एंबुलेंस बीचक्राफ्ट (BE9L) श्रेणी का विमान था, जिसका रजिस्ट्रेशन VT-AJV बताया जा रहा है। उड़ान के दौरान करीब 7:34 बजे अटाली क्षेत्र के पास विमान से संपर्क टूट गया। आखिरी बार इसका संपर्क कोलकाता एरिया कंट्रोल से VHF फ्रीक्वेंसी 132.25 पर हुआ था। वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने भी बताया कि विमान ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। स्थिति गंभीर होते देख रात 8:05 बजे रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (RCC) को सक्रिय कर दिया गया।

विमान में कौन-कौन थे सवार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल 7 लोग मौजूद थे, जिनमें शामिल हैं। 1 गंभीर मरीज, 2 मरीज के परिजन, 1 डॉक्टर, 1 पैरामेडिक/मेल नर्स, 1 मुख्य पायलट, 1 सह-पायलट

स्थानीय लोगों ने दी सूचना, राहत-बचाव शुरू

हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों से मिलने के बाद चतरा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जंगल क्षेत्र होने के कारण राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां और विमानन से जुड़ी टीमों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना की असली वजह सामने आएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, तीन दिन ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। आज से अगले तीन दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव लागू रहेंगे। सुरक्षा कारणों से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रातू रोड स्थित लोकभवन तक 117 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, जबकि 75 बाइलेन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। राष्ट्रपति का काफिला रविवार शाम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए सहजानंद चौक बाइपास रोड के रास्ते लोकभवन पहुंचेगा। सोमवार सुबह इसी मार्ग से राष्ट्रपति एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। काफिले के गुजरने के दौरान हरमू रोड समेत पूरे रूट लाइन में ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

काफिला गुजरने से पहले बाइलेन रहेंगे बंद

पुलिस और ट्रैफिक प्रशासन के निर्देशानुसार, राष्ट्रपति के काफिले के निकलने से एक घंटे पहले सभी बाइलेन बंद कर दिए जाएंगे। काफिला गुजरने के 20 मिनट बाद ही बाइलेन खोले जाएंगे। जिन घरों, दुकानों और फ्लैटों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है, वहां से आगे आम लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने वालों को तत्काल रोका जाएगा और वरीय अधिकारियों को सूचना देकर सत्यापन कराया जाएगा। पूरे रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल, आरएएफ और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है।

तीन दिन मालवाहक वाहनों पर सख्ती

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनज़र शहर में मालवाहक वाहनों के परिचालन पर भी कड़ी पाबंदी लगाई गई है।

28 दिसंबर को शाम 4 बजे से रात 8.30 बजे तक शहर में सभी मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इस दौरान एयरपोर्ट से हरमू रोड होते हुए लोकभवन तक ऑटो, ई-रिक्शा और मालवाहक वाहन नहीं चलेंगे।

29 दिसंबर को सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से रात 8.30 बजे तक मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। साथ ही नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक रिंग रोड और खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच बड़े, मालवाहक और सवारी वाहनों का परिचालन भी बंद रहेगा।

30 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा, हालांकि इस दौरान रिंग रोड से वाहनों को चलने की अनुमति होगी।

राष्ट्रपति के झारखंड दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

28 दिसंबर: शाम 6.15 बजे राष्ट्रपति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगी। 6.25 बजे लोकभवन के लिए रवाना होकर रात्रि विश्राम करेंगी।

29 दिसंबर: सुबह 9 बजे लोकभवन से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी और 9.25 बजे जमशेदपुर के लिए उड़ान भरेंगी। सोनारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 4.20 बजे रांची लौटकर लोकभवन में विश्राम करेंगी।

30 दिसंबर: सुबह 9.30 बजे लोकभवन से एयरपोर्ट रवाना होकर गुमला जिले के रायडीह में आयोजित अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक कार्तिक जतरा में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, अनावश्यक रूप से काफिले के रूट पर जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

रांची में क्रिकेट महाकुंभ: 30 नवंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका भिड़ेंगे
रांची। भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट के रोमांच का जादू 30 नवंबर को रांची में छाने वाला है। महेंद्र सिंह धोनी की जन्मभूमि एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी करने जा रही है और जेएससीए स्टेडियम इस बड़े आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह सज–धजकर तैयार है। मैदान में अत्याधुनिक तकनीक वाली शैडो–फ्री लाइटिंग, इनडोर प्रैक्टिस पिचें और दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं। दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह चौकन्नी हैं ताकि आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

टिकट को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 21 नवंबर सुबह 11 बजे से TicketGenie ऐप पर शुरू होगी। इसके बाद 25 नवंबर से जेएससीए स्टेडियम में टिकट खिड़की से टिकटों की बिक्री की जाएगी। कुल छह काउंटर बनाए गए हैं—जिनमें से दो ऑनलाइन टिकट ले चुके दर्शकों के लिए, एक केवल महिलाओं के लिए और शेष तीन आम दर्शकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। टिकट खरीदने और स्टेडियम की एंट्री से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुचारू रखने के लिए जेएससीए प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि एक टिकट पर केवल एक बार ही प्रवेश मिलेगा और किसी कारणवश बाहर जाने पर दोबारा एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है, इसलिए व्यवस्थाओं को बेहद सख्त तरीके से लागू किया जा रहा है। प्रबंधन ने दर्शकों से अपील की है कि वे प्रवेश के समय टिकट पर लिखे विंग के अनुसार ही सही कतार में खड़े हों, क्योंकि अक्सर दर्शकों द्वारा गलत कतार में लग जाने पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा पानी की बोतल के अलावा कोई भी खाद्य सामग्री मैदान के अंदर ले जाने की इजाज़त नहीं होगी। छोटे बच्चों को गोद में लेकर प्रवेश करने की कोशिश भी नियमों के खिलाफ मानी जाएगी।

टिकट की कीमतें इस बार दर्शक दीर्घा और सीट श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग तय की गई हैं, ताकि हर वर्ग के प्रशंसक मैच का आनंद ले सकें। सबसे किफायती टिकट 1200 रुपये से शुरू होकर प्रीमियम आतिथ्य सुविधाओं वाले टिकटों की कीमत 12 हजार रुपये तक रहेगी। एमएस धोनी पवेलियन, अमिताभ चौधरी पवेलियन, कॉर्पोरेट लाउंज और हॉस्पिटैलिटी बॉक्स जैसी प्रीमियम कैटेगरी में दर्शकों को विशेष अनुभव प्रदान किया जाएगा।

30 नवंबर की शाम को जेएससीए स्टेडियम का हर सीट क्रिकेट प्रेमियों से भरा होने की उम्मीद है। क्रिकेट फीवर रांची की हवा में पहले ही घुल चुका है। शहर के होटलों में बुकिंग बढ़ी है, खेल दुकानों में क्रिकेट से जुड़ा सामान तेजी से बिक रहा है और सोशल मीडिया पर इस मैच की चर्चाएं जोर पकड़ चुकी हैं।

यह मुकाबला न सिर्फ दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर होने वाला है, बल्कि रांची के लिए भी गौरव का अवसर है। उम्मीद की जा रही है कि भारत–दक्षिण अफ्रीका के बीच यह भिड़ंत झारखंड की धरती पर क्रिकेट का एक और अविस्मरणीय पल दर्ज करवाएगी और दर्शक क्रिकेट के हर क्षण का पूरा आनंद उठाएंगे।

झारखंड में जीएसटी घोटाले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 27 लाख नकद और कई अहम दस्तावेज बरामद
रांची। झारखंड में जीएसटी घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 27 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, यह रकम कथित तौर पर फर्जी लेन-देन और कर चोरी के जरिए अर्जित की गई थी। ईडी ने बताया कि रांची स्थित व्यापारी श्याम ठक्कर के आवास और कार्यालय से कुल 12 लाख रुपये नकद मिले, जबकि जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद्र जायसवाल के यहां से 15 लाख रुपये बरामद हुए। नकदी के अलावा, अधिकारियों ने कई कंपनियों के बैंक खातों का विवरण, जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े रिकार्ड और तकनीकी साक्ष्य भी कब्जे में लिए हैं।

ईडी की छापेमारी सात और आठ अगस्त को रांची, जमशेदपुर, सरायकेला, धनबाद, हावड़ा और नवी मुंबई में की गई थी। यह कार्रवाई उन कारोबारियों पर केंद्रित थी, जो कथित रूप से जीएसटी घोटाले के मुख्य आरोपी शिव देवड़ा से जुड़े हुए थे। शिव देवड़ा को एजेंसी इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड मान रही है और उसकी गतिविधियों के वित्तीय नेटवर्क को खंगाल रही है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि सोमवार के बाद संदिग्ध कारोबारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि नकदी और दस्तावेज कहां-कहां इस्तेमाल हुए और घोटाले से जुड़ा धन किस चैनल के जरिए घुमाया गया।

ईडी सूत्रों का कहना है कि बरामद तकनीकी साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर आने वाले दिनों में और भी नाम सामने आ सकते हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि यह नेटवर्क न केवल झारखंड बल्कि अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है, और इसमें कई परतें अभी बाकी हैं जिनका खुलासा होना बाकी है।

शिबू सोरेन के तीन कर्म कार्यक्रम का विधिवत समापन, अब 15 को दशकर्म और 16 को ग्यारहवां, भारत रत्न की उठी मांग
रांची। झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तीन कर्म का कार्यक्रम गुरुवार को पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हो गया। ग्रामीणों, समाज के प्रमुख जनों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में घाट पर धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न किया गया। अब अगले चरण में 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को ग्यारहवां संस्कार किया जाएगा, जिसकी तैयारी ज़ोरों पर है। मुखिया टुडू ने बताया कि दशकर्म कार्यक्रम में देशभर से लोगों के आने की संभावना है। इसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिबू सोरेन के पैतृक गांव में बड़े-बड़े पंडाल लगाए जा रहे हैं। तालाब की सफाई, पार्किंग और आगंतुकों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। रामगढ़ और बोकारो के प्रशासनिक अमले लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने निभाई धार्मिक परंपरा, पिता को चढ़ाया अर्पण

गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए तीसरे दिन की अर्पण विधि संपन्न की। उन्होंने दातुन, जल और अरवा चावल अर्पित किया। साथ ही यह प्रक्रिया अब लगातार प्रत्येक दिन निभाई जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान यह भी बताया गया कि स्वर्गीय शिबू सोरेन की आत्मा किस दिशा में गई है, जिस दिशा में परिवार ने जल अर्पित कर प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम में गुरुजी की पत्नी रूपी सोरेन, पुत्र बसंत सोरेन, बहू कल्पना सोरेन, बहन सीता सोरेन सहित पूरे परिवार ने भाग लिया। गांव के ग्रामीणों ने भी परंपराओं के अनुसार भागीदारी निभाई और श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज के ठाकुर की ओर से घाट पर पारंपरिक रूप से तीन कर्म की प्रक्रिया पूरी कराई गई, जिससे ग्रामीणों का ‘छुतका’ भी समाप्त हो गया। अब 10 अगस्त को गोतिया व परिवार का छुतका समाप्त किया जाएगा।

भारत रत्न देने की उठी मांग, झामुमो ने केंद्र से किया आग्रह

इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई है। झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने प्रेस बयान में कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, सेवा और सामाजिक चेतना से परिपूर्ण रहा। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और अधिकारों के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन में नशाखोरी, महाजनी प्रथा और सामाजिक अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी। उनके आंदोलनों ने झारखंड के हजारों गांवों में नई चेतना का संचार किया। वे न केवल झारखंड राज्य के निर्माण के अगुवा रहे, बल्कि केंद्र और राज्य में मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा। झामुमो का मानना है कि शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित करना न सिर्फ उन्हें श्रद्धांजलि होगी, बल्कि देश के लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मूल्यों को भी सम्मान देना होगा। पार्टी ने केंद्र सरकार से इस विषय पर सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया है।

आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुटा प्रशासन

दशकर्म और ग्यारहवें के कार्यक्रम को देखते हुए राज्य प्रशासन व्यापक तैयारी में जुट गया है। भारी संख्या में श्रद्धालुओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों के आने की उम्मीद है। इसके मद्देनज़र सुरक्षा, यातायात और भोजन-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। गुरु जी के प्रति लोगों की श्रद्धा और सम्मान की झलक इन तैयारियों में साफ झलकती है। गांव के लोग भी अपने स्तर पर मेहमानों की सेवा और सांस्कृतिक परंपरा को निभाने के लिए तत्पर हैं।

रांची: सहजानंद चौक स्थित बिल्डिंग में भीषण आग, दो दुकानें जलकर राख
रांची। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजानंद चौक के पास रविवार तड़के भीषण आग लगने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग एक बिल्डिंग में स्थित दो स्टेशनरी दुकानों में लगी, जो कुछ ही देर में भयावह रूप लेती चली गई। देखते ही देखते दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं और ऊपरी मंजिल पर स्थित आवासीय हिस्से को भी भारी नुकसान पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सुबह लगभग चार बजे लगी। उस समय अधिकांश लोग सो रहे थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। ऊपर की मंजिल पर रहने वाले लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है, हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की जांच जारी है। मौके पर अरगोड़ा थाना की पुलिस भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

JPSC 2023 टॉपर बने आशीष अक्षत: धनबाद के बेटे ने नौकरी के साथ की तैयारी, पाई बड़ी सफलता
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है और इस बार धनबाद के ढैया निवासी आशीष अक्षत ने टॉप कर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। 864 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद 342 सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई, जिसमें आशीष ने पहला स्थान हासिल किया है।

बोकारो और जमशेदपुर से शिक्षा, इंजीनियरिंग में शानदार सफर

आशीष की शिक्षा यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धनबाद के एक निजी स्कूल से पूरी की, जिसके बाद वे बोकारो स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल गए, जहां से उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई विज्ञान विषयों में की। गणित और विज्ञान में गहरी रुचि ने उन्हें इंजीनियरिंग की ओर मोड़ा। साल 2012 में उन्होंने AIEEE परीक्षा (जो अब JEE Mains कहलाती है) उत्तीर्ण की और इसके बाद उनका दाखिला एनआईटी जमशेदपुर में हुआ। वहां से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की

निजी कंपनी में 12 लाख के पैकेज पर नौकरी, फिर लिया लोकसेवा का संकल्प

स्नातक के बाद आशीष ने गुड़गांव की एक प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स कंपनी में 12 लाख के सालाना पैकेज पर काम करना शुरू किया। लेकिन इस दौरान उनके भीतर जनसेवा की भावना और प्रशासनिक सेवा में योगदान देने का संकल्प गहराता चला गया। इसी सोच ने उन्हें सिविल सेवा की ओर प्रेरित किया। उन्होंने नौकरी के साथ-साथ सिविल सर्विसेज में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की और कड़ी मेहनत के साथ तैयारी में जुट गए। संघर्ष, धैर्य और अनुशासन के बल पर उन्होंने JPSC 2023 में टॉप किया।

पुलिस परिवार से ताल्लुक, साधारण पृष्ठभूमि से असाधारण सफर

आशीष के पिता सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं और उनका परिवार सादगीपूर्ण जीवन जीता है। उनके इस सफर ने साबित कर दिया है कि संसाधनों की सीमाएं मेहनत के आगे कोई मायने नहीं रखतीं। आज उनकी उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों और पूरे शहर में खुशी की लहर है।आशीष अक्षत की सफलता उन तमाम युवाओं के लिए एक प्रेरक उदाहरण है जो नौकरी करते हुए भी उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। उन्होंने यह दिखा दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो, तो किसी भी परिस्थिति में सफलता संभव है।

झारखंड के चीफ जस्टिस होंगे तरलोक सिंह चौहान,आज रांची पहुंचें शपथ समारोह कल
रांची। झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज रांची पहुंचेंगे। वे सुबह 11:55 बजे भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे, जहां झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर हाईकोर्ट प्रशासन में उत्साह है। एयरपोर्ट से वे सीधे निर्धारित कार्यक्रमों के तहत राजधानी में रुकेंगे।

राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

जस्टिस चौहान 23 जुलाई को सुबह 10 बजे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रांची स्थित राजभवन में आयोजित किया गया है। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। यह एक औपचारिक और गरिमामय आयोजन होगा, जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ के सदस्य और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

परिवार के 60 से अधिक सदस्य पहुंचेंगे रांची

शपथ ग्रहण समारोह को पारिवारिक गरिमा भी प्राप्त होगी, क्योंकि जस्टिस चौहान के परिवार के लगभग 50 से 60 सदस्य इस अवसर पर विशेष रूप से रांची पहुंचेंगे। उनके ठहरने के लिए राज्य अतिथि गृह के साथ-साथ शहर के प्रमुख होटलों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। परिजनों के पहुंचने का सिलसिला पहले ही शुरू हो गया है।

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान : न्यायपालिका का मजबूत स्तंभ

जस्टिस चौहान का न्यायिक सफर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से शुरू हुआ। वे वहां के वरिष्ठतम न्यायाधीशों में शामिल रहे हैं। शिमला में स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से विधि की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 1989 में हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल में वकील के तौर पर नामांकन कराने के साथ ही उन्होंने विधिक क्षेत्र में अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने लंबे समय तक स्वतंत्र रूप से वकालत की, जिसमें उन्होंने विभिन्न संवैधानिक, नागरिक और आपराधिक मामलों में विशेष दक्षता दिखाई। उनकी न्यायिक सेवा की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई, जब उन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उसी वर्ष वे स्थायी न्यायाधीश बनाए गए। अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाले फैसले सुनाए हैं। वे न्यायिक प्रणाली में पारदर्शिता, त्वरित सुनवाई और संवेदनशील न्याय के पक्षधर माने जाते हैं।

झारखंड न्यायपालिका को मिला अनुभवी नेतृत्व

जस्टिस चौहान के झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने से राज्य की न्यायपालिका को एक कुशल, अनुभवसम्पन्न और संवेदनशील नेतृत्व मिलने जा रहा है। उनके आने से न्यायिक प्रक्रिया की गति और गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि जस्टिस चौहान जैसे निष्पक्ष और सिद्धांतप्रिय न्यायाधीश की उपस्थिति न्याय प्रणाली को मजबूती देगी और आम जनता का न्यायपालिका पर विश्वास और प्रगाढ़ होगा।

रांची : पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक शुरू, अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही है अहम चर्चा
रांची। राजधानी रांची के होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक का आज (गुरुवार, 10 जुलाई) भव्य आगाज हुआ। इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। बैठक में पूर्वी भारत के चार प्रमुख राज्यों—झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल—के शीर्ष नेता और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार के मंत्री विजय चौधरी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पार्वती परीदा और मंत्री मुकेश महालिंग शामिल हुए हैं। पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य कर रही हैं। बैठक में कुल 68 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

बैठक की शुरुआत में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुलदस्ता और प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। मुख्य मंच पर अमित शाह के एक ओर हेमंत सोरेन, जबकि दूसरी ओर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी बैठे नजर आए। मंच पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी मौजूद रहे।

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में कुल 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श होना है। इनमें राज्यों के आपसी समन्वय, विकास परियोजनाओं, लंबित मामलों के निपटारे और साझा संसाधनों के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। बैठक से पूर्वी भारत के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद, पूर्वी भारत के चार राज्यों के बीच समन्वय, विकास और आपसी सहयोग बढ़ाने का प्रमुख मंच है। केंद्रीय गृह मंत्री इसकी अध्यक्षता करते हैं, और बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने केंद्र के समक्ष अपने-अपने मुद्दे और विकास की प्राथमिकताएं रखी हैं। बैठक खत्म होने के बाद साझा बयान जारी किया जा सकता है।

रांची: अमित शाह की अगुवाई में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, चार राज्य के 68 प्रतिनिधि होंगे शामिल
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 10 जुलाई को रांची पहुंच रहे हैं। वे राजधानी के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस हाई-लेवल बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर सरगर्मी तेज हो गई है। बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनोज केजरीवाल रांची पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक प्लान में भी आंशिक बदलाव किया गया है।

बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुल 68 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। झारखंड की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा, मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता मौजूद रहेंगे। बिहार से मंत्री विजय चौधरी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ओडिशा से मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परीदा और मंत्री मुकेश महालिंग, जबकि पश्चिम बंगाल से मंत्री चंद्रिका भट्टाचार्य बैठक में भाग लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, झारखंड सरकार बैठक में केंद्र से लंबित बकाया राशि का मुद्दा प्रमुखता से उठाने वाली है। राज्य सरकार को कोल कंपनियों से करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये, जल जीवन मिशन के तहत 6,000 करोड़ रुपये और विधवा एवं वृद्धा पेंशन योजना के लिए 300 करोड़ रुपये की बकाया राशि की मांग करनी है। इसके अलावा, उग्रवाद प्रभावित और सुदूरवर्ती इलाकों में विकास कार्यों के लिए विशेष केंद्रीय सहायता की भी मांग की जाएगी।

झारखंड सरकार पूर्व में बंद किए गए एसआरई फंड (SRE Fund) को पुनः बहाल करने की भी मांग करेगी। यह फंड उग्रवाद प्रभावित 14 जिलों में सुरक्षा और विकास कार्यों के लिए अहम माना जाता है। बैठक में झारखंड-बिहार के बीच परिसंपत्ति और देनदारी के बंटवारे और झारखंड-पश्चिम बंगाल के बीच जल बंटवारे जैसे लंबित मामलों पर भी चर्चा होगी। साथ ही, परिषद की अब तक की प्रगति रिपोर्ट (ATR) की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को पूर्वी भारत के राज्यों के बीच समन्वय और साझा विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

रांची में सड़क हादसा: रातू इलाके में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर
रांची। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। दलादिली पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से दौड़ती एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों युवक सड़क किनारे आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी वक्त तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित वाहन ने उन पर सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही सांसें थम गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत मौके पर पहुंचे।

हादसे में घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है और उसे आईसीयू में भर्ती रखा गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

रांची पहुंचे नितिन गडकरी, गढ़वा में फोर लेन रोड का करेंगे उद्घाटन, रांची में कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
रांची। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने शॉल ओढ़ाकर किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित रहे। एयरपोर्ट से ही गडकरी गढ़वा के लिए रवाना हुए, जहां वे रेहला फोर लेन रोड का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे वापस रांची लौटेंगे।

रांची लौटने पर नितिन गडकरी सबसे पहले बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे रातू रोड पहुंचेंगे, जहां दोपहर करीब 3 बजे रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। मंत्री मोटरसाइकिल जुलूस के साथ ओटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। गडकरी झारखंड के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान एनएचएआई के कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही गडकरी फ्लाइओवर का भी निरीक्षण करेंगे।

उद्घाटन और निरीक्षण कार्यक्रमों के बाद गडकरी होटल रेडिशन ब्लू में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में एनएच परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और परिवहन से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। शाम 6:45 बजे गडकरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।