सतबहिनी की धरती पर लोक जनशक्ति पार्टी का नव संकल्प महासभा आयोजित

प्रमोद सिंह की शानदार भूमिका पर प्रकाश

सतबहिनी की धरती पर लोक जनशक्ति पार्टी का नव संकल्प महासभा आयोजित

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र में माँ सतबहिनी की धरती अम्बा के चिल्हकी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा नव संकल्प महासभा सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजू तिवारी ने की। इस अवसर पर सांसद अरुण भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार, मुन्ना जी और प्रदेश तथा जिला स्तर के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

प्रमोद सिंह ने निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम की सफलता में प्रमोद सिंह की विशेष भूमिका सराहनीय रही। स्थानीय नेतृत्व और आयोजन समिति के समन्वयक के रूप में प्रमोद सिंह ने न केवल आयोजन को सफल बनाया बल्कि जनता और कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने उनके प्रयासों की प्रशंसा की और कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।

जनसमर्थन और उत्साह का अद्भुत नजारा

कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। दर्शकों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा के प्रति अपना उत्साह और समर्थन प्रदर्शित किया। इस अवसर पर पार्टी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान, न्याय और समृद्धि के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस प्रकार यह महासभा औरंगाबाद जिले में पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करने में सफल रही।

Views: 0
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND