पटना: सालिमपुर अहरा में गेसिंग के अड्डे पर छापेमारी, 34 गिरफ्तार

पटना: सालिमपुर अहरा में गेसिंग के अड्डे पर छापेमारी, 34 गिरफ्तार

पटना। पटना के सालिमपुर अहरा इलाके में गेसिंग के अड्डे पर STF और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 34 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान मौके से लॉटरी टिकट, गेसिंग के कूपन, 25 मोबाइल, धारदार हथियार, कई दस्तावेज और 16,371 रुपए नकद बरामद किए गए। यह कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली, जिसकी पुष्टि एसएसपी अवकाश कुमार ने की है। इस अड्डे पर पहले भी छापेमारी कर इसे बंद कराया गया था, लेकिन शातिरों ने फिर से इसे चालू कर दिया था। जब मामला वरीय अधिकारियों के संज्ञान में आया तो शनिवार को दोबारा छापेमारी कर इसे बंद कराया गया।

पार्टनरशिप में चल रहा था अवैध धंधा

गांधी मैदान थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गेसिंग का यह अड्डा संतोष और दीपू नाम के दो लोगों द्वारा पार्टनरशिप में संचालित किया जा रहा था। दिनभर यहां भीड़ लगी रहती थी, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। गेसिंग अड्डे की आड़ में दोनों ने अवैध तरीके से पानी का धंधा भी शुरू कर रखा था। गांधी मैदान पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी, लेकिन जब सेंट्रल एसपी को इस बड़े गेसिंग अड्डे की सूचना मिली, तब जाकर छापेमारी की गई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Views: 2
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND