बक्सर: सांसद सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर उठाए सवाल, सरकार पर लगाया जानकारी छिपाने का आरोप

बक्सर: सांसद सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर उठाए सवाल, सरकार पर लगाया जानकारी छिपाने का आरोप

बक्सर। से राजद सांसद सुधाकर सिंह शनिवार की रात सासाराम पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू सरकार मुख्यमंत्री की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति को जनता से छिपा रही है।सांसद ने यह बयान रोहतास जिले के कोआथ नगर पंचायत स्थित मदरसा इसीदिया में आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार की 13 करोड़ जनता के लिए सही फैसले नहीं ले पा रहे हैं और उनकी स्थिति को लेकर सरकार जनता को अंधेरे में रख रही है।

‘नीतीश को हटाना जरूरी, जनता देगी जवाब’

सुधाकर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बदले गए, उसी तरह बिहार में भी बदलाव जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में सरकार को करारा जवाब देगी और सत्ता से बाहर कर देगी।कार्यक्रम में राजद के दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल, एमएलसी अशोक कुमार पांडे समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। हालांकि, कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के बयान पर टिप्पणी करने से सांसद ने इनकार कर दिया और इसे कांग्रेस का आंतरिक मामला बताया

Views: 7
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND