बिहार में पहली बार होगा एशियन मेन्स हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन, राजगीर बनेगा ऐतिहासिक मेजबान

29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होगा टूर्नामेंट

बिहार में पहली बार होगा एशियन मेन्स हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन, राजगीर बनेगा ऐतिहासिक मेजबान

पटना। बिहार खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पहली बार राज्य में एशियन मेन्स हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट राजगीर खेल परिसर के एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड पर होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट डॉ. दिलीप तिर्की, सेक्रेटरी भोला नाथ सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, उप-कप्तान हार्दिक सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

तीसरी बार भारत में आयोजन, पहली बार बिहार को मेजबानी

BSSA के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने कहा कि यह टूर्नामेंट भारत में तीसरी बार हो रहा है। इससे पहले 1989 में दिल्ली और 2007 में चेन्नई में यह चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। 18 साल बाद एक बार फिर यह टूर्नामेंट भारत में हो रहा है और इस बार मेजबानी का गौरव बिहार को मिल रहा है।

टूर्नामेंट का शेड्यूल और टीमें
  • यह 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होगा।

  • 8 टीमें भाग लेंगी: भारत, साउथ कोरिया, पाकिस्तान, जापान, मलेशिया, चीन सहित अन्य देश।

  • साउथ कोरिया 5 बार यह खिताब जीत चुका है, जबकि भारत और पाकिस्तान 3-3 बार विजेता रह चुके हैं।

  • इस टूर्नामेंट के विजेता को वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।

राजगीर में बनेगी 20,000 दर्शकों की अस्थायी गैलरी

राजगीर में दर्शकों की सुविधा के लिए 20,000 लोगों की क्षमता वाली टेंपरेरी गैलरी बनाई जाएगी, ताकि बड़ी संख्या में लोग मैच का लुत्फ उठा सकें।

बिहार में हॉकी को मिलेगा बढ़ावा

हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट भोला नाथ सिंह ने कहा बिहार में कई नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। जो फैसिलिटी भारतीय टीम को मिलती है, वही बिहार के खिलाड़ियों को भी मिलेगी। मैं हिंदुस्तान की हॉकी को सुधार चुका हूं, अब बिहार की हॉकी को सुधारूंगा। बस वक्त का इंतजार कीजिए। यह टूर्नामेंट न केवल बिहार के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है। इससे राज्य में हॉकी को नया जीवन मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

Views: 11
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND