आठवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रख्यात शिक्षाविद् लाला शंभू नाथ

आठवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रख्यात शिक्षाविद् लाला शंभू नाथ

औरंगाबाद। शुक्रवार को प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य लाला शम्भू नाथ की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गयी। बारून स्थित आवास पर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी जीवनी को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लाला शम्भू नाथ का सम्पूर्ण जीवन शिक्षा के प्रति समर्पण और अनुशासन का प्रतीक रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज भी मगध तथा शाहाबाद में शिक्षाप्रेमी लाला शम्भू नाथ को ही उदाहरण मानते हैं। उनके पदचिन्हों पर चलना आज के दौर में आसान नहीं है। हम सभी को उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। लाला शम्भू नाथ के दिये संस्कार उनके परिवार में भी प्रदर्शित होता है। 

मौके पर खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रसाद, अजय वर्मा, राजेश सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा, दीपक बलजोरी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मिथिलेश दीपक, परिवार के सदस्यों में ई. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापिका भारती श्रीवास्तव, सोन वर्षा वाणी के संपादक श्रीराम अम्बष्ट, नवबिहार टाइम्स के सम्पादक कमल किशोर, सलोनी श्रीवास्तव, संजना किशोर, साकेत कुमार, मृदुला अम्बष्ट, साक्षी अम्बष्ट, संस्कृति किशोर, कौस्तुभ किशोर, श्वेताभ श्रीवास्तव, यशी किशोर, सोमांक कुमार समेत कई सेवानिवृत्त शिक्षकगण एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

Views: 3
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND