औरंगाबाद में जल्द स्थापित होगा एक्टिंग स्कूल : डॉ. जन्मेजय

प्रतिभावान लोगों को मिलेगा मौका, आरसी स्टार इंटरटेनमेंट चैनेल का हुआ शुभारम्भ

औरंगाबाद में जल्द स्थापित होगा एक्टिंग स्कूल : डॉ. जन्मेजय

औरंगाबाद। कार्यालय संवाददाता.

औरंगाबाद। औरंगाबाद में जल्द ही एक एक्टिंग स्कूल की स्थापना होगी। यहां युवाओं को कला के क्षेत्र में शिक्षित किया जाएगा साथ ही उन्हें इस क्षेत्र में व्यवहारिक तौर पर सुदृढ़ किया जाएगा। उक्त बातें जिले के वरीय चिकित्सक, लेखक, कवी सह अभिनेता डॉ. जन्मेजय ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आरसी स्टार इंटरटेनमेंट चैनेल के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होनें आगे बताया कि दरभंगा फिल्म क्लब से जल्द ही मदद मिलेगी जिसके सहारे औरंगाबाद में आरसी स्टार स्कूल ऑफ़ एक्टिंग एंड फाइन आर्ट्स की स्थापना होगी। राज्य सरकार समर्थित दरभंगा फिल्म क्लब के द्वारा फैकल्टी उपलब्ध कराइ जायेगी जो विडिओ एडिटिंग, कैमरा, फाइन आर्ट्स, एक्टिंग आदि विषयों में शिक्षा प्रदान करेंगें। वहीं चैनेल के लोकार्पण के दौरान ही चैनल पर याद में तहरे उड़ गइले चैना लोकगीत भी रिलीज किया गया। अतिथियों द्वारा पोस्टर विमोचित करके चैनेल के पहले गाने को रिलीज किया गया। इस लोकगीत में डॉ. जन्मेजय ने स्वयं अभिनेता के रूप में मुख्य भूमिका निभाई है। शहर के एक स्थानीय होटल में सम्पन्न इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से चल कर आये फ़िल्म मेकर, लेखक, निर्देशक मेराज सिद्दीकी शामिल हुए। सेवानिवृत शिक्षक शिवनारायण सिंह ने अपने आशीर्वचन से कार्यक्रम की शुरुवात की। बता दें कि डॉ. जन्मेजय ने अपने साले को कोरोना काल में खो दिया था जिनका नाम राहुल चौधरी था। उन्हीं की याद में आरसी स्टार इंटरटेनमेंट चैनेल की शुरुआत की गयी है। डॉ. जन्मेजय ने बताया कि चैनल के माध्यम से छिपे हुए कलाकारों को मौका दिया जाएगा। जिन लोगों में कला के क्षेत्र में प्रतिभा है मगर वो सक्षम नहीं हैं उन्हें इस चैनल के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा, उन्हें मौका दिया जाएगा। साथ ही यहां लोक गीतों के बढ़ावा दिया जाएगा। इस मौके पर गीतकार सोनू सवारियां भी पधारे जिनके द्वारा लिखी गयी बबरी झारता ने 100 मिलियन व्यूज का कीर्तिमान स्थापित किया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील रॉक, अभिनेत्री सपना, गायक सनोज सागर, सिंटू बिहारी, कुंदन समेत गिटार प्लेयर सानयाल, लोकगायक बसंत  पासवान भी उपस्थित रहे।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433