औरंगाबाद जिला के जदयू संगठन प्रभारी सह कोर कमेटी सदस्य बने संजीव कुमार सिंह
औरंगाबाद। जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह वरीय नेता संजीव कुमार सिंह को औरंगाबाद जिले का संगठन प्रभारी सह कोर कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। जदयू पार्टी में अपनी अच्छी पैठ रखने वाले संजीव सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। संजीव कुमार सिंह का मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के द्वारा किया गया है। वही संजीव कुमार सिंह ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सच्ची लगन एवं निष्ठा के साथ पार्टी के हित में काम करने का संकल्प लिया है। उन्होनें कहा कि औरंगाबाद जिले में जदयू संगठन अधिक मजबूत एवं सशक्त होगा। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलेगा। नीतीश सरकार द्वारा किये विकासात्मक कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य रहेगा। पार्टी आम जनता के बीच रहकर काम करेगी। इधर संजीव कुमार सिंह को जदयू औरंगाबाद जिला संगठन प्रभारी सह- कोर कमेटी सदस्य बनाए जाने पर ओमप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, अरविंद कुमार सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय, अशोक पांडेय, प्रवीण कुमार सिंह सिरिस मंडल अध्यक्ष भाजपा, अजीत कुमार शर्मा बारुण मंडल अध्यक्ष भाजपा, रामा पांडेय संतोष कुमार गौतम, निखिल कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, मनु सिंह, हरेंद्र, दिघी जय प्रकाश चौधरी, महेश चौधरी यशवंत कुमार सिंह इत्यादि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
About The Author
