बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

बिहार के छपरा में वज्रपात लोगों पर कहर बनकर टूटा है. पिछले 24 घंटे में छपरा में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हुई है. इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद दी जा रही है.

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

छपरा। बिहार में आकाशीय बिजली का कहर लगातार जारी है. ठनका गिरने छपरा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मढौरा प्रखण्ड के महम्मदपुर में शनिवार की दोपहर अचानक आई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार मामूली रूप से जख्मी हैं. घटना महमदपुर सती स्थान की है. छपरा के ही दरियापुर में भी अकाशीय बिजली गिरने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया. मौके पर स्थानीय गौरा ओपी अध्यक्ष नित्यानन्द सिंह के साथ पुलिस की टीम पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों में महावीर साह के पुत्र राजेश साह, स्व.गंगा यादव के पुत्र उमेश यादव और स्व.शम्भूनाथ यादव के पुत्र धूमन यादव है. लोगों ने बताया कि महमदपुर के सती स्थान पर ग्रामीणों का बैठका होता है. प्रतिदिन लोग वहीं चबुतरे पर आराम करते हैं और खाली समय में ताश के पत्ते खेलते. घटना के समय वहां 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे. घटना के वक्त कुछ लोग वहां पत्ते खेल रहे थे, जबकि वहीं एक मंदिर निर्माण का निर्माण हो रहा था, वहां भी कुछ मजदूर मौजूद थे, लेकिन सभी लोग बैठे थे. चबूतरे पर उमेश यादव, धूमन यादव और बगल के घर में लेबर का काम कर रहा राजेश साह, तीनो लेटे हुए थे, तभी एक तेज आवाज हुई और सभी लोग बगल में बने सामुदायिक भवन में भाग कर चले गये लेकिन जो तीनों सोये हुए और आराम कर रहे थे, वो उठे ही नहीं.
मृतक राजेश साह की पत्नी बबिता देवी के अलावा तीन बेटे हैं, जिनका भरण पोषण राजेश राज मिस्त्री के साथ लेबर का काम करके करते थे. उनकी मौत के बाद उनके परिवार का सहारा ही खत्म हो गया. घटनास्थल पर परिजनों सहित रिश्तेदार पहुचकर दहाड़ मार कर रो रहे थे. इस घटना के बाद बीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि तत्काल ही कबीर अंत्येष्टि की राशि मुखिया द्वारा देने के साथ ही सभी को पारिवारिक लाभ दिया जायेगा।

Views: 4
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts