MG की 'विंडसर' EV भारत में लॉन्च, कीमत ₹9.99 लाख: फुल चार्ज पर 331Km की रेंज

MG की 'विंडसर' EV भारत में लॉन्च, कीमत ₹9.99 लाख: फुल चार्ज पर 331Km की रेंज

 

नई दिल्ली। MG मोटर इंडिया ने अपनी पहली क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (CUV) 'विंडसर' इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक वाहन में 38 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो 136 PS की पावर और 200NM टॉर्क जनरेट करता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 331 किमी तक की दूरी तय कर सकती है।

फीचर्स और वैरिएंट्स

विंडसर EV तीन वैरिएंट्स और चार कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। कार में 604 लीटर का बूट स्पेस, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा दी गई है। साथ ही, इसमें सेडान जैसा कंफर्ट और SUV जैसा स्पेस है। अन्य फीचर्स में 15.6 इंच का टच डिस्प्ले, पैनोरामिक ग्लास रूफ और एयरो-लाउंज सीट्स शामिल हैं।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

सुरक्षा के लिहाज से, विंडसर में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी शामिल है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

बुकिंग और डिलीवरी

MG मोटर नवरात्रि (3 अक्टूबर) से विंडसर की बुकिंग शुरू करेगी और दशहरे (13 अक्टूबर) पर इसकी डिलीवरी शुरू होगी। इसके अलावा, ग्राहकों को पहले एक साल के लिए MG e-HUB पर फ्री पब्लिक चार्जिंग सुविधा भी मिलेगी।

इंटरनेशनल वेरिएंट

विदेशों में यह कार वुलिंग क्लाउड EV के नाम से बिकती है, जहां यह दो बैटरी ऑप्शंस - 37.9kWh और 50.6kWh के साथ उपलब्ध है, जो क्रमशः 360 किमी और 460 किमी तक की रेंज देती है।MG की यह कार भारतीय बाजार में एक बड़ी सौगात मानी जा रही है, जो इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी और बेहतरीन डिजाइन के साथ आती है।

Views: 6
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts