कैंप लगाकर जीविका दीदीयों को दिया गया कोरोनारोधी टीका

कैंप लगाकर जीविका दीदीयों को दिया गया कोरोनारोधी टीका

पकरीबरावां (नवादा)। शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के जीविका कार्यालय में कैंप लगाकर कोरोना रोधी टीका जीवका दीदी एवं कार्यालय कर्मियों को प्रदान किया गया उपरोक्त तथ्य की जानकारी प्रदान करते हुए जीविका के प्रबंधक उत्तम कुमार ने बताया कि जीवन जीविका कार्यालय में कैंप लगाकर 184 लोगों को टीका प्रदान किया गया तथा अभी जीविका दीदी को यह निर्देश दिया गया है कि वह अपने अपने पोषक क्षेत्र में कोरोना महामारी से बचाव में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्बारा मिलने वाले निशुल्क टीका लेने के लिये लोगों को जागरूक भी करें ताकि समय से बिहार राज्य को कोरोना मुक्त कराया जा सके इधर दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 155 लोगों को टीका लगाया गया जबकि 144 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें एक भी संक्रमित नहीं पाए गए उपरोक्त तथ्य की जानकारी बीएचएम विस्वजीत देवगण ने प्रदान की है। 

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts