नवादा: महिला संवाद प्रचार वाहन को डीएम ने दिखाया हरी झंडी, 58 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

नवादा: महिला संवाद प्रचार वाहन को डीएम ने दिखाया हरी झंडी, 58 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

नवादा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हाल ही में शुरू किए गए "महिला संवाद कार्यक्रम" के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने महिला संवाद प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह पहल राज्य सरकार की उन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम है, जो खास तौर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण हेतु चलाई जा रही हैं। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि नवादा जिले को कुल 13 प्रचार वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।

ये वाहन जिले के सभी प्रखंडों में प्रतिदिन दो पंचायतों का दौरा करेंगे और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएंगे। जिले में यह संवाद अभियान कुल 58 दिनों तक चलेगा, जिसके तहत 1509 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान ऑडियो-वीडियो डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम की एक अहम विशेषता यह भी होगी कि उन महिलाओं के अनुभव साझा किए जाएंगे, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं और समाज में प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हैं।

साथ ही, गांवों की महिलाओं की आकांक्षाएं और अपेक्षाएं भी इस मंच के माध्यम से संग्रहित की जाएंगी, जिन्हें संबंधित विभागों तक भेजा जाएगा ताकि उन पर आधारित नीतियां तैयार की जा सकें।

Views: 6
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts