ऑटो पलटने से महिला की मौत, पांच लोग घायल

ऑटो पलटने से महिला की मौत, पांच लोग घायल

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले में स्थित कुटुंबा प्रखण्ड के रिसियप थाना क्षेत्र के औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ स्थित दोमुहान मोड़ के समीप नेशनल हाईवे 139 तेज रफ्तार ऑटो पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। साथ ही पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नबीनगर प्रखण्ड के माली थाना क्षेत्र के फुलडीहा गांव निवासी रंजीत गुप्ता की पत्नी नीतू देवी, 5 वर्षीय पुत्र ध्रुव कुमार, अनोज गुप्ता की पत्नी कुसुम देवी, मनोरंजन साव की पत्नी ज्ञानती देवी, गुरुचरण साव का पुत्र देवरंजन कुमार एवं बेलाई गांव निवासी उपेंद्र साव की पत्नी शिला देवी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग अपने घर से ऑटो पर सवार होकर रिसियप थाना क्षेत्र के पोखराही गांव रिश्तेदार के घर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यहां शादी होने वाली थी। पोखराही में मड़वा का कार्यक्रम होनेवाला था। उसी में शामिल होने के लिए पूरा परिवार घर के ऑटो से जा रहा था। लेकिन जैसे ही दोमुहान मोड़ के समीप पहुंचा अचानक तेज रफ्तार ऑटो से अनियंत्रित होकर एक महिला गिर पड़ी। इसके बाद टîनग लेते समय ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई और सभी लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटनास्थल पर स्थानीय नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि, ऑटो पलटने के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। स्थानीय नागरिकों के द्बारा आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों द्बारा उपचार के बाद महिला ज्ञानती देवी की स्थिति ज्यादा नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन, बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां नगर थाना की पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। फिलहाल, सभी घायल सदर अस्पताल औरंगाबाद में ही इलाजरत है।

Untitled-1

Views: 1
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433