औरंगाबाद रफीगंज में 507 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

औरंगाबाद रफीगंज में 507 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के रफीगंज शहर में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 507 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह बरामदगी पोस्ट ऑफिस गली में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने बताया कि जब्त शराब की कीमत 2 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर भोलू कुमार को गिरफ्तार किया है, जो रफीगंज शहर का रहने वाला है।

ई-रिक्शा से लाई जा रही थी शराब की खेप

रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होली के अवसर पर बड़ी मात्रा में शराब की खेप झारखंड से लाई जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और पोस्ट ऑफिस गली से शराब को जब्त किया गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए गए ई-रिक्शा को भी कब्जे में ले लिया है।

होली पर खपाने की थी तैयारी, अन्य तस्करों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब को होली के दौरान बाजार में खपाने की योजना थी। पुलिस इस मामले में अन्य तस्करों की संलिप्तता की जांच कर रही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, जिसके तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

छापेमारी में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार के साथ एसआई मिथिलेश कुमार, एसआई धुर्व कुमार, एएसआई गोविंद मिश्रा, एएसआई बबन जीत कुमार सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

Views: 0
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND