लखीसराय में ट्रेन में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
लखीसराय। लखीसराय के किउल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जब स्टेशन पर खड़ी मेमू ट्रेन में अचानक आग लग गई। यह घटना तब हुई जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और यात्रियों का आना-जाना हो रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने कुछ ही समय में ट्रेन की कई बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रेन और स्टेशन पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल जरूर बना हुआ है। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। आग बुझाने के लिए आस-पास के जिलों से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
About The Author
