जमुई: यूट्यूब से सीखकर किसान ने शुरू की सूरजमुखी की खेती

जमुई: यूट्यूब से सीखकर किसान ने शुरू की सूरजमुखी की खेती

 जमुई। जिले के गिद्धौर प्रखंड की गेनाडीह पंचायत के सुरेंद्र मंडल ने परंपरागत खेती छोड़कर सूरजमुखी की खेती शुरू कर एक नया प्रयोग किया है। उन्होंने एक बीघा जमीन में सूरजमुखी के पौधे लगाए हैं, जो अब बड़े-बड़े फूलों में तब्दील हो चुके हैं। सुरेंद्र इस फसल को उगाने वाले जिले के पहले किसान हैं, और उनकी यह पहल आसपास के किसानों को भी आकर्षित कर रही है।सुरेंद्र मंडल का कहना है कि सूरजमुखी का तेल स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है और बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है। उन्होंने बताया कि यूट्यूब वीडियो देखकर उन्होंने इसकी खेती करने का फैसला किया। सुरेंद्र ने खेती के दम पर अपने बच्चों को शिक्षित कर एक सफल जीवन दिया है। उनका एक बेटा रेलवे में कार्यरत है, जबकि बेटी पढ़-लिखकरफैक्स अध्यक्ष बनी है।इस नई पहल में उनके मित्र राजा केसरी ने तकनीकी रूप से उनकी मदद की। सुरेंद्र का मानना है कि अगर किसान तकनीकी ज्ञान और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए खेती करें, तो उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। उनकी यह पहल इलाके के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन सकती है।

पहले हंसते थे, अब ले रहे जानकारी

सुरेंद्र मंडल की पत्नी सुनैना देवी ने बताया कि जब उन्होंने सूरजमुखी की खेती शुरू की, तो आसपास के किसान इसे देखकर हंसते थे। कुछ लोगों ने तो इसे तंबाकू की खेती समझ लिया। लेकिन जब खेतों में सूरजमुखी के सुंदर और बड़े-बड़े फूल खिले, तो वही किसान अब इसकी जानकारी लेने आ रहे हैं।सुरेंद्र मंडल का यह प्रयोग साबित करता है कि अगर किसान नए तरीकों को अपनाएं और बाजार की मांग के अनुसार फसल उगाएं, तो उन्हें बेहतर मुनाफा मिल सकता है। अब उनके खेतों की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और कई किसान उनसे प्रेरणा लेकर इस खेती को अपनाने की योजना बना रहे हैं।

 
 
Views: 5
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND