पेपर मिल में JCB से कुचलकर कर्मचारी की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

पेपर मिल में JCB से कुचलकर कर्मचारी की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

पटना: दीदारगंज स्थित मातेश्वरी पेपर मिल में एक दर्दनाक हादसे में कर्मचारी उपेंद्र राय की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब JCB मशीन ने बैक करते हुए उपेंद्र राय को कुचल दिया। समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी उपेंद्र राय मिल में काम करते थे और हादसे के समय वहां सो रहे थे।

CCTV में कैद हुई घटना

फतुहा SDPO निखिल कुमार के नेतृत्व में की गई जांच में CCTV फुटेज से खुलासा हुआ कि JCB मशीन पीछे की ओर आते समय उपेंद्र राय के सिर को कुचल देती है। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद JCB चालक मौके से फरार हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

दीदारगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। पुलिस ने कहा कि JCB चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

परिवार में मातम, मिल क्षेत्र में सनसनी

उपेंद्र राय की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। पेपर मिल और आसपास के क्षेत्र में इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोषी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Views: 11
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND