मायके जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत
औरंगाबाद। अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके जा रही महिला का सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक महिला देव थाना क्षेत्र के बाला पोखर मुहल्ले के मो. कादिर के 30 वर्षीय पत्नी रौशन आरा थी। जानकारी के अनुसार, रौशन आरा अपने पति मो. कादिर के साथ बाल बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर ओबरा थाना क्षेत्र के रसूल बाग अपने मायके आ रही थी। तभी बीच रास्ते मे बबंडीहा मोड़ के समीप सामने से आ रही साइकिल से अनियंत्रित हो गयी। तभी गोद मे बैठा बच्चा झुक गया और अपने बच्चे को संभालने के क्रम से वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों के द्वारा घायल महिला को सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों में उसे रेफर कर दिया। रेफर के बाद सदर अस्पताल से निकलने के पहले अस्पताल में ही महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। मां की मौत के बाद दोनों बच्चे मां की पुकार सुनने के लिए बिलख रहे है। घटना के बाद पूरे परिवरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।
About The Author
