2 रुपये के सिक्के ने बक्‍सर में रोकी हिमगिरि एक्सप्रेस की रफ्तार

2 रुपये के सिक्के ने बक्‍सर में रोकी हिमगिरि एक्सप्रेस की रफ्तार

बक्सर। बक्‍सर के टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के समीप हिमगिरि एक्‍सप्रेस आने ही वाली थी कि अचानक ट्रैफिक सिग्‍नल लाल हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। हिमगिरि एक्‍सप्रेस को रोकना पड़ा। जांच करने पर पता चला कि किसी शरारती तत्‍व ने ट्रैक के ज्‍वाइंटर के बीच दो रुपये का एक सिक्‍का रखा दिया है। इसके बाद 2 रुपये के एक सिक्के के सहारे ट्रैफिक सिग्नल लाल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक स्थानीय उडिय़ानगंज गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवक को सोमवार को जेल भेज दिया गया।

सिक्‍का रख भाग गया था

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी महेंद्र चौधरी ने बताया कि, रविवार को हिमगिरी एक्सप्रेस के आगमन के समय दोपहर में टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन अचानक से रेलवे ट्रैफिक सिग्नल लाल हो गया, जिसके कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। बाद में सिग्नल मेंटेनेंस के लिए पहुंचे रेलकर्मियों के द्वारा जांच की गई तो यह पाया गया की ट्रैक के ज्वाइंटर के बीच दो रुपये का एक सिक्का रख दिया गया है, जिससे कि सिग्नल लाल हो गया है। इसी बीच आसपास टहल रहे एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा गया लेकिन, वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला।

शरारती तत्‍वों की खैर नहीं, घर से हुई गिरफ्तारी

रेलवे ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए जांच जारी रखा। बाद में सघन जांच करते हुए उक्त युवक को स्थानीय उडिय़ानगंज स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। युवक का नाम दिनेश राय है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अब रेलवे ऐसे शरारत करनवालें लोगाें को बिल्‍कुल भी बख्‍शने के मूड में नहीं है। जो भी भारतीय रेल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या किसी तरह की शरारत करेगा उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

 

Views: 1
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433