नई सरकार का पहला निर्णय, जानें किस फाइल पर मोदी ने किया सबसे पहले हस्ताक्षर...
By Saket Kumar
On
दिल्ली। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की मंजूरी देने वाली अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर की। इससे 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा और करीब 20,000 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ''हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध सरकार है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालते ही जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए जाएं वह किसान कल्याण से संबंधित हो। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं।
Views: 1
Tags:
About The Author
