औरंगाबाद में सड़क हादसा तीन की मौत बिहार ट्रांसपोर्ट की बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा

औरंगाबाद में सड़क हादसा तीन की मौत बिहार ट्रांसपोर्ट की बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा

औरंगाबाद। बुधवार शाम सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों युवक बाइक से छतरपुर गुरदी जा रहे थे। तभी दूसरी ओर से आ रही बिहार ट्रांसपोर्ट की बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। जहां एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में गुरदी गांव निवासी सुरेंद्र पासवान के 22 वर्षीय पुत्र पंकज पासवान, रमसुधुवा गांव निवासी वंशी पासवान के 21 वर्षीय पुत्र सूरज पासवान तथा सीमावर्ती बिहार के कुटुंबा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी उपेन्द्र पासवान के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश पासवान शामिल है। यह हादसा हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब चौकठवा मोड़ के समीप बुधवार शाम NH- 98 पर घटी। तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिश्ते में मामा भगिना मुकेश पासवान व सूरज पासवान अपने बहनोई पंकज पासवान के घर तीनों पल्सर बाइक (जेएच 03AG2822) से छतरपुर गुरदी जा रहे थे। तभी छतरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही पंकज पासवान की मौत हो गई। जबकि सूचना के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल अवस्था में मुकेश पासवान व सूरज पासवान को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सिकों ने दोनों घायलों को भी मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सीएचसी में पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने सासाराम से गढ़वा चलनेवाली बिहार ट्रांसपोर्ट सर्विस के बस (बीआर 03पी 3351) को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Views: 1
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433