भोजपुर: आरा तनिष्क शोरूम लूटकांड में छह और अपराधी 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी एसटीएफ और जिला पुलिस

भोजपुर: आरा तनिष्क शोरूम लूटकांड में छह और अपराधी 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी एसटीएफ और जिला पुलिस

आरा। तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड की जांच में तेजी लाते हुए पुलिस ने सोमवार को छह और आरोपियों को 48 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ये सभी आरोपी फिलहाल जेल में बंद थे, जिन्हें विशेष अनुमति के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इन सभी से एसटीएफ और भोजपुर जिला पुलिस की संयुक्त टीम गहराई से पूछताछ कर रही है।जिन अपराधियों को रिमांड पर लिया गया है, उनमें वैशाली जिले के सुमित उर्फ प्रिंस राजपूत, हिमांशु, नितिन पांडेय, गौतम कुमार शामिल हैं। इनके अलावा भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर निवासी लाइनर विशाल सिंह तथा सिन्हा के परशुरामपुर निवासी सूरज सिंह को भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। सूरज सिंह पर आरोप है कि उसने आरोपियों को शरण दी थी।

इससे पहले लूटकांड के मास्टरमाइंड चंदन कुमार उर्फ प्रिंस और ओंकारनाथ सिंह उर्फ शेरू सिंह को पहले ही 48 घंटे की रिमांड पर लिया गया था, अब उनकी रिमांड अवधि को और 48 घंटे बढ़ा दिया गया है। चंदन वैशाली जिले के मंझौली गांव का निवासी है जबकि शेरू बक्सर जिले के दुल्लहपुर गांव का रहने वाला है। दोनों को गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जेल से आरा लाया गया था।पुलिस इन दोनों से न सिर्फ तनिष्क लूटकांड बल्कि पटना के दानापुर स्थित जीवा ज्वेलरी शोरूम लूटकांड के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी को जीवा शोरूम में भी लूट की घटना हुई थी। एडीजी ने दोनों लूटकांड में एक ही गैंग की संलिप्तता की पुष्टि की थी।

पुलिस अब तक पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें बांका जिले का राकी उर्फ राजा भी शामिल है। उसकी निशानदेही पर पटना और वैशाली जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस लूट के दौरान ले जाए गए तीसरे बैग की तलाश में भी जुटी हुई है। जानकारी सामने आई है कि लूट के गहनों को वैशाली जिले की ओर हस्तांतरित किया गया था।पूरी टीम सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पुलिस को इस लूटकांड से जुड़ी बड़ी और अहम जानकारियां मिल सकती हैं। इस केस को लेकर पुलिस मुख्यालय भी लगातार नजर बनाए हुए है।

 
 
Views: 3
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 मैं पिछले 7 वर्षों से बिहार और झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूँ। इस दौरान, मैंने पत्रकारिता के हर पहलू को गहराई से समझा है और इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। बिहार और झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक घटनाओं पर गहरी नजर रखते हुए, मैंने इन दोनों राज्यों के विभिन्न मुद्दों को उजागर करने और लोगों तक सही और प्रामाणिक जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया है।पत्रकारिता के इस सफर में, मैंने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार मैंने उन्हें एक अवसर के रूप में लिया और अपने कार्य को न केवल एक जिम्मेदारी बल्कि एक सेवा के रूप में निभाया है। मेरा लक्ष्य हमेशा से ही यही रहा है कि जनता को सत्य और निष्पक्ष खबरें प्रदान की जाएं, ताकि वे जागरूक और सूचित रहें। मैंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है, और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। 

Latest News

औरंगाबाद : 27 साल से फरार हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र रविदास गिरफ्तार औरंगाबाद : 27 साल से फरार हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र रविदास गिरफ्तार
औरंगाबाद।  गोह प्रखंड अंतर्गत बंदेया थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी कुख्यात हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र रविदास उर्फ ब्रजेश को गया...
औरंगाबाद : डीएम ने की एससीए, एडीपी व डीओसी की योजनाओं की समीक्षा
औरंगाबाद : लू और भीषण गर्मी से निपटने को लेकर समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक
औरंगाबाद : जिले के विभिन्न प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया हिस्सा, योजनाओं की दी गई जानकारी
औरंगाबाद : डीएम श्रीकांत शास्त्री ने किया कई विभागों का किया औचक निरीक्षण
औरंगाबाद : डीएम श्रीकांत शास्त्री ने लगाया जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याओं पर दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे की तीन नवनिर्मित रेल लाइनें राष्ट्र को किया समर्पित तथा बिहार को चार नई ट्रेनों की दी सौगात