नाली विवाद को लेकर हिसक झड़प में 13 लोग घायल

नाली विवाद को लेकर हिसक झड़प में 13 लोग घायल

मदनपुर (औरंगाबाद)। औरंगाबाद मदनपुर थाना क्षेत्र के धोबडिहा गांव की में बुधवार को नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में हिसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा चली। जिसमें 13 लोग जख्मी हो गए। जख्मियों में मदनपुर थाना क्षेत्र के धोबडीहा गांव निवासी प्रथम पक्ष के 48 वर्षीय धरक्षण पासवान, 35 वर्षीय बिमली देवी, 5० वर्षीय सावित्री देवी, 3० वर्षीय मंतोष कुमार, 28 वर्षीय अंतोष कुमार, 25 वर्षीय विकास कुमार, 19 वर्षीय नीतीश कुमार, 17 वर्षीय विकास कुमार शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से 5० वर्षीय शिव प्रजापति, 4० वर्षीय लालमती देवी, 33 वर्षीय बसंत कुमार, 29 वर्षीय प्रदीप कुमार प्रजापति व 25 वर्षीय उत्तम कुमार शामिल है। घटना के बाद सभी जख्मियों को आनन-फानन में इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। प्रथम पक्ष से जख्मी सावित्री देवी ने बताया नाली के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। 15 दिन पूर्व नाली के जमीन पर दूसरे पक्ष के द्बारा माटी भर दिया गया था। जिसके बाद हम बोले की माटी क्यों भर रहें हैं। नाली के पानी का बहाव कैसे होगा। जिसके बाद दूसरे पक्ष द्बारा कहा गया कि हमारा जमीन है और जिसका कागज भी है। तभी हम लोग थाना गए तो थाना के पुलिस के द्बारा नाली को खोलवा दिया गया। इसी क्रम में सोमवार को सुबह भी उन लोगों के द्बारा नाली को बांधा जा रहा था। हमलोगों के साथ प्रदीप कुमार प्रजापत, उत्तम कुमार, बसंत कुमार, शिव प्रजापति सहित अन्य लोगों ने लाठी चलाकर मारपीट किया। वहीं दूसरे पक्ष से जख्मी प्रदीप कुमार प्रजापती ने बताया कि प्रथम पक्ष के द्बारा नाली बहाव किया जा रहा है। जिससे हमारे दरवाजा पर जल-जमाव हो गया है। जिसको लेकर हमारे घर के बगल के निवासी राजू सिह ने अपनी तरफ से मिट्टी भर कर रोक दिया गया लगा दिया। जल का जमाव काफी हो गया है और घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि मेरे भाई उत्तम की 26 मई को तिलक और 29 मई को शादी थी। जिसको लेकर हमलोग नाली को बांध रहे थे। तभी धरक्षण पासवान, मंतोष पासवान, अंतोष पासवान, गोल्डन पासवान सहित अन्य लोगों ने लाठी डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

13

Views: 1
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433