बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर संगठनात्मक फेरबदल, 40 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त

पटना समेत कई जिलों में नए अध्यक्षों की घोषणा, पार्टी में नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर संगठनात्मक फेरबदल, 40 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त

पटना। बिहार कांग्रेस में बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। मंगलवार की देर रात पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 40 जिलों के लिए नए अध्यक्षों की सूची जारी की। इस फेरबदल में कई नए चेहरों को जगह दी गई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

पटना में तीन नए अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

पटना जिले को तीन हिस्सों में बांटकर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है—पटना टाउन, पटना ग्रामीण-1 और पटना ग्रामीण-2।

पटना टाउन अध्यक्ष: शशि रंजन,पटना टाउन कार्यकारी अध्यक्ष: रंजीत कुमार ,पटना ग्रामीण-1 अध्यक्ष: सुमित कुमार सन्नी, पटना ग्रामीण-1 कार्यकारी अध्यक्ष: उदय कुमार चंद्रवंशी,पटना ग्रामीण-2 अध्यक्ष: गुरजीत सिंह,पटना ग्रामीण-2 कार्यकारी अध्यक्ष: नीतू निषाद

मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और नालंदा में भी नए अध्यक्षों की नियुक्ति

मुजफ्फरपुर: अरविंद मुकुल, भागलपुर: परवेज जमाल, गया: संतोष कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष: शहाबुद्दीन रहमानी व उदय मांझी),नालंदा: नरेश अकेला,नवादा: सतीश कुमार

अन्य जिलों में भी अध्यक्ष बदले

अररिया: शाद अहमद, दरभंगा: दयानंद पासवान, पूर्वी चंपारण: इंजीनियर शशि भूषण राय, गोपालगंज: ओमप्रकाश गर्ग, कटिहार: सुनील यादव (कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त), किशनगंज: इमाम अली (कार्यकारी अध्यक्ष: शाहिबुल अख्तर), मधेपुरा: सूर्यनारायण राम, मधुबनी: सुबोध मंडल, पूर्णिया: विजेंद्र यादव, सहरसा: मुकेश झा, तारिणी ऋषि देव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, समस्तीपुर: अबू तमीम, सारण: बच्चन प्रसाद वीरू, शिवहर: नूरी बेगम, सीतामढ़ी: रकतु प्रसाद

बिहार के अन्य जिलों में भी बदलाव

सिवान: सुशील कुमार यादव, सुपौल: सूर्यनारायण मेहता, वैशाली: महेश प्रसाद राय, पश्चिमी चंपारण: प्रमोद सिंह पटेल, औरंगाबाद: राकेश कुमार सिंह, अरवल: धनंजय शर्मा, बांका: कंचन सिंह, बेगूसराय: अभय कुमार सजन, भोजपुर: अशोक राम, बक्सर: डॉ. मनोज कुमार पांडे, जहानाबाद: इश्तियाक आजम, जमुई: अनिल कुमार सिंह, कैमूर: राधेश्याम कुशवाहा, खगड़िया: अविनाश कुमार अविनाश, लखीसराय: अमरेश कुमार अनीश, मुंगेर: अशोक पासवान, रोहतास: अमरेंद्र पांडे,शेखपुरा: प्रभात कुमार चंद्रवंशी

संगठन को मजबूत करने की कवायद

बिहार कांग्रेस के इस फेरबदल को आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने कई जिलों में नए और युवा चेहरों को मौका दिया है, जिससे संगठन को मजबूती देने की कोशिश की जा रही है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इस बदलाव से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Views: 35
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND