बेगूसराय: NH-28 पर बस और दूध टैंकर की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 15 घायल

बेगूसराय: NH-28 पर बस और दूध टैंकर की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 15 घायल

बेगूसराय। बेगूसराय जिले में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सिटी राइड बस और दूध टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के पास NH-28 पर हुई। जानकारी के मुताबिक, बस उमेश दास के बेटे की बारात लेकर तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर से समस्तीपुर जिले के देसुआ पतैली जा रही थी। रास्ते में रानी हाईस्कूल के पास सामने से आ रहे दूध टैंकर से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस मौके पर ही पलट गई और टैंकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य किया

टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस जांच में जुटी, टैंकर चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष विवेक भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद दूध टैंकर का ड्राइवर और खलासी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

Views: 1
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND