सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

औरंगाबाद। औरंगाबाद के दाउदनगर प्रखंड में मौलाबाग इलाके में रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी। इसके बाद महिला को इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान जिले के दाउदनगर थानाक्षेत्र के हिच्छन बिगहा निवासी सूर्य नंदन सिह की 58 वर्षीय पत्नी लखंती देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार महिला अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। इस दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार की सुबह सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखंती देवी अपने परिजनों के साथ भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए रोहतास जा रही थी। इसी दौरान औरंगाबाद जिले मौलाबाग के समीप वह सड़क पार कर रही थी, तभी एक अज्ञात पिकअप वैन ने धक्का मार दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल को आनन-फानन में परिजनों के द्बारा इलाज के लिए दाउदनगर के ही एक निजी नîसग होम ले जाया गया। मगर वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। लेकिन, पटना पीएमसीएच पहुंचने पर वहां के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मृतका के परिजन शव को लेकर दाउदनगर थाना पहुंचे। अपर थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433