राष्ट्रपति चुनाव में CM नीतीश कुमार नहीं देंगे वोट: MLC नहीं देते है वोट, राबडी देवी समेत 75 पार्षद नहीं कर पाएंगे मतदान

राष्ट्रपति चुनाव में CM नीतीश कुमार नहीं देंगे वोट: MLC नहीं देते है वोट, राबडी देवी समेत 75 पार्षद नहीं कर पाएंगे मतदान

पटना। आज राष्ट्रपति का चुनाव है है। इसको लेकर बिहार विधानसभा में तैयारी पूरी कर ली गई है। इस चुनाव में सबसे खास बात है कि भले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ने NDA की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को समर्थन किया है लेकिन, खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे, क्योंकि इसमें MLC वोट नहीं डालते हैं और मुख्यमंत्री बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ बिहार के कई दिग्गज भी चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। इस चुनाव में लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और MLA ही वोट डालते हैं।

CM सहीत बिहार तीन मंत्री भी वोट नही डाल सकते

राष्ट्रपति चुनाव में बिहार विधानसभा में केवल विधायक ही वोट डालेंगे। ऐसे में बिहार के 75 MLC को वोटिंग का मौका नहीं मिलेगा और इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने के बाद भी वोट नहीं डाल सकेंगे। क्योंकि मुख्यमंत्री विधानसभा के नहीं बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी विधान परिषद की सदस्य हैं। इसलिए राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा MLC है, इसलिए राष्ट्रपति चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे। बिहार सरकार के कई मंत्री MLC और उसी कोटे से मंत्री है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, SC-ST कल्याण मंंत्री संतोष मांझी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, बीजेपी मंत्री जनक राम शामिल हैं, जो राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे।

21 तारीख को आएगा परिणाम

आज राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के बाद बैलट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बिहार विधानसभा परिसर से सीधे एयरपोर्ट भेजा जाएगा। पटना एयरपोर्ट से कडी सुरक्षा में मत पेटी को दिल्ली भेज दिया जाएगा। जहां सभी राज्यों के मत पेटी को इकठ्ठा किया जाएगा। 21 जुलाई को दिल्ली में वोटों की गिनती की जाएगी। उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433