औरंगाबाद : दुकान से 1.5 लाख की सामान हुई चोरी

औरंगाबाद : दुकान से 1.5 लाख की सामान हुई चोरी

औरंगाबाद। शहर के जसोइया मोड़ के समीप नेशनल हाईवे 19 पर अवस्थित एक किराना दुकान में गुरुवार की रात में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान से डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सामग्री चोरी की है। दुकानदार पप्पू कुमार शुक्रवार की सुबह में जब दुकान खोलने पहुंचा, तो उसे चोरी का पता चला। दुकानदार पप्पू कुमार ने बताया कि जिस जगह उनकी दुकान है उससे सटे 20-25 और छोटे दुकानें हैं, मगर अन्य किसी दुकान में चोरी नहीं हुई है। उसने कहा कि रात में पुलिस गश्ती करती है। इसके बावजूद मेरी दुकान में चोरी हो गयी। चोरों ने शातिर तरीके से चोरी की है। उनलोगों ने चावल, दाल, चीनी, आटा, अनाज और पूजा की सामग्री चोरी की है। कुछ कैश रुपये भी चोरी किए हैं। दुकानदार ने थाना को दिए आवेदन में यह भी कहा है कि उसकी दुकान के आसपास कुछ बंजारे लोग आराम करने के लिए पड़ाव डाले थे। वह शुक्रवार ी सुबह में नहीं दिख्ो। ऐसा लगता है कि उन्हीं लोगों ने चोरी की है। इसीलिए अगली सुबह फरार हो गए हैं। फिलहाल इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस तहकीकात कर रही है। 

Views: 1
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts