विशेष ग्राम सभा का आयोजन में गरीब व असहाय लोगों के बीच मुखिया ने किया कंबल वितरण

 विशेष ग्राम सभा का आयोजन में गरीब व असहाय लोगों के बीच मुखिया ने किया कंबल वितरण

मसौढ़ी,पटना। प्रखंड के कराय पंचायत अंतर्गत घोरहुआ गांव स्थित बुद्ध पार्क में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा का उद्देश्य VB G RAM G एक्ट, 2025 के प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच पंचायत स्तर की योजनाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया पिंकू कुमार ने VB G RAM G एक्ट, 2025 के तहत मिलने वाले अधिकारों और सुविधाओं की जानकारी सरल शब्दों में दी। उन्होंने बताया कि इस कानून का मकसद ग्राम पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचे और ग्रामीण आत्मनिर्भर बन सकें।

ग्राम सभा के दौरान ठंड से जूझ रहे गरीब और असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मुखिया पिंकू कुमार ने करीब 600 जरूरतमंद वृद्ध और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब परिवारों के लिए एक कंबल भी बड़ी राहत साबित होता है। संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े जुटा लेते हैं, लेकिन निर्धन परिवारों के लिए ठंड के मौसम में यह बेहद कठिन हो जाता है।

मुखिया ने बताया कि कंबल वितरण से पहले पंचायत स्तर पर सर्वे कर वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान की जाती है, ताकि सहायता सही लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से उन्हें आत्मसंतोष मिलता है और आगे भी पंचायत की ओर से जरूरतमंदों की मदद जारी रहेगी। इस अवसर पर पंचायत सचिव मुरलीधर सिंह, रोजगार सेवक दिनेश कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पप्पू कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Views: 61
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND