पटना: नगर निगम का बजट 2830 करोड़, बुनियादी ढांचे और सफाई पर जोर

पटना: नगर निगम का बजट 2830 करोड़, बुनियादी ढांचे और सफाई पर जोर

पटना। पटना नगर निगम का बजट इस साल बढ़कर 2830 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 776 करोड़ अधिक है। बुधवार को स्थायी समिति की बैठक के बाद इसे निगम बोर्ड में पेश किया जाएगा, जहां अंतिम मंजूरी मिलेगी। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए हर वार्ड में तीन-तीन सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। इस योजना पर 75 लाख रुपए खर्च होंगे, जिससे गर्मी के दिनों में लोगों को राहत मिलेगी।

तीन नए निगम मार्केट बनाए जाएंगे

शहर में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए पाटलिपुत्र, कंकड़बाग और राजेंद्र नगर में 50 करोड़ रुपए की लागत से नए निगम मार्केट बनाए जाएंगे। इन मार्केट्स में व्यापारियों को उचित दरों पर दुकानें मिलेंगी, जिससे शहर के बाजारों का विस्तार होगा। 605 करोड़ रुपए साफ-सफाई पर खर्च होंगे। 116 करोड़ रुपए कचरा प्रबंधन और कूड़ा निस्तारण पर खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नाली-गली योजना के तहत इस साल 16 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जो पिछले साल के मुकाबले चार गुना अधिक है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए 150 करोड़ का बजट

शहर के सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पुलों और सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण के लिए 150 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।

नगर निगम का राजस्व लक्ष्य 860 करोड़

पटना नगर निगम ने इस साल 860 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें प्रॉपर्टी टैक्स, जल कर, विज्ञापन शुल्क और अन्य कर शामिल हैं। नगर निगम का यह बजट शहर के बुनियादी ढांचे के विकास और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने पर केंद्रित है, जिससे पटना को अधिक सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाया जा सके।

Views: 9
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND