बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव: 9 बजे तक 9.54% मतदान, रामगढ़ में सर्वाधिक 11.35% वोटिंग

बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव: 9 बजे तक 9.54% मतदान, रामगढ़ में सर्वाधिक 11.35% वोटिंग

पटना। बिहार की चार विधानसभा सीटों - तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन सीटों पर एक साल के लिए 4 नए विधायक चुने जाएंगे, जिसके लिए कुल 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में 12 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह 9 बजे तक कुल 9.54% मतदान हुआ, जिसमें सबसे अधिक मतदान प्रतिशत रामगढ़ में 11.35% दर्ज किया गया है।

इमामगंज में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

गया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र इमामगंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां कुल 346 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 320 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इन बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 26 बूथों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग की जाएगी।

महागठबंधन और NDA के बीच सीधा मुकाबला

चार सीटों में से 3 सीटों पर पिछली बार महागठबंधन का कब्जा था, जबकि इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी चुनाव जीत चुके हैं। इस उपचुनाव में कई सीनियर नेताओं के बेटे और बहुएं मैदान में हैं, जिससे चुनाव और दिलचस्प हो गया है।

 
Views: 6
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND