बेगूसराय: एडिशनल SHO अरविंद शुक्ला पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, हिरासत में लिए गए

बेगूसराय: एडिशनल SHO अरविंद शुक्ला पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, हिरासत में लिए गए

बेगूसराय। के नावकोठी थाने के एडिशनल SHO अरविंद शुक्ला पर एक 17 वर्षीय नाबालिग से अप्राकृतिक यौनाचार का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और जैसे ही खबर फैली, आक्रोशित लोगों की भीड़ थाने पर जुटने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बखरी DSP ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पुलिस अधिकारी को हिरासत में ले लिया।पीड़ित के मुताबिक, उसके पिता को चार दिन पहले एक जमीन विवाद में हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसी मामले में आरोपी अधिकारी ने उसे मदद का भरोसा दिया और रविवार रात अपने किराए के मकान पर बुलाया। वहां अरविंद शुक्ला ने पहले अश्लील हरकतें कीं और फिर जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया।किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर भागे पीड़ित ने फोन कर अपने परिवार और गांव वालों को जानकारी दी। यह सुनकर गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।

SP पहुंचे, मेडिकल जांच हुई

घटना की जानकारी मिलते ही देर रात SP मनीष नावकोठी थाना पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी और पीड़ित दोनों का मेडिकल चेकअप कराया गया। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि एडिशनल SHO अरविंद शुक्ला की पोस्टिंग करीब ढाई साल पहले नावकोठी थाना में हुई थी। हालांकि, वह थाना परिसर में बने आवास में नहीं रहता था, बल्कि करीब 200 मीटर दूर किराए के मकान में रहता था।

पहले भी पुलिसवालों पर लगे हैं ऐसे आरोप

पुलिस विभाग में इस तरह के मामलों का यह पहला उदाहरण नहीं है। हाल ही में समस्तीपुर के पटोरी थाना में भी एक दरोगा पर 35 वर्षीय महिला के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था। मामला सामने आने के बाद दरोगा फरार हो गया, लेकिन एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया था।फिलहाल, नावकोठी कांड को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और पुलिस प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बना हुआ है।

Views: 43
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND