सड़क हादसे में युवक की मौत

बारूण(औरंगाबाद)। औरंगाबाद बारूण थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर के समीप गुरुवार की शाम तेज रफ्तार वाहन बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक 39 वर्षीय अनोज कुमार सिह बारूण थाना क्षेत्र के मौआर खैरा गांव निवासी बाबूलाल सिह का बेटा था। जानकारी के अनुसार युवक किसी काम से बाइक से जोगिया बाजार जा रहा था। जैसे ही वह बाइक से प्रीतमपुर समीप एनएच पर पहुंचा कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण युवक की मौत हो गई। हालांकि आसपास के लोगों ने युवक को जिदा समझकर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सदर अस्पताल परिसर में ही परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। युवक की मौत के बाद इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433