औरंगाबाद में आज 4 घंटे कटेगी बिजली सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बत्ती गुल

औरंगाबाद में आज 4 घंटे कटेगी बिजली सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बत्ती गुल

औरंगाबाद। आज औरंगाबाद शहर के कई कई मोहल्लों में बिजली बाधित रहेगी। क्योंकि औरंगाबाद शहर के बराटपुर मोहल्ला स्थित 11 केवीए फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। लिहाजा सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक बिजली बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी औरंगाबाद अवर विद्युत प्रमंडल के सहायक अभियंता (परियोजना) ने दी। उन्होंने बताया कि बराटपुर मोहल्ला स्थित 11 केवीए फीडर में मेंटेनेंस कार्य कराया जाना है। इसलिए बराटपुर मोहल्ला विद्युत शक्ति केंद्र से निकलने वाली सभी 11 केवीए के फीडर में बिजली सप्लाई बंद आज सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक बाधित रहेगी। इसलिए उपभोक्ता अपना सारा कार्य निपटा लें। ताकि किसी तरह की कोई परेशानी उक्त अवधि में ना हो। उपभोक्ताओं के असुविधा के लिए हमें खेद है।

कई मुहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

बराटपुर मोहल्ला विद्युत शक्ति केंद्र से निकलने वाली सभी 11 केवीए के फीडर में बिजली सप्लाई बंद रहेगा। जिसके कारण शहर के बराटपुर मुहल्ला, धरणीधर रोड, धर्मशाला इलाका, नावाडीह, टाउन इंटर स्कूल इलाका, सिन्हा कॉलेज इलाके समेत अन्य मोहल्लों की बिजली बाधित रहेगी। औरंगाबाद अवर विद्युत प्रमंडल के सहायक अभियंता (परियोजना) ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए मेंटेनेंस कार्य का जाना अनिवार्य है। लिहाजा कुछ घंटों बिजली बाधित रखकर मेंटेनेंस का कार्य कराया जाता है।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433