बड़ खबर! लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली ले जाने की तैयारी
राजद। सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत फिर बिगड़ गई है। पटना में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि उनका ब्लड शुगर बढ़ गया है, जिससे उनकी तबीयत दो दिनों से खराब चल रही थी2024: 13 सितंबर को मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी, जिसमें एक स्टेंट लगाया गया था।2022: सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमेंउनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट की थी।2014: दिल्ली में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसमें एऑर्टिक वॉल्व बदला गया था और दिल में 3 एमएम का छेद भरा गया था।
स्वास्थ्य के बावजूद राजनीतिक सक्रियता
हाल ही में 26 मार्च को लालू यादव गर्दनीबाग, पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था कि "सरकार गलत कर रही है, जनता सब देख रही है।"इसके अलावा 23 मार्च को वे वैशाली जिले के भगवानपुर में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान केदार प्रसाद यादव ने उन्हें घर का बना लिट्टी-चोखा और मकई की रोटी खिलाई थी।फिलहाल, लालू यादव की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें दिल्ली ले जाने की प्रक्रिया चल रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
About The Author
