सीवान: इंटर परीक्षा देने जा रही छात्राओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल

सीवान: इंटर परीक्षा देने जा रही छात्राओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल

सीवान। सीवान जिले के गुठनी में मंगलवार को इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्राओं से भरी बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी गुठनी से वीएम इंटर कॉलेज जा रही थी, तभी मैरवा की ओर से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 10 छात्राएं घायल हो गईं। घटना गुठनी चौराहे के पास हुई। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्राओं को गुठनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर नीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से सभी छात्राओं को सीवान पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल छात्राओं में सोनाली कुमारी (पिता महंथ प्रजापति), मीतू कुमारी (पिता मुसाफिर राम), मौसम कुमारी यादव (पिता रामाधार यादव), रागिनी कुमारी (पिता हरिकृष्ण भगत) और अनु कुमारी (पिता जितेंद्र राम) सहित अन्य शामिल हैं। गुठनी थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सभी छात्राओं को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Views: 2
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND