सारण में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

सारण में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बलिविशुनपुरा गांव के रहने वाले बच्चा लाल मांझी अमनौर से अपने घर लौट रहे थे।

नीलगाय से टकराई मोटरसाइकिल

पुलिस के अनुसार, बच्चा लाल मांझी की मोटरसाइकिल सनकौली गांव के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। इस टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए मशरक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Views: 2
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND