रोहतास: सोन नद में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के सात बच्चे डूबे, पांच की मौत, दो की तलाश जारी

रोहतास: सोन नद में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के सात बच्चे डूबे, पांच की मौत, दो की तलाश जारी

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव में रविवार को एक ही परिवार के सात बच्चे सोन नद में नहाने के दौरान डूब गए। इनमें से पांच बच्चों की मौत हो चुकी है।  जबकि दो बच्चों की अब भी तलाश की जा रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक और हड़कंप मचा दिया है। इस दर्दनाक घटना में केदार गौड़ के परिवार के चार बच्चे और उनके रिश्तेदारों के तीन बच्चे सोन नद में नहाने गए थे। सभी बच्चों की उम्र आठ से बारह साल के बीच थी। अचानक एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में सभी बच्चे नदी की तेज धार में बह गए।

पांच बच्चों की मौत

स्थानीय गोताखोरों ने तेजी से काम शुरू किया और पांच बच्चों को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पांचों बच्चों ने दम तोड़ दिया था। इस हादसे ने पूरे गांव में मातम का माहौल बना दिया है, और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो बच्चों की तलाश जारी

एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बचाव कार्य के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। दो बच्चों की अब भी तलाश की जा रही है, और पुलिस व प्रशासन सर्च अभियान को तेजी से चला रहे हैं।

img-20241006-wa0260

गांव में शोक का माहौल

इस हृदयविदारक घटना के बाद तुम्बा गांव में मातम पसर गया है। आसपास के गांवों से भी लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए हैं। मृतकों के परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और अपने बच्चों को खोने के गम में डूबे हुए हैं।

Views: 2
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND