औरंगाबाद में दुर्घटना में जख्मी अधेड़ की मौत

औरंगाबाद।  तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की मौत शनिवार की अहले सुबह सदर अस्पताल में हो गई। मृतक 58 वर्षीय नन्हकुल सिंह ओबरा थाना क्षेत्र के सदीपुर डिहरी गांव का रहने वाला था। अधेड़ की मौत के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है।

मृतक अधेड़ ओबरा बाजार में पोलदारी का काम करता था। इसी से उसके परिवार का भरण पोषण होता था। 3 जुलाई की शाम वह ओबरा से अपने घर पोलदारी कर लौट रहा था। जैसे ही वह ओबरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव समीप पहुंचा की एक तेज रफ्तार बाइक टक्कर मार दी। इस घटना में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

 

घटना के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो रही थी। इसी बीच शनिवार की अहले सुबह अधेड़ दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि बाईक चालक अमित कुमार बिहार पुलिस का जवान है। वह छपरा का रहने वाला है। नशे में गाड़ी चला रहा था। लिहाजा यह घटना घटी थी।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts